1 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तार लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह : पुलिस फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें