अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

टैरिफ हटाएंगे ट्रंप?: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन, राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने साझा की। दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

सोने और चांदी के भाव अचानक धड़ाम क्यों?: कैसे 27 जनवरी को ही लिख दी गई गिरावट की पटकथा, समझें पूरी कहानी

सर्राफा बाजार में जश्न का माहौल था। सोना और चांदी अपनी रिकॉर्ड स्तरों पर थे, और निवेशक इस उम्मीद में थे कि डॉलर का कमजोर होना जारी रहेगा। सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ेंगी, पर बाजार धराशाई हो गया। चांदी एक दिन में ही सवा लाख रुपये टूट गई। सोना भी बुरी तरह टूट गया। हालांकि, इस गिरावट की असली कहानी डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जनवरी को ही लिख दी थी। क्या है पूरा मामला विस्तार से जानेंगे। पहले जानते हैं दिल्ली में सोमवार को सोने और चांदी का भाव। सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों का क्या हाल? अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में फिर भारी गिरावट दर्ज की गई। जहां चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट आई और यह 52,000 रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले तीन सत्रों में चांदी अपने 29 जनवरी के उच्चतम स्तर से लगभग 36 प्रतिशत गिर चुकी है। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 12,800 रुपये गिरकर 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। क्यों धड़ाम हो गया सोने और चांदी का भाव? आइए अब विस्तार से समझते हैं सर्राफा बाजार में आई इस बड़ी गिरावट का कारण। विशेषज्ञों के अनुसार, इस भारी बिकवाली के पीछे मजबूत अमेरिकी डॉलर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों से हो रही टैरिफ पर बातचीत, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में कमी और अमेरिका में फेडरल रिजर्व के अगले अध्यक्ष के रूप में केविन वॉर्श के नाम का आगे आना है। इसके अलावे केंद्रीय बजट 2026-27 में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव न होने से भी बाजार की उम्मीदों को झटका लगा। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में निवेशकों ने जम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक

एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है।’ 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया के लंदन जा रहे बोइंग 787-8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहा है। एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि विमान के दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल के भीतर बंद कर दी गई थी, जिससे उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि विमान में 200 से अधिक लोग सवार थे। एअर इंडिया ने कहा, ‘पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी विमानन नियामक, डीजीसीए को दे दी गई है। डीजीसीए के निर्देश के बाद एअर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी।’ यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुए ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच चल रही है।सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के मुताबिक एअर इंडिया की उड़ान AI132 के चालक दल ने बताया कि बोइंग ड्रीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

T20 WC: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पहले ये चार देश भी उठा चुके कदम

T20 WC: भारत के खिलाफ विश्वकप मैच का पाकिस्तान का बहिष्कार बेतुका क्यों? इससे पहले ये चार देश भी उठा चुके कदम विस्तार Follow Us बेवजह अड़ियल रवैया अपना रहा पाकिस्तान यह पहला मौका नहीं है जब किसी टीम ने विश्व कप में मुकाबले के बहिष्कार का फैसला लिया है। इससे पहले चार टीमें ऐसा कर चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा के चलते ऐसे फैसले किए। लेकिन पाकिस्तान को अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने हैं। 15 फरवरी को होने वाला मुकाबला भी कोलंबो में खेला जाना था, अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो खिताबी मैच भी श्रीलंका में ही कराया जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान ने बिना किसी वजह के भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान कर दिया है। पाकिस्तान पर क्या कड़े फैसले ले सकता है आईसीसी? पाकिस्तान बहिष्कार की नौटंकी कर रहा है, लेकिन उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि इस बहिष्कार के परिणामस्वरूप दंडात्मक प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के अंक काटे जाएंगे। पाकिस्तान को आईसीसी रैकिंग में भी नुकसान उठाना पड़ेगा। इतना नहीं आईसीसी से मिलने वाले राजस्व पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आईसीसी सदस्य देशों की शीर्ष टीमें पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर सकेंगी। पाकिस्ता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप: विदिशा की इशिका मीणा का शूटिंग बॉल टीम में चयन, वर्ल्ड कप में बढ़ाएंगी भारत का मान

शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 1 से 3 फरवरी 2026 तक राजधानी नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में 18 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम में इशिका मीणा को मुख्य अटैकर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इशिका मीणा की शैक्षणिक और खेल यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। वे विदिशा स्थित महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने बीपीईएस में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। खेल के क्षेत्र में इशिका लगातार सक्रिय रही हैं और अब तक सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की छह राष्ट्रीय शूटिंग बॉल प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर चुकी हैं।उनकी इस सफलता के पीछे शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं अनुभवी कोच जितेंद्र सिंह बघेल का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने इशिका की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई।इशिका के चयन की खबर मिलते ही उनके स्कूल, खेल जगत और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। वी टीच स्कूल प्रबंधन, खेल प्रेमी पंकज भार्गव, रविकांत नामदेव सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और खेल प्रेमियों ने इशिका को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश के लिए पदक जीतने की शुभकामनाएं दी हैं। विदिशा की यह बेटी आज युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा शाम 4 बजे तक स्थगित; राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी

03:12 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 03:07 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी चेतावनी राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा। राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा। 03:03 PM, 02-Feb-2026 लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था। 02:56 PM, 02-Feb-2026 राहुल गांधी देश से माफी मांगें- किरेन रिजिजू लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार एक ही गलती दोहराई है, सदन का नियम से चलना जरूरी है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है और वे देश से माफी मांगें। लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्हों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

25 साल की साध्वी की रहस्यमयी मौत: इंजेक्शन, वायरल वीडियो और ‘सुसाइड पोस्ट’; प्रेम बाईसा केस में क्या है सच?

मैंने हर एक क्षण सनातन प्रचार के लिए जीया। दुनिया में सनातन धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज अंतिम श्वास तक मेरे दिल में सनातन ही है। मेरा सौभाग्य है कि मैंने सनातन धर्म में जन्म लिया और अंतिम श्वास भी सनातन के लिए ली, मेरे जीवन में आदि जगतगुरु शंकराचार्य भगवान, विश्व योग गुरुओं व पूज्य संत महात्माओं का हर पल आशीर्वाद रहा। मैंने आदि गुरु शंकराचार्य और देश के कई महान संत महात्माओं को लिखित पत्र लिखा। अग्निपरीक्षा के लिए निवेदन किया लेकिन प्रकृति को क्या मंजूर था? मैं इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा लेकिन ईश्वर और पूज्य संत महात्माओं पर पूर्ण भरोसा… मेरे जीते जी नहीं तो जाने के बाद तो न्याय मिलेगा।“जाहिर है, इस सुसाइड नोट में वो अपनी मौत की बात भी लिख रही हैं और साथ अग्निपरीक्षा देने की पेशकश करने का भी जिक्र कर रही हैं। वो पेशकश, जो वो पहले भी वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कर चुकी थी। यानी उनकी मौत का कनेक्शन उस वायरल वीडियो से भी जुड़ता है, जिसने उनकी और उनके गुरु की जिंदगी में भूचाल ला दिया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर जारी; चांदी ₹31800 तक टूटी, सोना ₹8000 सस्ता

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 8000 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 31,800 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट एमसीक्स पर सोने का भाव 8,187 रुपये गिरकर 1,34,00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 5.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 31,878 रुपये सस्ती होकर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है। क्या है गिरावट के कारण? बीते एक साल में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, जिसने अनुभवी निवेशकों को भी चौंका दिया था। जनवरी में यह तेजी और तेज हो गई थी, जब वैश्विक तनाव, कमजोर होती मुद्राएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी का रुख किया। हालिया गिरावट की बड़ी वजह शुक्रवार को सामने आई वह खबर मानी जा रही है, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फेड चेयर के तौर पर केविन वॉर्श को नामित करने की योजना बना रहे हैं। इस खबर के बाद डॉलर मजबूत हुआ और उन ट्रेडर्स की धारणा कमजोर पड़ी, जो नरम डॉलर की उम्मीद लगाए बैठे थे। घरेलू बाजार में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Pennaiyar Water Dispute: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- केंद्र ट्रिब्यूनल गठित करे; तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच है विवाद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश की सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार को आदेश दिया है कि पेन्नैयार नदी के जल विवाद के लिए एक महीने के अंदर ट्रिब्यूनल (न्यायाधिकरण) गठित की जाए। बता दें कि यह विवाद तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच पेन्नैयार नदी के पानी के बंटवारे को लेकर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk