Congress on Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर, मांगा पूरा ब्यौरा; घोषणा के तरीके पर भी सवाल

कांग्रेस ने मंगलवार (03 फरवरी) को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पूरा विवरण मांगा। इसी के साथ कृषि क्षेत्र को खोलने, टैरिफ को ‘शून्य’ तक कम करने और ट्रंप के किए गए दावों के अनुसार रूसी तेल की खरीद पर रोक लगाने जैसे कई प्रमुख पहलुओं पर सवाल उठाए।एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने पहले समझौते की घोषणा के तरीके पर सवाल उठाया, फिर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा किए गए विवरणों पर गहराई से विचार किया। पार्टी ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को ‘शून्य’ तक कम करने से भारत पर ‘प्रभाव’ पड़ेगा और यह भी सवाल उठाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने से ‘किसानों की सुरक्षा’ कैसे सुनिश्चित होगी।कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- ‘युद्धविराम की तरह ही, व्यापार समझौते की घोषणा भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की। कहा गया है कि यह व्यापार समझौता ‘मोदी के अनुरोध पर’ किया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को ‘शून्य’ तक कम करने की दिशा में कदम उठाएगा। ऐसा लगता है कि भारत अमेरिका के लिए अपना बाजार पूरी तरह से खोलने पर सहमत हो गया है। इससे भारतीय उद्योग, व्यापारियों और किसानों पर असर पड़ेगा।‘पोस्ट में कांग्रेस ने आगे कहा, ‘बयान में कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की भी बात कही गई है। आखिर यह समझौता क्या है? हमारे किसानों की सुरक्षा और हितों को कैसे सुनिश्चित किया गया है? यह भी कहा गया है कि मोदी सरकार रूस से तेल नहीं खरीदेगी, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदेगी। क्या मोदी सरकार इस शर्त पर सहमत हो गई है? इसके अलावा, अमेरिका से अधिक सामान खरीदने की बात हो रही है। अगर ऐसा है तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या हुआ? भारत को व्यापार समझौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Trade: ट्रेड डील से किसानों और उद्यमियों को कितना लाभ? सरकार का दावा- मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ नया ट्रेड डील (व्यापार समझौता) भारतीय किसानों, छोटे उद्योग (एमएसएमई), उद्यमियों और कुशल कामगारों के लिए बहुत बड़े मौके खोलेगा। इससे मेक इन इंडिया अभियान को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इस समझौते के तहत अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाला पारस्परिक टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने पर सहमति जताई है। यह जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज: पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा, हिमपात और कोहरे की मार, कुछ जगहों पर आज होगी बारिश

दो और पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम में मौसम फिर बिगड़ गया है। सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ है, वहीं मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंडी हवाएं चली और कोहरा छाया रहा। हालांकि, तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गई है, लेकिन शीतलहर के चलते ज्यादा ठंड महसूस की गई। इन इलाकों में मंगलवार को भी बारिश, बर्फबारी और शीतलहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में पांच फरवरी तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर रविवार रात और सोमवार सुबह घना कोहरा तो कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश के सरसावा, आगरा और हिंडन वायुसेना अड्डों पर दृश्यता शून्य दर्ज की गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी भी हुई। मैदानी राज्यों में उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू, लाहौल, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई है। मणिकर्ण के तोष में सब्जी लेकर जा रही जीप बर्फ पर फिसलकर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई है। रोहतांग दर्रा में भी 90 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद शीतलहर के चलते ठंड बनी हुई है। सोमवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: भारत-US के बीच व्यापार समझौता; टैरिफ घटकर 18%; एअर इंडिया विमान के फ्यूल स्विच में मिली गड़बड़ी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने भारत पर लगे पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का एलान किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने एक और अहम बात कही है, जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने का एलान किया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर बात हुई। इस बातचीत के बाद ही ट्रंप ने भारत पर लगे 25 प्रतिशत टैरिफ को घटाने का एलान किया। वहीं एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता पर लगी मुहर, ट्रंप ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद किया एलान

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा, ‘भारत के प्रधानमंत्री और एक ताकतवर और सम्मानित नेता मोदी से बात करना सम्मान की बात रही।’ ‘हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार, रूस और यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने पर बात हुई।’ ‘वह (पीएम मोदी) रूस से तेल खरीद रोकने और अमेरिका और खासकर वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं।’ ‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए हैं।’ ‘जिसके तहत अमेरिका कम पारस्परिक टैरिफ लगाएगा, और इसे 25% से घटाकर 18% कर दिया गया है।’ ‘वे भी इसी तरह अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर शून्य कर देंगे।’ ‘प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से ज्यादा अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और कई अन्य उत्पादों के अलावा, बड़े पैमाने पर अमेरिकी सामान खरीदने की भी बात कही है।’ ‘भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं, ऐसे लोग हैं जो काम पूरा करते हैं। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’ ट्रंप के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत की और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अमेरिका ने ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% कर दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह घोषणा भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि वह ट्रंप के साथ मिलकर भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह कदम दोनों देशों के बीच आर्थिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Ties: रूस से तेल खरीद पर लगा टैरिफ भी हटाएगा अमेरिका, व्हाइट हाउस ने दिए संकेत; लेकिन रखी बड़ी शर्त

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो गया है। ट्रंप के मुताबिक, इस समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। वहीं अब इस बात को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब अमेरिका रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए अतरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को भी हटाने वाला है। अब सवाल यह है कि आखिर ये बात सुर्खियों में कैसे आईं, किसने कही और इसका आधार क्या है? आइए जानते हैं। रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर अमेरिका की तरफ से लगाए गए अतरिक्त 25% प्रतिशत खत्म करने बात व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि अमेरिका भारत पर लगे 25% अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) को जल्द हटा देगा, क्योंकि भारत ने रूस से तेल खरीद पूरी तरह बंद करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।बता दें कि अधिकारी का बयान भारत की रणनीतिक उपलब्धि और दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को उजागर करता है। हालांकि, दूसरी ओर अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका का मकसद सिर्फ खरीद कम होने तक नहीं है। अगर इस बात पर भी सहमति बनती है कि भारत पूरी तरह से रूस से तेल खरीदना बंद करे, न कि केवल कुछ कम करे। अगर एसी सहमति बनती है तो अमेरिका भारत पर लगे अतरिक्त टैरिफ को पूरी तरह से हटा देगा।बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यह एलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौता तय हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक

एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल स्विच में खराबी की आशंका के मद्देनजर विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया। विमान के पायलटों ने ईंधन नियंत्रण स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। इस मामले पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमें इस बात की जानकारी है कि हमारे एक पायलट ने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। यह प्रारंभिक सूचना प्राप्त होने के बाद हमने उक्त विमान को उड़ान भरने से रोक दिया है।’ 12 जून, 2025 को अहमदाबाद में एअर इंडिया के लंदन जा रहे बोइंग 787-8 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) अहमदाबाद विमान हादसे की जांच कर रहा है। एएआईबी ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा था कि विमान के दोनों इंजनों को ईंधन की आपूर्ति एक सेकंड के अंतराल के भीतर बंद कर दी गई थी, जिससे उड़ान भरने के तुरंत बाद कॉकपिट में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि विमान में 200 से अधिक लोग सवार थे। एअर इंडिया ने कहा, ‘पायलट की चिंताओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने के लिए निर्माता कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। इस मामले की जानकारी विमानन नियामक, डीजीसीए को दे दी गई है। डीजीसीए के निर्देश के बाद एअर इंडिया ने अपने बेड़े के सभी बोइंग 787 विमानों के ईंधन नियंत्रण स्विच की जांच की थी और कोई समस्या नहीं पाई थी।’ यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब पिछले साल जून में अहमदाबाद में हुए ड्रीमलाइनर विमान हादसे की जांच चल रही है।सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन के मुताबिक एअर इंडिया की उड़ान AI132 के चालक दल ने बताया कि बोइंग ड्रीम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 3, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: 'मेक इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटा', अमेरिकी शुल्क कम करने के एलान पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement. When two large economies and the… — Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026 प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जब दो बड़े लोकतांत्रिक देश और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं मिलकर काम करती हैं, तो इसका लाभ आम जनता को मिलता है और द्विपक्षीय सहयोग के लिए नए अवसर खुलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है और भारत उनके शांति प्रयासों का पूरा समर्थन करता है।पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि वह ट्रंप के साथ मिलकर भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह कदम दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा और ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिलाएगा।गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा ‘प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के कारण और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की, जिसके तहत अमेरिका पारस्परिक शुल्क को 25% से घटाकर 18% कर देगा।‘अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा ‘भारत भी इसी प्रकार अमेरिका के विरुद्ध अपने शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों के अलावा, अमेरिकी उत्पाद खरीद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 3, 2026 · 2 min · National Desk

अमेरिका ने भारत पर लगा टैरिफ घटाया: PM मोदी और ट्रंप की बातचीत के बाद बड़ा फैसला, अब 25 की जगह 18% होगा शुल्क

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटा दिया है। भारतीय सामानों पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज फोन पर बातचीत हुई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 2, 2026 · 1 min · National Desk