भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली और भारत के खिलाफ टैरिफ को और बढ़ाने की अमेरिका की नई चेतावनी की चिंताओं के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.95 अंक गिरकर 85,007.67 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 90.12 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से, ट्रेंट के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि टाटा समूह की इस रिटेल कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने स्टैंडअलोन राजस्व में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 5,220 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया। आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील लाभ कमाने वालों में शामिल थे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और अदानी पोर्ट्स भी पिछड़ने वालों में शामिल थे। भू-राजनीतिक घटनाओं और टैरिफ अनिश्चितता का पड़ रहा असर ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भू-राजनीतिक घटनाक्रम और टैरिफ संबंधी चिंताओं के कारण हाल ही में आई अस्थिरता के बीच व्यापक भावना सतर्क बनी हुई है, लेकिन स्थिर घरेलू मैक्रो फंडामेंटल्स और स्थिर संस्थागत भागीदारी से अंतर्निहित समर्थन मिल रहा है। ट्रंप ने भारत को दी दोबारा टैरिफ बढ़ाने की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
The Bonus Market Update: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 432 अंक टूटा, निफ्टी 26200 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे ब्लू-चिप शेयरों में भारी बिकवाली और भारत के खिलाफ टैरिफ को और बढ़ाने की अमेरिका की नई चेतावनी की चिंताओं के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 431.95 अंक गिरकर 85,007.67 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 105.6 अंक गिरकर 26,144.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार म