जनसभा को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आना बहुत स्वाभाविक है। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगले दिन एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा ‘मैं पूरे देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देता हूं। कल से मैं देख रहा हूं कि बोड़ो परंपरा का यह शानदार नृत्य सोशल मीडिया पर कितना लोकप्रिय हो गया है।’ VIDEO | Assam: Prime Minister Narendra Modi spotted several young artists holding up hand-drawn portraits and sketches of him. After noticing them, PM Modi paused his speech and said, “Here, some friends have come holding pictures and are standing like this, they will get… pic.twitter.com/NdfZvGJjCb— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2026 ‘यहां कुछ दोस्त चित्र लेकर आए हैं और ऐसे खड़े हैं, उन्हें थकान होगी। कृपया इन्हें भेज दें; मैं अब इन्हें ले लूंगा। अगर पीछे आपका पता लिखा है, तो मेरा पत्र जरूर आप तक पहुंचेगा। संबोधन दोबारा शुरू करते हुए कहा ‘आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से भाजपा पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं और रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें