केंद्रीय बजट 2026 की तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। इस वर्ष 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या सरकार बजट पेश करने की तारीख में कोई बदलाव करेगी। हालांकि, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की हालिया बैठक से मिले संकेतों के अनुसार, सरकार रविवार को ही बजट पेश करने की परंपरा कायम रख सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट समिति की बैठक में संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इन तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। रविवार के बावजूद तारीख बदलने की संभावना कम बजट की तारीख को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि सरकार वित्तीय अनुशासन और निश्चितता को प्राथमिकता दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार वित्तीय प्रक्रियाओं में निश्चितता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बजट पेश करने की तारीख नहीं बदलेगी, भले ही उस दिन रविवार हो। इससे पहले की बात करें तो मोदी सरकार ने साल 2017 में दशकों पुरानी परंपरा को बदलते हुए बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी थी। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। सरकार का मानना है कि बजट को पहले पेश करने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही धन का आवंटन और व्यय सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। केद्रीय बजट पेश करने का समय कब बदला गया? पहले देश का केंद्रीय बजट सदन में शाम पांच बजे से पेश किया जाता था। शाम पांच बजे बजट पेश करने का कारण यह था कि उस समय ब्रिटेन में 11.30 बज रहे होते थे। ब्रिटिश सरकार की तरफ से शुरू की गई परंपरा को आजादी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बजट 1 या 2 फरवरी को: 1 को रविवार होने से बढ़ी आशंका, संसदीय समिति के प्रस्ताव के बाद अंतिम फैसले पर सबकी नजर
केंद्रीय बजट 2026 की तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। इस वर्ष 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या सरकार बजट पेश करने की तारीख में कोई बदलाव करेगी। हालांकि, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की हालिया बैठक से मिले संकेतों के अनुसार, सरकार रविवार को ही बजट पेश करने की परंपरा कायम रख सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट समिति की बैठक में संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इन तारीखों पर अंति