Delhi Assembly: विधानसभा का सत्र आज से, प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरेगी आप; इस बार नहीं बजेगी गणपूर्ति घंटी

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत उपराज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं का खाका रखा जाएगा। सत्र के पहले दिन सदन में शोक प्रस्ताव भी लिया जाएगा। चार दिवसीय विधानसभा का शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर दिन बढ़ाए जा सकते हैं। विधानसभा सत्र का पहला दिन पूरी तरह औपचारिक कार्यवाही के लिए तय किया गया है। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके ठीक दो मिनट बाद उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे। अभिभाषण खत्म होने के बाद एक बार फिर राष्ट्रगान होगा। उसके बाद सदन की नियमित कार्यवाही उपराज्यपाल के संबोधन के 30 मिनट बाद शुरू की जाएगी।विधानसभा सचिवालय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे सुबह 10.45 बजे तक अपनी सीटों पर अनिवार्य रूप से बैठ जाएं। इसके लिए गणपूर्ति की घंटी नहीं बजाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम समय पर और व्यवस्थित तरीके से शुरू हो सके।सत्र के दौरान सदन में सबसे पहले निधन संबंधी उल्लेख किए जाएंगे, जिनमें हाल ही में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद विधानसभा सचिव द्वारा उपराज्यपाल के अभिभाषण की हिंदी और अंग्रेजी प्रति सदन पटल पर रखी जाएगी, ताकि सभी सदस्य उसे आधिकारिक रूप से देख सकें। कार्यसूची में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् भी शामिल किया गया है। इस सत्र के जरिए सरकार अपनी नीतिगत सोच, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट संकेत देगी।आने वाले दिनों में सत्र के दौरान महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की भी संभावना है। इसमें सीएजी की रिपोर्ट पटल पर रखी जानी है। रिपोर्ट में शीश महल, आम आदमी मुहल्ला क् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-Venezuela: रुबियो बोले- वेनेजुएला को सीधे नहीं चलाएगा अमेरिका; तेल उद्योग में सुधार, ड्रग तस्करी रोकना मकसद

एक दिन पहले अमेरिका ने एक बड़े सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को बंधक बनाया और उन्हें न्यूयॉर्क ले आए। जहां वे दोनों संयुक्त राज्य में आरोपों का सामना करेंगे, जिसमें ड्रग तस्करी और आपराधिक षड्यंत्र शामिल हैं। यह कदम अमेरिका की अब तक की सबसे निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है, और इसके लिए ट्रंप प्रशासन को कांग्रेस से अनुमति नहीं मिली थी, जिससे विवाद और बढ़ गया है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला को तब तक चलाएगा जब तक एक सुरक्षित और व्यवस्थित सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला के तेल उद्योग में निवेश करेंगी। लेकिन रुबियो ने अपने बयान में इसे बदलते हुए कहा कि अमेरिका देश नहीं चलाएगा, बल्कि केवल तेल ब्लॉकैड और दबाव के जरिये बदलाव लाने की कोशिश करेगा।कुछ दुनिया के प्रमुख देशों और नेताओं ने अमेरिका के इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है, इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। अमेरिकी कांग्रेस के कुछ डेमोक्रेटिक सदस्यों ने भी कहा है कि उनसे पहले सलाह नहीं लिया गया और वे आगे की कार्रवाई के लिए विस्तृत योजना चाहते हैं। वेनेजुएला में वर्तमान उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को वैध नेता नहीं मानने की भी बात कही गई है, और यह स्पष्ट नहीं है कि भविष्य में कौन नेतृत्व करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 5, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: ठंड और कोहरे की चपेट में प्रदेश, कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल

राजधानी में गलन भरी सर्द पछुआ हवाओं का सितम जारी है। शनिवार और रविवार के बीच की रात को तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आई और कोहरे के प्रकोप के साथ ठंड का असर अपने चरम पर रहा। रविवार को सुबह कोहरे के बाद दिन चढ़ने पर थोड़ी देर के लिए गुनगुनी धूप खिली जो बेअर रही। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव तो नहीं आया लेकिन रात के तापमान में आई इतनी बड़ी गिरावट चर्चा का विषय रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी और सूखी पछुआ हवाओं के कारण यह बदलाव हुआ है। दिन में तेज ठंडी हवाएं, कोहरा और धूप बेअसर होने से शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी घना कोहरा और ठंडी हवाएं चलने से तापमान सामान्य से कम रह सकता है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान बिना बदलाव के 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 1 min · National Desk

मादुरो के बाद क्या होगा वेनेजुएला का: अमेरिका कैसा शासन चलाने का कर रहा इशारा, किसके हाथ में जा सकती है सत्ता?

मादुरो के बाद क्या होगा वेनेजुएला का: अमेरिका कैसा शासन चलाने का कर रहा इशारा, किसके हाथ में जा सकती है सत्ता? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जब अमेरिका इस पूरे अभियान के तहत मादुरो को काराकास से न्यूयॉर्क ला रहा था, तब वेनेजुएला में क्या चल रहा था? मादुरो के हटने के बाद वहां क्या हालात पनपे हैं? डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के शासन और उसके नियंत्रण को लेकर क्या एलान किया है? अमेरिका आगे किसे वेनेजुएला के सत्ता की चाभी सौंप सकता है? इसके अलावा इस देश में आगे क्या हालात होने वाले हैं? आइये जानते हैं… ये भी पढ़ें: वेनेजुएला पर अमेरिका ने कैसे हमला किया?: युद्धपोत, CIA…डेल्टा फोर्स, ऐसे हुई मादुरो को बंधक बनाने की तैयारी इस पूरे घटनाक्रम के बीच यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर जब अमेरिका इस पूरे अभियान के तहत मादुरो को काराकास से न्यूयॉर्क ला रहा था, तब वेनेजुएला में क्या चल रहा था? मादुरो के हटने के बाद वहां क्या हालात पनपे हैं? डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के शासन और उसके नियंत्रण को लेकर क्या एलान किया है? अमेरिका आगे किसे वेनेजुएला के सत्ता की चाभी सौंप सकता है? इसके अलावा इस देश में आगे क्या हालात होने वाले हैं? अमेरिका ने शनिवार (3 जनवरी) को एक गुप्त अभियान में वेनेजुएला के अंदर अपने व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने को कहा

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने को कहा विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने फैसला किया है कि वह टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा। भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद उस वक्त से गरमा गया है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने कहा था। अब बांग्लादेश के एक समाचार वेबसाइट द डेली स्टार के अनुसार, बीसीबी ने टी20 विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बीसीबी को दिए थे निर्देश इससे पहले, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बीसीबी को निर्देश दिया था कि वह आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करने की मांग उठाने कहा था। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई थी। चार लीग मैच बांग्लादेश को भारत में खेलने हैं बांग्लादेश को अपने चार लीग म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

US: वेनेजुएला सरकार में CIA एजेंट, महीनों ड्रोन से निगरानी; मादुरो को पकड़ने के लिए ट्रंप ने ऐसे बनाई रणनीति?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनेजुएला में धमाकों में अमेरिका की भूमिका को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर शनिवार शाम 4.21 बजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विराम लगाया और अपने ट्रुथ सोशल खाते पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने एक सैन्य अभियान को सफलतापूर्व अंजाम दिया है और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो व उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उन्हें देश से बाहर ले जाया गया है। ट्रंप के इस एलान ने कई लोगों को चौंका दिया और इस कार्रवाई की वैधता को लेकर सवाल खड़े होने लगे। हालांकि, मामले से परिचित लोगों ने कहा कि यह अभियान वर्षों में अमेरिका के सबसे जटिल मिशनों में से एक बनने वाला था। इसकी लंबे समय से तैयारी चल रही थी और इसके लिए व्यापक स्तर पर अभ्यास किए गए थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में इस अभियान की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका के विशेष अभियान बलों की ओर से कार्रवाई से पहले मादुरो की निगरानी की गई। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक एजेंट ने मादुरो की गिरफ्तारी से पहले उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। यह जानकारी अन्य मीडिया संस्थानों में भी प्रकाशित की गई है। अगस्त से मादुरो की गतिविधियों पर नजर रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से कहा, सीआईए ने अगस्त से वेनेजुएला में एक छोटी टीम तैनात की थी, जिसने मादुरो की रोजमर्रा की गतिविधियों और उनकी जीवनशैली का अध्ययन किया। इससे गिरफ्तारी अभियान को सुचारू रूप से अंजाम दिया जा सका। रॉयटर्स से बात करने वाले दो अन्य सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने मादुरो के करीबी एक व्यक्ति पर भी भरोसा किया, जो उनकी गतिविधियों पर नजर रखता था और जरूरत पड़ने पर उनकी सटीक लोकेशन बताने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela: वेनेजुएला पर अमेरिका के कब्जे से भारत को हो सकता है अरबों डॉलर का फायदा, रूस पर भी पड़ेगा असर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वेनेजुएला में तेल उत्पादन बढ़ा सकती है ओएनजीसी भारत कभी वेनेजुएला में कच्चे तेल का प्रमुख उत्पादक देश था, जो एक समय वेनेजुएला से रोजाना करीब चार लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल का आयात करता था। हालांकि वेनेजुएला पर कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद भारत ने 2022 में लैटिन अमेरिकी देश से तेल खरीद बंद कर दी। भारत की प्रमुख विदेशी उत्पादक कंपनी, ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL), पूर्वी वेनेजुएला में सैन क्रिस्टोबल तेल क्षेत्र का संयुक्त रूप से संचालन करती है, लेकिन लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजी, उपकरण और सेवाओं तक पहुंच बाधित हो गई। इससे वेनेजुएला में तेल भंडारों में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ और अब यह घटकर सिर्फ पांच हजार से लेकर 10 हजार बैरल प्रतिदिन तक घट गया है। भारत को मिल सकता है अरबों डॉलर का बकाया वेनेजुएला 2014 तक इस क्षेत्र में अपनी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी पर देय लाभांश के रूप में ओएनजीसी को 53 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करने में विफल रहा। बाद में भी लगभग इतनी ही राशि का भुगतान नहीं किया गया। काराकास ने ऑडिट की अनुमति नहीं दी, जिससे दावों का निपटान रुका हुआ है। अब विश्लेषक और ऊर्जा अधिकारी मान रहे हैं कि अब अमेरिका के वेनेजुएला के तेल भंडार पर कब्जे के बाद प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि एक बार प्रतिबंधों में ढील मिलने के बाद, ओएनजीसी, वेनेजुएला के सैन क्रिस्टोबल में तेल उत्पादन के लिए जरूरी उपकरण ले जा सकता है। इससे उत्पादन में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही ओएनजीसी, सैन क्रिस्टोबल से होने वाले ऐसे राजस्व से अपने पिछले करीब एक अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, आईसीसी से श्रीलंका में मैच कराने कहा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खेल मंत्रालय ने बीसीबी को दिए थे निर्देश इससे पहले, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बीसीबी को निर्देश दिया था कि वह आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करने की मांग उठाने कहा था। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई थी। चार लीग मैच बांग्लादेश को भारत में खेलने हैं बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश के लीग मैच वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के खिलाफ कोलकाता में और नेपाल (17 फरवरी) के खिलाफ मुंबई में है। बांग्लादेश को ग्रुप सी में इटली, नेपाल, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है। इससे पहले, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री ने बीसीबी को निर्देश दिया था कि वह आईसीसी से बांग्लादेश के मुकाबले श्रीलंका में आयोजित करने की मांग उठाने कहा था। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने के बाद बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई थी।बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। बांग्लादेश के लीग मैच वेस्टइंडीज (सात फरवरी), इटली (नौ फरवरी) और इंग्लैंड (14 फरवरी) के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

US Venezuela Row: 'हालात चिंताजनक, बातचीत से हो समाधान', वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर बोला भारत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सभी संबंधित पक्षों से अपील करता है कि वे मौजूदा मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के माध्यम से करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि किसी भी तरह की हिंसा या टकराव से हालात और बिगड़ सकते हैं।वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम भारत के लिए चिंता का विषय है। भारत सरकार वहां की बदलती स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। भारत ने वेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपना समर्थन दोहराया है और सभी संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से संवाद के जरिए करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे। काराकास स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करता रहेगा। वेनेजुएला को लेकर भारत की ट्रैवल एडवाइजरी गौरतलब है कि भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी थी। मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया था। विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद सभी भारतीयों से भी अत्यधिक सावधानी बरतने और अपनी आवाजाही सीमित रखने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम को देखते हुए भारतीय नागरिकों को वहां सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सख्ती से सलाह दी जाती है। बयान में कहा गया, जो भारतीय किसी भी कारण से वेनेजुएला में हैं, उन्हें अत्यधिक सतर्क रहने, अपनी गतिविधियां सीमित रखने और काराकास स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

मुस्तफिजुर पर विवाद बढ़ा: टी20 विश्व कप में अपने मैच भारत से बाहर खेलेगा बांग्लादेश? सुरक्षा को बना रहा बहाना

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह टी20 विश्व कप के अपने लीग मैच भारत के बजाए श्रीलंका में खेलने की मांग करे। बांग्लादेश के खेल मंत्रालय का मानना है कि मुस्तफिजुर को बाहर करने के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केकेआर ने मुस्तफिजुर को किया था बाहर मालूम हो कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिए थे कि वह मुस्तफिजुर को रिलीज कर दे। इसके थोड़ी देर बाद ही फ्रेंचाइजी ने बांग्लादेश के इस तेज गेंदबाज को टीम से बाहर कर दिया था। केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक बीसीबी के अध्यक्ष और बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने इस घटनाक्रम के बाद हुई आपातकालीन बोर्ड बैठक में कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज किया। हालांकि, बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह जय शाह के नेतृत्व वाली आईसीसी से बांग्लादेश के चार लीग मैचों को श्रीलंका में स्थानांतरित करने के लिए कहे। बांग्लादेश को अपने चार लीग मैच में से तीन कोलकाता और एक मुंबई में खेलना है। नजरुल ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया, खेल मंत्रालय के प्रभारी सलाहकार के रूप में मैंने क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह पूरे मामले को लिखित रूप में प्रस्तुत करे और आईसीसी को स्पष्ट करे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk