पुलिस के अनुसार नाबालिग लड़कों ने लड़की के साथ एक सप्ताह से ज्यादा समय तक यौन उत्पीड़न किया। लड़की के माता-पिता दिन के समय घर से बाहर रहते थे, इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया कि एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।पुलिस आयुक्त ने आगे बताया कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों तक लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। लड़की के माता-पिता काम करते हैं और दिन के समय घर से बाहर रहते हैं। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है।इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री पद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता है, जनता की सुरक्षा की नहीं। वहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ और उसका वीडियो भी बनाया गया। कर्नाटक में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। वहां एक इस्राइली पर्यटक के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ऐसा लगता है कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए जनता प्राथमिकता नहीं है। कर्नाटक भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रहा है। प्रियंका वाड्रा अब चुप क्यों हैं।‘उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 1 जनवरी को ऐसी ही एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी। बुलंदशहर में चार वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची शाम को अपने घर से लापता हो ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें