तेलंगाना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन (सीपीआई) माओवादी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के वरिष्ठ कमांडर बदसे सुक्का उर्फ देवा को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद देवा ने हथियार छोड़ने का फैसला करते हुए तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 75 लाख रुपये के इनामी देवा का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ी कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है। देवा ने समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह किसी काम से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी और तलाशी के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे हैदराबाद लाया गया। देवा ने कहा कि पहले वे खुद से आत्मसमर्पण करने के लिए नहीं आ रहे थे, लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्होंने हथियार छोड़ने का फैसला किया। देवा ने इंटरव्यू में क्या-क्या कहा? देवा ने आगे बताया कि उनके पास कुछ नकद पैसे भी थे और उनकी डायरी में हथियारों के एक ठिकाने (आर्म्स डंप) का जिक्र था, जिसकी मदद से पुलिस ने और हथियार बरामद किए। देवा ने कहा कि उनके पास अपनी निजी हथियार थे, जिनमें 7 एके-47, 4 आईएनएसएएस और एसएलआर शामिल हैं। बाकी हथियार एक डंप से मिले। उनने यह भी माना कि कई हथियार पुलिस से लूटे गए थे। बता दें कि देवा, माओवादी नेता मदवी हिडमा का करीबी रहे है। उसने बताया कि उन्होंने हिडमा के साथ अलग-अलग इलाकों में करीब डेढ़ साल तक काम किया। हिडमा नवंबर में आंध्र प्रदेश में एक मुठभेड़ में मारा गया था। इससे पहले तेलंगाना के डीजीपी शिवधर रेड्डी ने 3 जनवरी को बताया कि देवा समेत कुल 20 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण किया है। इनके पास से कुल 48 आधुनिक हथियार मिले हैं, जिनमें AK-47, LMG, SLR, INSAS राइफल और इजरायल में बनी टेवर सीक्यूबी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Telangana: 'पुलिस ने मुझे पकड़ लिया...फिर सरेंडर का लिया फैसला', बोले माओवादी कमांडर देवा; 75 लाख का था इनाम
तेलंगाना में प्रतिबंधित नक्सली संगठन (सीपीआई) माओवादी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के वरिष्ठ कमांडर बदसे सुक्का उर्फ देवा को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद देवा ने हथियार छोड़ने का फैसला करते हुए तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। 75 लाख रुपये के इनामी देवा का आत्मसमर्पण माओवादी संगठन के लिए बड़ी कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है। देवा ने समाचार एजेंसी एनएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह किसी काम से जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी और तलाशी के दौरान उस