वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिका द्वारा बंधक बनाए जाने के बाद देश की प्रमुख विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने इसे वेनेजुएला के लिए आजादी का क्षण बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में मचाडो ने कहा वेनेजुएलावासियों, आजादी का वक्त आ गया है। अब न्याय का राज स्थापित होगा। जिन अपराधों को वर्षों से अनदेखा किया गया, अब उनके लिए अंतरराष्ट्रीय न्याय लागू होगा। Venezolanos, llegó la hora de la libertad. pic.twitter.com/ehy20V1xm9 — María Corina Machado (@MariaCorinaYA) January 3, 2026 मचाडो ने कहा कि मादुरो द्वारा किसी भी शांतिपूर्ण समाधान को स्वीकार न करने के कारण अमेरिका ने कानून के तहत कार्रवाई की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब देश में राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जाएगा, व्यवस्था सुधारी जाएगी और विदेशों में बसे वेनेजुएला के नागरिकों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के लिए वर्षों से चला संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। मचाडो ने दावा किया कि एडमुनदो गोंजालेज उरुतिया को वैध राष्ट्रपति चुना गया है और उन्हें तत्काल संवैधानिक जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उन्होंने सेना और सुरक्षा बलों से भी नए नेतृत्व को मान्यता देने की अपील की।विपक्षी नेता ने वेनेजुएला के अंदर मौजूद नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों के लिए तैयार रहने को कहा। वहीं, विदेशों में बसे वेनेजुएलावासियों से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा ये निर्णायक घंटे हैं। एकजुटता और सतर्कता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वेनेजुएला जरूर आजाद होगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें