T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा है। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और क्रिकेट की वैश्विक संस्था से टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को ग्रुप चरण के अपने चार मैच भारत में खेलने हैं। इसमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में खेला जाना है। मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर हुआ विवाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप को लेकर राग अलपाना शुरू कर दिया है। बीसीबी ने सुरक्षा को बहाना बनाया है और अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं से कराया अवगत सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से बातचीत के बाद बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र भेजा है। आईसीसी सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें