भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बोले वसीम अकरम: फैंस को क्यों सुनाई खरी-खरी? कहा- बदले की भावना भूलिए
भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बोले वसीम अकरम: फैंस को क्यों सुनाई खरी-खरी? कहा- बदले की भावना भूलिए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने क्रिकेट फैंस से कहा है कि भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों को सिर्फ एक खेल की तरह देखें। उन्होंने कहा कि लोगों को इस प्रतिद्वंद्विता में पुरानी बातें, राजनीतिक मुद्दे या अधिक भावनाएं नहीं जोड़नी चाहिए। अकरम का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा रोमांचक होते हैं, लेकिन खिलाड़ियों और फैंस को इसे खेल की भावना के साथ देखना चाहिए। क्या क्रिकेट को सिर्फ क्रिकेट की तरह देखा जा सकता है? अकरम ने ‘1 मिनट’ पॉडकास्ट पर बात करते हुए दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाले मैचों को लेकर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह और जुनून पर बात की। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट मैच के नतीजे को समर्थकों के बीच लंबे समय तक दुश्मनी की वजह नहीं बनना चाहिए। लोगों के पास बहुत समय है। वे क्यों नहीं समझते? यह बस एक खेल है। आखिरकार, यह सिर्फ एक मैच है। किसी को जीतना है, किसी को हारना है। फिर अगले मैच की ओर बढ़ना है। मगर नहीं, जो बहुत पहले हुआ था, वह अभी भी लोगों के मन में है। बदला लेने जैसी बातें 1970 के दशक की हैं। यह वही पुरानी कहावत है कि ‘खाली दिमाग शैतान का घर होता है’।’ इरफान पठान के साथ कैसा है अकरम का रिश्ता? क्रिकेट इतिहास के सबसे मशहूर तेज गेंदबाजों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...