Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

11:34 AM, 02-Feb-2026 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज भाजपा की ओर से लगभग 4-5 वक्ता होंगे, क्योंकि कुल समय 18 घंटे निर्धारित है। इसके अनुसार हमारे पास तीन दिनों की चर्चा (राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव) है। प्रधानमंत्री 4 फरवरी की शाम को जवाब देंगे। इसे ध्यान में रखते हुए चूंकि एनडीए को लगभग 55% समय मिलेगा, मुझे लगता है कि आज 5-6 वक्ता होंगे। मुझे बताया गया है कि सरबानंद सोनोवाल द्वारा प्रस्ताव पेश किए जाने और तेजस्वी सूर्या द्वारा समर्थित किए जाने के बाद विपक्ष के विपक्ष (राहुल गांधी) बोलेंगे।” उन्होंने आगे कहा, ‘विपक्ष बजट के सकारात्मक पहलुओं को देखने को तैयार नहीं है। मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकता। कांग्रेस और उसके लोगों का बजट के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण है और वे जनता को नकारात्मक संदेश देना चाहते हैं।’ #WATCH | Delhi: Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, “Today, we will have around 4-5 speakers from BJP because the total time kept is 18 hours. So, as per that, we have 3 days of discussion (Motion of Thanks to President’s Address). PM will reply in the evening of… pic.twitter.com/2HVsvR1yN9 — ANI (@ANI) February 2, 2026 संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “आज भाजपा की ओर से लगभग 4-5 वक्ता होंगे, क्योंकि कुल समय 18 घंटे निर्धारित है। इसके अनुसार हमारे पास तीन दिनों की चर्चा (राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव) है। प्रधानमंत्री 4 फरवरी की शाम को जवाब देंगे। इसे ध्यान में रखते हुए चूंकि एनडीए को लगभग 55% समय मिलेगा, मुझे लगता है कि आज 5-6 वक्ता होंगे। मुझे बताया गया है क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Uttarakhand: कोटद्वार बवाल ने पकड़ा तूल, राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को बताया हीरो, पुलिस प्रशासन अलर्ट

कोटद्वार बवाल तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले ने राहुल गांधी की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर मोहम्मद दीपक को हीरो बताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं। दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उस संविधान के लिए जिसे बीजेपी और संघ परिवार रोज़ रौंदने की साजिश कर रहे हैं। वे नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं और यही बात सत्ता को सबसे ज़्यादा चुभती है। संघ परिवार जानबूझकर देश में आर्थिक और सामाजिक ज़हर घोल रहा है, ताकि भारत बंटा रहे और कुछ लोग डर के सहारे राज करते रहें।उत्तराखंड की बीजेपी सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताक़तों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी हैं। नफरत, डर और अराजकता के माहौल में कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। शांति के बिना विकास सिर्फ एक जुमला है। हमें और दीपकों की ज़रूरत है, जो झुकें नहीं, जो डरें नहीं, और जो पूरी ताकत से संविधान के साथ खड़े रहें। हम तुम्हारे साथ हैं भाई। डरो मत। तुम बब्बर शेर हो। शहर के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरा विवाद पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गया है। शनिवार को देहरादून और हरिद्वार से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दो दिन से रात के समय पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। दूसरे पक्ष से जुडे़ लोगों के कोटद्वार पहुंचने की आशंका को देखते हुए कौड़िया स्थित यूपी-यूके बाॅर्डर पर शहर में आने वाले हर वाहन की सघन चैकिंग की जा रही है। जिलेभर से कई पुलिस अधिकारी कोटद्वार बुला लिए गए हैं। दो प्लाटून पीएसी भी तैन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: बजट में MSME पर बड़ा दांव; मौसम के बदले मिजाज से राहत नहीं; T20 WC में भारत-PAK मैच पर ICC का बयान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में रोजगार सृजन, एमएसएमई और औद्योगिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस बजट का मुख्य उद्देश्य रोजगार बढ़ाने और छोटे और मंझले उद्योगों (MSMEs) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश के औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करना है। वहीं उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही पाकिस्तान के टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने और आगामी विश्व कप में शामिल होने के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने प्रतिक्रिया दी है। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पाकिस्तान टीम के आगामी विश्व कप में शामिल होने की जानकारी दी और बताया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ खेले जाने वाले 15 फरवरी के मुकाबले का बहिष्कार करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

Weather Forecast: मौसम के बदले मिजाज से फिलहाल राहत नहीं, होगी बारिश-बर्फबारी; दिल्ली-एनसीआर में रहेगी ठंडक

उत्तर-पश्चिम के साथ मध्य भारत को अभी मौसम के बदले मिजाज से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के मैदानी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे के गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बारिश और बर्फबारी के असर से ठंड बढ़ने के आसार है, क्योंकि अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती हवा के तेज झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिणी हरियाणा और उससे सटे उत्तरी राजस्थान के ऊपर भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। 5-7 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में चोटियों पर हिमपात हो रहा है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहे हैं। यह स्थिति इस हफ्ते बनी रह सकती है।कश्मीर घाटी में तीन दिन की मामूली राहत के बाद रविवार को सुबह श्रीनगर सहित कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमपात भी हुआ। इससे दिन में सर्दी बढ़ गई और अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को रात में कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi NCR Weather: दो पश्चिमी विक्षोभ देंगे दस्तक, सर्द हवाओं का बढ़ेगा सितम; राजधानी में कल से कोहरे की आशंका

दिल्ली में शनिवार देर रात बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली सामान्य से अधिक गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है। उसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। दिल्ली के साथ ही एनसीआर का मौसम भी इन पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होगा। इससे दिल्ली के लोगों को गलन वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में सफदरजंग मानक वेधशाला में बारिश ट्रेस हुई। साथ ही, लोधी रोड में 0.2, रिज में 0.6, मयूर विहार में 0.5 और पालम में बारिश दर्ज की गई।रविवार की सुबह कोहरा व धुंध देखने को मिला। इससे दृश्यता भी कम रही। इसी बीच तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया और दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी। दिन में सूर्यदेव ने दर्शन दिए जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। शाम को फिर तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी।मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 54 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.1, आया नगर में 11.6, लोधी रोड में 11.8 और पालम में 10.6 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने 3 से लेकर 7 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 6 और 7 फरवरी को दिल्ली में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

दो मिनट में पूरा बजट 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा आयकर कानून, आपकी कमाई व बचत पर क्या होगा असर दो मिनट में समझिए?

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करते हुए ‘विकसित भारत’ की नींव को और मजबूत करने का रोडमैप साझा किया है। ‘युवा शक्ति’ और आर्थिक स्थिरता पर केंद्रित इस बजट का कुल आकार लगभग 53.5 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। सरकार ने विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए बुनियादी ढांचे और मैन्युफैक्चरिंग पर सरकारी खजाना खोल दिया है, वहीं राजकोषीय अनुशासन को भी प्राथमिकता दी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य रखा है, जो चालू वित्त वर्ष के 4.4 प्रतिशत के संशोधित अनुमान से कम है। आम करदाताओं और मध्यम वर्ग को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने विदेश यात्रा और शिक्षा को किफायती बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज की बिक्री पर टीसीएस की दर को 5 से 20 प्रतिशत के स्लैब से घटाकर सीधे 2 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है। यही राहत लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत शिक्षा और चिकित्सा के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर भी दी गई है, जहाँ अब टीसीएस की दर 2 प्रतिशत होगी। इसके अलावा, टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को लचीला बनाते हुए ‘रिवाइज्ड रिटर्न’ दाखिल करने की समयसीमा 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि व्यापक समीक्षा के बाद तैयार किया गया ‘आयकर अधिनियम 2025’ आगामी 1 अप्रैल 2026 से प्रभाव में आएगा।शेयर बाजार के निवेशकों और विशेषकर ट्रेडर्स के लिए बजट के प्रावधान थोड़े सख्त रहे हैं। सरकार ने डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स में बढ़ोतरी की घोषणा की है। फ्यूचर्स पर एसटीटी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ममता बनर्जी ने एसआईआर को लेकर जताई कड़ी नाराजगी सुप्रीम कोर्ट पहले से ही एसआईआर मुद्दे पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया को रोकने का आग्रह किया था और इसे मनमाना और गलत प्रक्रिया करार दिया। चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने चेतावनी दी थी कि मौजूदा रूप में एसआईआर जारी रहने से बड़े पैमाने पर लोगों के वोट देने का अधिकार छिन सकता है और लोकतंत्र की नींव पर चोट लग सकती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 3 जनवरी को लिखे एक पत्र में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर अनियमितताओं, प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और प्रशासनिक कमियों से भरी एक बिना योजना वाली, अधूरी तैयारी वाली प्रक्रिया संचालित करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचीं। सोमवार को शाम 4 बजे उनका मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस मुलाकात में ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ चर्चा करेंगी। ममता बनर्जी के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा। सोमवार को संसद भवन में पार्टी के सांसदों से भी उनकी मुलाकात होने की संभावना है। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एसआईआर का सहारा इसलिए ले रही है क्योंकि उसे कुछ महीनों में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में अपनी हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

Ind Vs Pak: 'बांग्लादेशी खिलाड़ी पर हंगामा, पाकिस्तान के साथ क्यों खेलना?' विश्वकप विवाद पर बोले इमरान मसूद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच न खेलने के पाकिस्तान के फैसले पर कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने कहा, भारत को उनके खिलाफ खेलने पर विचार ही क्यों करना चाहिए? बीसीसीआई को इस पर सोचना चाहिए और देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं करना चाहिए। जब हमने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को लिया था, तब इतना हंगामा हुआ था, तो फिर पाकिस्तानियों के साथ मैच क्यों खेलना चाहते हैं? हमें नहीं खेलना चाहिए। हमने यह बात पहले दिन से कही है। उनके साथ हमारा कोई रिश्ता नहीं होना चाहिए। हमें शुरुआत से ही मना कर देना चाहिए था और पहले ही साफ कर देना चाहिए था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 1 min · National Desk

Union Budget 2026: 'देश की आर्थिक ताकत को समझें', चीन का जिक्र कर निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना

#WATCH | Delhi: At the Youth Dialogue on Budget 2026, Finance Minister Nirmala Sitharaman says, “…Elon Musk takes the IMF data to say “wow, is this true”. I don’t remember if he exactly said ‘wow’… China contributes 26% of growth in global GDP. India contributes 17%.… pic.twitter.com/qY53GvKeHC — ANI (@ANI) February 1, 2026 महिलाओं का कार्यबल में आना देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। काम करना या न करना हर महिला का व्यक्तिगत फैसला है। जो महिलाएं काम करना चाहती हैं, उनके लिए अनुकूल माहौल बनाना जरूरी है। सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि सुरक्षित और सहयोगी कार्यस्थल उपलब्ध हो। श्रम कानून महिलाओं के अनुकूल होने चाहिए। नियोक्ताओं की सोच और कार्यस्थल का व्यवहार सहयोगी होना चाहिए। कार्यस्थल पर आपसी संबंध और वातावरण सकारात्मक होना जरूरी है। मातृत्व अवकाश को कुछ हफ्तों से बढ़ाकर छह महीने किया गया है। मातृत्व अवकाश बढ़ाने का फैसला कामकाजी महिलाओं को सहूलियत देने के लिए लिया गया। वहीं, विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बजट को केवल राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रावधानों के आधार पर परखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर विपक्ष हर बजट की आलोचना एक तय रुख के साथ करता है, जबकि जरूरी है कि यह देखा जाए कि योजनाओं से गरीब, मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को कितना लाभ मिलेगा। उन्होंने संकेत दिया कि बजट की पारदर्शिता पहले से ज्यादा है और बिना पूरी जानकारी के उसे खारिज करना उचित नहीं है।वित्त मंत्री ने कहा कि लोगों को देखना चाहिए कि बजट की योजनाएं उनके जीवन से जुड़े मुद्दों को कितना संबोधित करती हैं। टैक्स नीति में सरकार की निरंतरता भी अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 2, 2026 · 2 min · National Desk

बजट 2026: यूपी के 45 शहरों के विकास का खुलेगा रास्ता, 900 करोड़ मिलेगा, छोटे शहरों को मिलेंगी शहरी सुविधाएं

केंद्रीय बजट में किए गए प्रावधानों से उत्तर प्रदेश के छोटे और मझोले शहरों के विकास को नई गति मिलने जा रही है। बजट में टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों के लिए आवंटन में 5,000 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। इसके तहत यूपी के करीब 45 शहरों के विकास का रास्ता खुलेगा और राज्य को लगभग 900 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। इस बढ़ोतरी से स्पष्ट है कि सरकार का फोकस अब केवल महानगरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उभरते शहरी क्षेत्रों को भी समान रूप से मजबूत किया जाएगा। नगर विकास विभाग के अनुसार, यह राशि पांच वर्षों में चरणबद्ध तरीके से खर्च की जाएगी।इस फंड से टियर-2 और टियर-3 शहरों में सड़क और ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी सुधार, बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, शहरी सेवाओं के विस्तार और उद्योग एवं सेवा क्षेत्र से जुड़े रोजगार अवसर बढ़ाने पर काम किया जाएगा।उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। यहां टियर-2 श्रेणी के 15 और टियर-3 श्रेणी के 30 से अधिक शहर हैं। टियर-2 शहरों की आबादी पांच लाख से अधिक जबकि टियर-3 शहरों की आबादी एक से तीन लाख के बीच है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन शहरों के सशक्त होने से महानगरों की ओर पलायन घटेगा और संतुलित शहरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में भी मददगार साबित होगा।विशेषज्ञों का मानना है कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई शहरों में काम हो चुका है, लेकिन अब भी छोटे शहरों में नागरिक सुविधाओं को व्यापक स्तर पर मजबूत करने की आवश्यकता है। यह बजट उसी दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।लखनऊ, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, गोरखपुर, बरेली, अलीगढ़, मुरादाबाद, सहारनपुर, झांसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 1, 2026 · 2 min · National Desk