वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 की शुरुआत से पहले स्विट्जरलैंड का दावोस शहर पूरी तरह उच्च-सुरक्षा मोड में नजर आने लगा है। दुनिया के सबसे चर्चित वैश्विक सम्मेलनों में शुमार इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। स्विस मीडिया आउटलेट 20 मिनुटेन के मुताबिक, आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही ट्रेन से आने वाले मेहमानों का स्वागत स्विस आर्मी की फ्लाइट-डिफेंस तोपें कर रही हैं, जो सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजामों का संकेत है। दावोस बैठक के दौरान प्रमुख वैश्विक नेताओं के विशेष संबोधन भी होंगे। 20 जनवरी (मंगलवार) को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला शाम 7:30 बजे (IST) विशेष संबोधन और संवाद करेंगे। 21 जनवरी (बुधवार) को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस 3:30 बजे (IST) भी विशेष सत्र को संबोधित कर सकते हैं। इनके अलावा एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग 2:00 बजे (IST) अपने विचार रखेंगे। भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजे कार्यक्रम शुरू होने का अनुमान है। 11:20 AM, 19-Jan-2026 WEF 2026 Davos LIVE: आज से स्विट्जरलैंड में आर्थिक नीतियों पर मंथन, दावोस में पांच दिन चर्चा करेंगे दिग्गज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन क्लाउस श्वाब ने दावोस में होने वाली 56वीं वार्षिक बैठक से पहले समाज की बुनियादी नींव कमजोर पड़ने को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकटों के बीच दुनिया में सच और भरोसे की कमी है, जिसके बिना सामूहिक समाधान संभव नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा संदेश में श्वाब ने कहा कि सच के बिना साझा वास्तविकता खत्म हो जाती है और भरोसे के बिना मिलकर कार्रवाई की क्षमता कमजोर पड़ जाती है। उन्होंने संवाद और एक-दूसरे को सुनने को समाधान की कुंजी बताया। Ou …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें