WEF 2026 Davos LIVE: आज से स्विट्जरलैंड में आर्थिक नीतियों पर मंथन, दावोस में पांच दिन चर्चा करेंगे दिग्गज

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की शुरुआत से पहले स्विट्जरलैंड का दावोस शहर पूरी तरह उच्च-सुरक्षा मोड में नजर आने लगा है। दुनिया के सबसे चर्चित वैश्विक सम्मेलनों में शुमार इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। स्विस मीडिया आउटलेट 20 मिनुटेन के मुताबिक, आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही ट्रेन से आने वाले मेहमानों का स्वागत स्विस आर्मी की फ्लाइट-डिफेंस तोपें कर रही हैं, जो सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों का संकेत है। दावोस बैठक के दौरान प्रमुख वैश्विक नेताओं के विशेष संबोधन भी होंगे। 20 जनवरी (मंगलवार) को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला शाम 7:30 बजे (IST) विशेष संबोधन और संवाद करेंगे। 21 जनवरी (बुधवार) को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 3:30 बजे (IST) भी विशेष सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इनके अलावा एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग 2:00 बजे (IST) अपने विचार रखेंगे। भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजे कार्यक्रम शुरू होने का अनुमान है। 11:20 AM, 19-Jan-2026 WEF 2026 Davos LIVE: आज से स्विट्जरलैंड में आर्थिक नीतियों पर मंथन, दावोस में पांच दिन चर्चा करेंगे दिग्गज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन क्लाउस श्वाब ने दावोस में होने वाली 56वीं वार्षिक बैठक से पहले समाज की बुनियादी नींव कमजोर पड़ने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकटों के बीच दुनिया में सच और भरोसे की कमी है, जिसके बिना सामूहिक समाधान संभव नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में श्वाब ने कहा कि सच के बिना साझा वास्तविकता खत्म हो जाती है और भरोसे के बिना मिलकर कार्रवाई की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने संवाद और एक-दूसरे को सुनने को समाधान की कुंजी बताया। Ou …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

VB-G RAM G Act Row: 'कानून के बारे में झूठ फैला रही कांग्रेस'; मनरेगा पर रार के बीच शिवराज ने क्यों लगाए आरोप?

एक प्रेस वार्ता में शिवराज ने कहा कि विपक्ष यह झूठ फैला रहा है कि नई योजना में रोजगार केवल कुछ पंचायतों में ही मिलेगा। उन्होंने साफ किया कि यह योजना देश की सभी पंचायतों में लागू होगी। चौहान ने कहा कि यह बयान कि काम का अधिकार छीना जा रहा है एक झूठ है। बता दें कि कांग्रेस ने दस जनवरी को मनरेगा (MGNREGA) को खत्म करने के विरोध में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ नाम से 45-दिवसीय देशव्यापी अभियान शुरू किया।शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “राहुल गांधी और खड़गे गलत जानकारी देकर अपनी ही पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हमने काम के अधिकार को कागज से उतारकर जमीन पर मजबूत किया है।” उन्होंने बताया कि अब 100 दिनों के बजाय 125 दिन का काम दिया जाएगा। साथ ही, 15 दिनों के भीतर बेरोजगारी भत्ता देने का नियम भी बनाया गया है।मंत्री ने तुलना करते हुए कहा कि यूपीए सरकार ने मनरेगा पर करीब दो लाख करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि मौजूदा सरकार ने नौ लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि नई योजना छह महीने में लागू हो जाएगी और तब तक मनरेगा जारी रहेगी। उन्होंने कहा राज्यों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। केंद्र पहले से ही ज्यादा पैसे दे रहा है। राज्य जो निवेश करेंगे, वह गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC:  'भारत में खेलो या बाहर हो जाओ', ICC की बांग्लादेश को अंतिम चेतावनी! विवाद में क्यों कूदा पाकिस्तान?

T20 WC: ‘भारत में खेलो या बाहर हो जाओ’, ICC की बांग्लादेश को अंतिम चेतावनी! विवाद में क्यों कूदा पाकिस्तान? विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को साफ कह दिया है कि टीम भारत में ही खेलेगी, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने 21 जनवरी तक का समय दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अंतिम फैसला बताकर स्थिति स्पष्ट करे। यह जानकारी ईएसपीएन क्रिकइनफो की रिपोर्ट के जरिए सामने आई। इस मामले में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी के सामने बात न चलने पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से संपर्क कर मदद की गुहार लगाई है। बीसीबी का रुख: भारत नहीं, श्रीलंका में खेलने की मांग आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच पिछले एक सप्ताह में दो दौर की बैठकें हुई हैं। शनिवार को ढाका में हुई बैठक में बीसीबी ने अपना रुख दोहराया कि वे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में नहीं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका का विकल्प दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप का सह-आयोजक भी है, लेकिन आईसीसी ने शेड्यूल और ग्रुपिंग में बदलाव से साफ इनकार कर दिया। बीसीबी की ओर से जताई गई मुख्य आपत्ति सुरक्षा को लेकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

Indians At Davos WEF 2026: स्विटजरलैंड में आर्थिक नीतियों पर मंथन, महाराष्ट्र से गुजरात तक की हस्तियां पहुंचीं

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक सोमवार से दावोस में शुरू हो रही है। इस पांच दिवसीय आयोजन में दुनिया भर के नेता, उद्योगपति, शिक्षाविद, नागरिक समाज और श्रम संघों के 3,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्रिमंडल के पांच सदस्यों के साथ बैठक में शामिल होंगे। भारत का प्रतिनिधित्व इस बैठक में बेहद मजबूत है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिवराज सिंह चौहान, प्रल्हाद जोशी और के राम मोहन नायडू शामिल होंगे। इसके अलावा छह मुख्यमंत्रियों में महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश के एन. चंद्रबाबू नायडू, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, तेलंगाना के ए. रेवंत रेड्डी और झारखंड के हेमंत सोरेन बैठक में भाग लेंगे।इसके अलावा गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी और उत्तर प्रदेश का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी दावोस में शामिल होंगे। भारतीय प्रतिनिधि समूह कई चर्चाओं में हिस्सा लेंगे, जिसमें यह भी चर्चा होगी कि भारत क्या दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। द्विपक्षीय बैठकें भी इस दौरान आयोजित होंगी।पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी अलायंस फॉर ग्लोबल गुड: जेंडर इक्विटी एंड इक्वालिटी की संस्थापक और चेयरपर्सन के रूप में बैठक में मौजूद रहेंगी। इस बैठक में भारत की प्रमुख कंपनियों के सीईओ भी शामिल हैं, जिनमें मुकेश अंबानी (रिलायंस इंडस्ट्रीज), एन. चंद्रशेखरन (टाटा समूह), संजीव बजाज (बजाज समूह), हरि एस भरतिया (जुबिलेंट भरतिया ग्रुप) और सुदर्शन वेणु (टीवीएस मोटर) शामिल हैं।भारत की भागीदारी को प्रमुखता देने के लिए पवेलियन और विभिन्न स्ट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भाजपा अध्यक्ष के लिए नबीन का नामांकन आज; यूएई के राष्ट्रपति का भारत दौरा; स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा करेंगे और उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। वहीं, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है, हरियाणा के नूंह में हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई वाहनों के टकराने की खबर है। दक्षिणी स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 20 लोगों की मौत हो गई है। उधर, गाजा में शांति बहाली के लिए अमेरिका ने भारत को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। सीरिया सरकार ने एसडीएफ के साथ संघर्षविराम की घोषणा कर देश के लगभग पूरे हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया है। लखनऊ में आज से तीन दिन तक देशभर की विधानसभाओं के अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। रूस से पढ़ाई कर आया एक साइबर एक्सपर्ट नोएडा में ठगी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खेल जगत की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 38 साल बाद भारत में वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 1 min · National Desk

US-Greenland: ग्रीनलैंड विवाद पर नाटो प्रमुख की ट्रंप से बात, इस हफ्ते करेंगे मुलाकात

Spoke with @POTUS regarding the security situation in Greenland and the Arctic. We will continue working on this, and I look forward to seeing him in Davos later this week. — Mark Rutte (@SecGenNATO) January 18, 2026 मार्क रुटे ने बताया कि उन्होंने ट्रंप से ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को लेकर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने डेनमार्क और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। मार्क रुटे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह दावोस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी होने वाली है।उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, ‘ग्रीनलैंड और आर्कटिक की सुरक्षा स्थिति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई है। इस दिशा में काम जारी रहेगा और मैं दावोस में उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’ हालांकि, रुटे ने बातचीत के विस्तृत ब्योरे साझा नहीं किया।इस बीच कई यूरोपीय देश एक साथ आए हैं और डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है जब तक कि उन्हें ग्रीनलैंड हासिल करने की अनुमति नहीं मिल जाती।डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी एक संयुक्त बयान, जिसे डेनिश विदेश मंत्रालय ने साझा किया उसमें उल्लेख किया गया है कि ‘आर्कटिक एंड्योरेंस’ किसी के लिए खतरा नहीं है और ये देश डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि टैरिफ की धमकी ट्रांसअटलांटिक संबंधों को कमजोर करती है और खतरनाक गिरावट का जोखिम पैदा करती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आज से लखनऊ में जुटेंगे देश भर की विधानसभाओं के अध्यक्ष, बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक

विधानभवन में होने वाले सम्मेलन का उद्घाटन 19 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र को 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।विधानमंडलीय परंपरा के तहत यह सम्मेलन प्रत्येक वर्ष किसी न किसी राज्य में आयोजित होता है। पिछली बार इसका आयोजन कर्नाटक में हुआ था। उत्तर प्रदेश में यह चौथी बार आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले वर्ष 2015 में प्रदेश को इसकी मेजबानी मिली थी। सम्मेलन के समानांतर 19 जनवरी को विधानसभा और विधान परिषद सचिवों का अलग सम्मेलन भी होगा। वहीं, 20 जनवरी को मुख्य सत्र में विधायी संस्थाओं की भूमिका, संसदीय मर्यादा, कार्यकुशलता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।विधान भवन में 19 जनवरी से अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का 86वां और विधायी निकाय के सचिवों का 62वां सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मद्देनजर तीन दिन तक यातायात परिवर्तित रहेगा। तीन दिन शहर में वीआईवी मेवमेंट के कारण ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक कार्यक्रम में अध्यक्ष, लोकसभा, राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत अन्य शामिल होंगे। इसकी वजह से विधान भवन व इसके आस-पास 19 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस लोगाें को निकलवाएगी। इसके लिए कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से डायवर्जन वाले मार्ग की ओर जाने से बचने की अपील की है। जानिए कहां बदला रहेगा यातायात - बंदरियाबाग चौराहा से सामान्य यातायात राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ मोड़, विधान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: किश्तवाड़ के जंगलों में पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़, आठ जवान घायल; एक को किया गया एयरलिफ्ट

किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाके के सुदूर जंगलों में रविवार को शुरू हुई पाकिस्तानी आतंकियों से भीषण मुठभेड़ में सेना के आठ जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। दोनों ओर से कई घंटों तक भीषण गोलीबारी हुई। फिलहाल गोलीबारी रुक गई है। आतंकवादियों को मार गिराने और घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। आतंकी भागने न पाएं इसके लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे जंगल में चल रहे तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के दौरान सोननाड़-सिंहपोरा, छात्रू के जंगल में घात लगाए बैठे दो से तीन विदेशी आतंकवादियों के एक समूह से सुरक्षाबलों का सामना हो गया। सूत्रों का कहना है कि ये आतंकी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से संबंधित हैं। आतंकवादियों ने जवानों को देखते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की घेराबंदी तोड़ने के लिए कुछ ग्रेनेड भी फेंके।सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और घेराबंदी को और कड़ा करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त बल भेजे गए। अधिकारियों ने बताया कि शाम 5.40 बजे तक दोनों पक्षों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ में आठ सैनिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर को ग्रेनेड के स्प्लिंटर लगने से चोटें आई हैं। आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए व्यापक तलाशी अभियान जारी है। अभियान में तेजी लाने के लिए ड्रोन सहित उन्नत निगरानी उपकरण और खोजी कुत्ते तैनात किए गए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: 38 साल में पहली बार न्यूजीलैंड ने भारत में जीती वनडे सीरीज, मेजबान सात साल बाद घर में हारे सीरीज

1 of 9 विराट कोहली - फोटो : PTI Link Copied 38 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर इतिहास रच दिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में कीवियों ने भारत को 41 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह भारत में न्यूजीलैंड की आठ कोशिशों में पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है, इससे पहले टीम 1988 से लगातार असफल रही थी। इस हार के साथ भारत को इंदौर में भी पहली बार वनडे में शिकस्त झेलनी पड़ी, जहां उसने इससे पहले लगातार सात मैच जीते थे। इतना ही नहीं, अक्तूबर 2022 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद भारत को घरेलू वनडे में हार का सामना करना पड़ा। लगातार 13 जीत के बाद यह सिलसिला भी टूट गया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शानदार शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 46 ओवर में 296 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से विराट कोहली ने बेहतरीन 124 रन की पारी खेली, जबकि हर्षित राणा ने 52 रन का योगदान दिया। 3 of 9 रोहित शर्मा-शुभमन गिल-श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI शीर्ष क्रम ने किया निराश भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल 23 रन ही बना सके। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे भारत का स्कोर 71/4 हो गया। इसके बाद कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी (57 गे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 19, 2026 · 2 min · National Desk