Dilip Ghosh: बंगाल भाजपा की सियासी बिसात पर दिलीप घोष की वापसी, विधानसभा चुनाव से पहले 'लंबी पारी' के संकेत

बीते कुछ वर्षों तक दिलीप घोष एक अजीब सियासी स्थिति में रहे। वह पार्टी में थे, लेकिन सक्रिय नहीं दिखते थे। उन्हें भाजपा की गाड़ी, ड्राइवर और केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा मिली रही, मगर प्रधानमंत्री की बंगाल रैलियों से लेकर बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों तक वे नजर नहीं आए। यहां तक राज्य इकाई की कार्ययोजना में भी उन्हें लगभग दरकिनार ही कर दिया गया था। पार्टी नेताओं का जवाब भी हमेशा गोलमोल रहा, ‘दिलीप घोष केंद्रीय नेता हैं, उनके बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।” वहीं घोष खुद कहते रहे कि ‘मैं पार्टी में हूं, कहीं गया नहीं हूं।‘31 दिसंबर को यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब दिलीप घोष केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार अमित शाह की बैठक में शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह न्योता केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल के जरिए मिला। बीजेपी के जमीनी संगठन को खड़ा करने वाले इस अनुभवी नेता के लिए यह साफ संदेश था-इंतजार खत्म हुआ। इसका असर तेजी से फैला। जो फोन पहले शांत पड़े थे, वे फिर से बजने लगे। जो समर्थन निष्क्रिय हो गए थे, वे फिर से सक्रिय हो गए। आगंतुक पहले धीरे-धीरे, फिर भारी संख्या में लौटने लगे।भाजपा के एक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के मुताबिक, ‘2016 से 2021 के बीच बंगाल भाजपा में जो जोश था, वह दिलीप घोष की वजह से था। 2021 की हिंसा और उनके हटने के बाद कई कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया था। अब उनकी वापसी से वही तबका फिर सक्रिय हो रहा है।’ दिलीप घोष को बंगाल बीजेपी का सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष माना जाता है। उनके कार्यकाल में पार्टी 2016 में 3 सीटों से बढ़कर 2021 में 77 विधानसभा सीटों तक पहुंची और 2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतीं।फिलहाल द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश ने की घोषणा: प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार, भाजपा ने दिया धोखा

सपा अध्यक्ष शनिवार को विभिन्न जिलों से प्रदेश सपा मुख्यालय पर आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था सभी को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। दुग्ध उत्पादकों को दूध का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे है और उन्हें मुनाफाखोरों को सरकार का संरक्षण है। जनता को भाजपा सरकार की विफलताएं बतानी है। भाजपा सरकार हर मामले में फेल हो गई है। बजट को लेकर गुमराह नहीं होना है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए मंत्री बनाएगी। भाजपा को हटाने के लिए सावधान रहकर राजनीति करनी है। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देकर उनकी मदद की जाएगी। यह मदद पात्र महिलाओं के लिए होगी। सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती प्रदेश सपा मुख्यालय पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सादगी से मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थीं। इसके अलाव सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन किया। इसमें पीडीए समाज के महापुरुष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका वेनेजुएला युद्ध विश्लेषण: आखिर चाहते क्या हैं ट्रंप? कैसे दोहरा दी बुश वाली गलती, भारत पर कितना असर

अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन से वेनेजुएला की राजधानी काराकास के बीच दूरी 3300 किलोमीटर है। फिर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आरोप लगाते हैं कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के शासन में वेनेजुएला के लाखों नागरिक अमेरिका में आने को मजबूर हुए हैं। वे मादुरो पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी का भी आरोप लगाते हैं। दोनों देशों में चल रहे टकराव के बीच चौंका देने वाला घटनाक्रम शनिवार को तब हुआ, जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला बोल दिया। यही नहीं, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत बंधक बना लिया गया। अब उन पर अमेरिका में मुकदमा चलाने की तैयारी है। अमेरिका के इस कदम को विश्लेषक कई तरह से देखते हैं। जानिए उनकी राय… और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 4, 2026 · 1 min · National Desk

January 3, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच संकट में क्रिकेट सीरीज, बीसीसीआई जल्द ले सकता है दौरे पर फैसला!

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच संकट में क्रिकेट सीरीज, बीसीसीआई जल्द ले सकता है दौरे पर फैसला! विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनीतिक संबंधों का सीधा असर अब क्रिकेट रिश्तों पर भी पड़ता दिख रहा है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज फिलहाल संदेह के घेरे में है और इसके रद्द होने की आशंका भी जताई जा रही है। बीसीबी ने किया कार्यक्रम का एलान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सितंबर में भारत और बांग्लादेश के बीच छह मैचों की सफेद गेंद की सीरीज खेली जाएगी। बोर्ड ने यहां तक दावा किया कि इस कार्यक्रम को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से चर्चा के बाद अंतिम रूप दिया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, तीन वनडे मैच 1, 3 और 6 सितंबर को जबकि तीन टी20 मैच 9, 12 और 13 सितंबर को खेले जाने थे। बीसीसीआई रद्द कर सकता है दौरा हालांकि, सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई मौजूदा हालात में बांग्लादेश दौरे को लेकर उत्सुक नहीं है। बांग्लादेश में पिछले छह महीनों से जारी राजनीतिक हिंसा और अस्थिरता को देखते हुए भारतीय बोर्ड सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताओं में है। इसी का संकेत माना जा रहा है कि बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Dilip Ghosh: बंगाल भाजपा की सियासी बिसात पर दिलीप घोष की वापसी, विधानसभा चुनाव से पहले 'लंबी पारी' के संकेत

बीते कुछ वर्षों तक दिलीप घोष एक अजीब सियासी स्थिति में रहे। वह पार्टी में थे, लेकिन सक्रिय नहीं दिखते थे। उन्हें भाजपा की गाड़ी, ड्राइवर और केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा मिली रही, मगर प्रधानमंत्री की बंगाल रैलियों से लेकर बड़े संगठनात्मक कार्यक्रमों तक वे नजर नहीं आए। यहां तक राज्य इकाई की कार्ययोजना में भी उन्हें लगभग दरकिनार ही कर दिया गया था। पार्टी नेताओं का जवाब भी हमेशा गोलमोल रहा, ‘दिलीप घोष केंद्रीय नेता हैं, उनके बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।” वहीं घोष खुद कहते रहे कि ‘मैं पार्टी में हूं, कहीं गया नहीं हूं।‘31 दिसंबर को यह तस्वीर पूरी तरह बदल गई, जब दिलीप घोष केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के प्रमुख चुनावी रणनीतिकार अमित शाह की बैठक में शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक उन्हें यह न्योता केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल के जरिए मिला। बीजेपी के जमीनी संगठन को खड़ा करने वाले इस अनुभवी नेता के लिए यह साफ संदेश था-इंतजार खत्म हुआ। इसका असर तेजी से फैला। जो फोन पहले शांत पड़े थे, वे फिर से बजने लगे। जो समर्थन निष्क्रिय हो गए थे, वे फिर से सक्रिय हो गए। आगंतुक पहले धीरे-धीरे, फिर भारी संख्या में लौटने लगे।भाजपा के एक पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष के मुताबिक, ‘2016 से 2021 के बीच बंगाल भाजपा में जो जोश था, वह दिलीप घोष की वजह से था। 2021 की हिंसा और उनके हटने के बाद कई कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया था। अब उनकी वापसी से वही तबका फिर सक्रिय हो रहा है।’ दिलीप घोष को बंगाल बीजेपी का सबसे सफल प्रदेश अध्यक्ष माना जाता है। उनके कार्यकाल में पार्टी 2016 में 3 सीटों से बढ़कर 2021 में 77 विधानसभा सीटों तक पहुंची और 2019 लोकसभा चुनाव में 18 सीटें जीतीं।फिलहाल द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश ने की घोषणा: प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार, भाजपा ने दिया धोखा

सपा अध्यक्ष शनिवार को विभिन्न जिलों से प्रदेश सपा मुख्यालय पर आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विभाग में लूट मची है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था सभी को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। दुग्ध उत्पादकों को दूध का सही दाम नहीं मिल रहा है। बिचौलिए मुनाफा कमा रहे है और उन्हें मुनाफाखोरों को सरकार का संरक्षण है। जनता को भाजपा सरकार की विफलताएं बतानी है। भाजपा सरकार हर मामले में फेल हो गई है। बजट को लेकर गुमराह नहीं होना है। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए मंत्री बनाएगी। भाजपा को हटाने के लिए सावधान रहकर राजनीति करनी है। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देकर उनकी मदद की जाएगी। यह मदद पात्र महिलाओं के लिए होगी। सावित्री बाई फुले की मनाई जयंती प्रदेश सपा मुख्यालय पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सादगी से मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थीं। इसके अलाव सपा अध्यक्ष ने समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन किया। इसमें पीडीए समाज के महापुरुष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

सेंट्रल जेल से रिहा हुए चैतन्य बघेल: बोले- कोर्ट का आभारी हूं कि मुझे न्याय मिला, मामले में कुछ कहना सही नहीं

Chaitanya Baghel Bail: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। वे आज तीन जनवरी शनिवार को छह महीने बाद यानी 180 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। इस दौरान चर्चा में कहा कि मैं कोर्ट का बहुत आभारी हूं कि मुझे न्याय मिला। वहीं इस केस के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि फिलहाल, मामला कोर्ट में है इसलिए मेरे लिए कुछ भी कहना सही नहीं है। इस दौरान जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। सभी चैतन्य बघेल का स्वागत करते ने लिये आतुर दिखे। कांग्रेसियों ने ढोल-नगाड़े बजाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। #WATCH | Raipur, Chhattisgarh: On the Chhattisgarh High Court granting bail to Chaitanya Baghel, former Chief Minister Bhupesh Baghel says, “…Today, Chaitanya is going to be released. Everyone is very happy… He was arrested on his birthday, and today, he is going to be… pic.twitter.com/M9i8lZwS2d — ANI (@ANI) January 3, 2026 दूसरी ओर कोर्ट के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं। आज शनिवार को चैतन्य रिहा हुआ। सब बहुत खुश हैं… उसे उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया था और आज वह मेरे पोते के जन्मदिन पर रिहा हुआ है। अदालत पर निशाना साधते हुए कहा कि कोर्ट को अपने फैसले का अध्ययन करना चाहिए। इसने दिखाया कि ईडी पीएमएलए एक्ट का कैसे दुरुपयोग कर रही है। बेटे के घर आने पर उनके पिता भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था पर भरोसा जताया। वहीं चैतन्य की गिरफ्तारी को षड्यंत्र करार भी दिया। ‘ई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Riots Case: उमर खालिद, शरजील इमाम को मिलेगी जमानत? 5 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

इसी के साथ न्यायधीश अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद की याचिकाओं पर भी फैसला सुनाएगी। मालूम हो कि 10 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों की जमानत याचिका पर शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसी के साथ कोर्ट ने 18 दिसंबर तक दोनों पक्षों को अपनी दलीलों के समर्थन में दस्तावेज जमा कराने को भी कहा था।10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एस वी राजू, और आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की अलग-अलग याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।बता दें कि उमर, शरजील और अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), जो एक आतंकवाद विरोधी कानून है, और पुराने IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर 2020 के दंगों का ‘मुख्य साजिशकर्ता’ होने का आरोप है, जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।यह हिंसा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के खिलाफ बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी। आरोपियों ने फरवरी 2020 के दंगों के “बड़ी साजिश” मामले में 2 सितंबर के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में जारी हुई स्कूलों की अवकाश तालिका, नोट कर लीजिए इस साल किस-किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को ठंड में गलन का तड़का लग गया। सर्द पछुआ हवाओं के चलते कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। कड़ाके की ठंड का ये दौर अभी जारी रहेगा। साथ ही 34 जिलों में घना कोहरा छाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं तक के सभी स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। प्रदेश में इस समय अधिकतर जिले शीतलहर की चपेट में हैं। इसे देखते हुए पूर्व में सोमवार से बृहस्पतिवार तक 12वीं तक के विद्यालयों में छुट्टी की गई थी। शुक्रवार को माध्यमिक विद्यालय खुले थे। अब फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बोर्डों आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को पांच जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। इस क्रम में माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने माध्यमिक विद्यालयों व बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में पांच जनवरी तक छुट्टी के लिए निर्देश जारी किए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 3, 2026 · 1 min · National Desk