Spoke with @POTUS regarding the security situation in Greenland and the Arctic. We will continue working on this, and I look forward to seeing him in Davos later this week. — Mark Rutte (@SecGenNATO) January 18, 2026 मार्क रुटे ने बताया कि उन्होंने ट्रंप से ग्रीनलैंड और आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को लेकर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका ने डेनमार्क और यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। मार्क रुटे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह दावोस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात भी होने वाली है।उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, ‘ग्रीनलैंड और आर्कटिक की सुरक्षा स्थिति को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई है। इस दिशा में काम जारी रहेगा और मैं दावोस में उनसे मिलने को लेकर उत्सुक हूं।’ हालांकि, रुटे ने बातचीत के विस्तृत ब्योरे साझा नहीं किया।इस बीच कई यूरोपीय देश एक साथ आए हैं और डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त की है, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है जब तक कि उन्हें ग्रीनलैंड हासिल करने की अनुमति नहीं मिल जाती।डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम द्वारा जारी एक संयुक्त बयान, जिसे डेनिश विदेश मंत्रालय ने साझा किया उसमें उल्लेख किया गया है कि ‘आर्कटिक एंड्योरेंस’ किसी के लिए खतरा नहीं है और ये देश डेनमार्क और ग्रीनलैंड के लोगों के साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि टैरिफ की धमकी ट्रांसअटलांटिक संबंधों को कमजोर करती है और खतरनाक गिरावट का जोखिम पैदा करती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें