विमान लंदन से बंगलूरू के लिए उड़ान एआई-132 का संचालन कर रहा था और सोमवार सुबह बंगलूरू उतारा था। विमान में करीब 200 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट ऑफ स्थिति की ओर बढ़ गया था। दरअसल, रन और कट ऑफ का इस्तेमाल क्रमश: इंजन को चालू या बंद करने की स्थिति में किया जाता है।न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीब आधे विमान बेड़े की जांच पूरी हो गई है और कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन एअर इंडिया के बाकी विमानों की जांच अभी भी जारी है। एयरलाइन कंपनी के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने लंदन-बंगलूरू फ्लाइट में सामने आई खराबी के बाद इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए बोइंग को भेजा है।मालूम हो कि एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हैं। सूत्रों के मुताबिक एअर इंडिया के फ्लाइट ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मनीष उप्पल ने बोइंग 787 के पायलटों को बताया कि एयरलाइन ने विमानों के फ्यूल कंट्रोल स्विच की पूरे बेड़े में दोबारा जांच शुरू कर दी है। उप्पल ने कहा कि एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम ने प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए इस मामले को बोइंग को भेज दिया है।उन्होंने मंगलवार को एक ईमेल में कहा, ‘इस बीच जब तक हम बोइंग के जवाब का इंतजार कर रहे हैं, हमारे इंजीनियरों ने एहतियात के तौर पर सामान्य संचालन को पुष्ट करने के लिए फ्यूल कंट्रोल स्विच लैच की पूरे फ्लीट (बेड़े) में दोबारा जांच शुरू कर दी है।’ उप्पल ने यह भी कहा कि जिन विमानों की यह दोबारा जांच पूरी हो गई है, उनमें कोई विपरीत बात सामने नहीं आई है।इसके अलावा एअर इंडिया ने क्रू से ऑपरेशन के दौरान देखी गई किसी भी खराबी की तुरंत रिपोर्ट करने और यह सु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Air India Fuel Switch Glitch: फ्यूल स्विच में गड़बड़ी पर एअर इंडिया सतर्क, बोइंग 787 विमानों की जांच शुरू
विमान लंदन से बंगलूरू के लिए उड़ान एआई-132 का संचालन कर रहा था और सोमवार सुबह बंगलूरू उतारा था। विमान में करीब 200 लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार ईंधन नियंत्रण स्विच रन स्थिति में नहीं था और कट ऑफ स्थिति की ओर बढ़ गया था। दरअसल, रन और कट ऑफ का इस्तेमाल क्रमश: इंजन को चालू या बंद करने की स्थिति में किया जाता है।न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि करीब आधे विमान बेड़े की जांच पूरी हो गई है और कोई गड़बड़ी नहीं मिली है, लेकिन एअर इंडिया के बाकी विमानों की जांच अभी भी जारी है। एयरलाइन