IND vs PAK: कोलंबो में SKY बने तारिक! सूर्यकुमार ने उतारी पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान की नकल, मजेदार वीडियो वायरल

टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले माहौल सिर्फ गंभीर ही नहीं, हल्का-फुल्का भी नजर आया। मुकाबले से एक दिन पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा रंग जमाया कि पूरी टीम ठहाकों में डूब गई। दरअसल, सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल उतार दी। सूर्यकुमार ने कॉपी किया तारिक का गेंदबाजी एक्शन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव ने चिर प्रतिद्वंदी टीम के स्पिनर की नकल उतरी। दरअसल, उस्मान तारिक अपने रन-अप के बीच में रुकने वाले खास अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं, और भारतीय कप्तान ने उसी स्टाइल को पूरी शिद्दत से कॉपी किया। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए ठीक उसी तरह बीच में ठहराव लिया, जैसा तारिक मैचों में करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

विदेश नीति: भारत तेल खरीदने का फैसला कैसे करेगा, क्या क्वाड में सबकुछ ठीक नहीं? जयशंकर ने दिए सवालों के जवाब

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत की विदेश नीति, ऊर्जा खरीद और क्वाड समूह को लेकर उठ रहे सवालों पर विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि भारत रणनीतिक स्वायत्तता से जुड़ा है और तेल खरीद जैसे फैसले राष्ट्रीय हित के आधार पर ही होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्वाड नेताओं की बैठक रद्द नहीं हुई थी, बल्कि वह तय ही नहीं थी। उन्होंने सम्मेलन में बातचीत के दौरान कहा कि भारत की विदेश नीति का मूल आधार स्वतंत्र फैसला लेने की क्षमता है। अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते के बाद यह सवाल उठ रहा था कि क्या भारत रूस से तेल खरीद कम करेगा। इस पर जयशंकर ने कहा कि भारत अपने इतिहास और नीति के कारण रणनीतिक स्वायत्तता के लिए प्रतिबद्ध है। भारत किसी दबाव में ऊर्जा फैसले नहीं लेगा। तेल खरीद का फैसला कंपनियां उपलब्धता, कीमत और जोखिम देखकर करती हैं।जयशंकर ने कहा कि आज का वैश्विक ऊर्जा बाजार बहुत जटिल और तेजी से बदलने वाला है। भारत की तेल कंपनियां वही करती हैं जो उनके लिए व्यावसायिक रूप से सही हो। वे सप्लाई, लागत और खतरे का आकलन करके खरीद का फैसला लेती हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से भी यह साफ किया गया कि भारत दर्जनों देशों से कच्चा तेल आयात करता है और किसी एक स्रोत पर निर्भर नहीं है। सरकार का लक्ष्य है पर्याप्त उपलब्धता, सही कीमत और भरोसेमंद आपूर्ति।क्वाड समूह को लेकर उठे सवाल पर जयशंकर ने कहा कि नेताओं की शिखर बैठक रद्द नहीं हुई, क्योंकि उसे औपचारिक रूप से तय ही नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि इसे जरूरत से ज्यादा नहीं पढ़ना चाहिए। क्वाड के कार्य समूह और अन्य तंत्र लगातार काम कर रहे हैं। विदेश मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे?: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण पर BNP की तैयारियां कैसी, समारोह में किन्हें आमंत्रण?

बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है और बीएनपी की जीत के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बीएनपी नेताओं के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी है। #WATCH | Dhaka, Bangladesh: On foreign policy, BNP leader ANM Ehsanul Hoque Milan says, “Friends to all, malice to none…” On whether South Asian leaders will be invited to the government’s swearing-in ceremony, he says, “I don’t know exactly what they’re doing, but hopefully… pic.twitter.com/nulBb1tkq2 — ANI (@ANI) February 14, 2026 शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशिया के नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। कई देशों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं। सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण नेताओं की उपस्थिति की पुष्टि में देरी हो सकती है। किन-किन देशों के प्रधानमंत्री शामिल होंगे, यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा। ज्यादा मेहमानों को देखते हुए स्थान बदला गया है। दक्षिण एशियाई देशों के प्रधानमंत्रियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। रविवार तक यह स्पष्ट होगा कि कौन नेता समारोह में शामिल होगा। हर देश की ओर से किसी न किसी स्तर का प्रतिनिधि आने की संभावना जताई गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार तारिक रहमान ने कैबिनेट गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान चुनाव में बड़ी जीत के बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IndiGo Bomb Threat: असम से कोलकाता जा रहे विमान में लिपस्टिक से लिखी बम की धमकी, आपात लैंडिंग के बाद जांच शुरू

अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E6894, जो ए-320 विमान था, डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान के वॉशरूम में लिपस्टिक से बम की धमकी लिखा संदेश मिला। सूचना मिलते ही पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया। विमान ने शाम सात बजकर 37 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया।सुरक्षा नियमों के तहत विमान को मुख्य टर्मिनल से दूर खड़ा किया गया। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतार लिया गया। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तलाशी शुरू की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि स्थापित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार हर कदम उठाया गया। किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।इसी दिन इंडिगो की एक और उड़ान में भी बम की धमकी का मामला सामने आया। कोलकाता से शिलांग जाने वाली फ्लाइट 6E3074 में बोर्डिंग के दौरान टॉयलेट के अंदर कागज पर लिखा धमकी भरा नोट मिला। इसके बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारा गया और विमान को भी आइसोलेशन में ले जाकर जांच शुरू की गई। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक उड़ान रोकी गई।दोनों मामलों में सुरक्षा एजेंसियां संदेश लिखने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों की जानकारी खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बम धमकी के हर संदेश को गंभीरता से लिया जाता है, चाहे वह मजाक ही क्यों न हो। विमानन सुरक्षा नियमों के तहत ऐसी घटनाओं में पूरी जांच अनिवार्य होती है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: कोलंबो में SKY बने तारिक! सूर्यकुमार ने उतारी पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान की नकल, मजेदार वीडियो वायरल

टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले माहौल सिर्फ गंभीर ही नहीं, हल्का-फुल्का भी नजर आया। मुकाबले से एक दिन पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा रंग जमाया कि पूरी टीम ठहाकों में डूब गई। दरअसल, सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल उतार दी। सूर्यकुमार ने कॉपी किया तारिक का गेंदबाजी एक्शन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव ने चिर प्रतिद्वंदी टीम के स्पिनर की नकल उतरी। दरअसल, उस्मान तारिक अपने रन-अप के बीच में रुकने वाले खास अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं, और भारतीय कप्तान ने उसी स्टाइल को पूरी शिद्दत से कॉपी किया। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए ठीक उसी तरह बीच में ठहराव लिया, जैसा तारिक मैचों में करते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

क्या पीएम मोदी ढाका जाएंगे?: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण पर BNP की तैयारियां कैसी, समारोह में किन्हें आमंत्रण?

बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है और बीएनपी की जीत के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बीएनपी नेताओं के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी है। #WATCH | Dhaka, Bangladesh: On foreign policy, BNP leader ANM Ehsanul Hoque Milan says, “Friends to all, malice to none…” On whether South Asian leaders will be invited to the government’s swearing-in ceremony, he says, “I don’t know exactly what they’re doing, but hopefully… pic.twitter.com/nulBb1tkq2— ANI (@ANI) February 14, 2026 पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान चुनाव में बड़ी जीत के बाद सरकार बनाने जा रहे हैं। करीब दो दशक बाद बीएनपी सत्ता में वापसी कर रही है। 2024 में शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से देश में राजनीतिक अनिश्चितता का दौर चल रहा था। अब चुनाव नतीजों के बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। भारत इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है, खासकर हाल के महीनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों और शेख हसीना के भारत में रहने के कारण।बीएनपी नेता एएनएम एहसानुल हक मिलन ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में दुनिया के नेताओं को बुलाया जाना चाहिए और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सामान्य शिष्टाचार होता है। मिलन ने बीएनपी की विदेश नीति क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

अखिलेश बोले: शंकराचार्य के बारे में अपमानजनक बोलना है पाप, उन पर दिया गया अभद्र बयान इतिहास में दर्ज

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि शंकराचार्य के बारे में घोर अपमानजनक अपशब्द बोलना पाप है। ऐसा कहने वाले के साथ-साथ उनको भी पाप पड़ेगा जिन्होंने चापलूसी में मेजें थपथपाई हैं। जब भाजपा के विधायक सदन के बाहर जाएंगे और जनता का सामना करेंगे तो जनता सड़क पर उनका सदन लगा देगी। अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि जो महाकुंभ की मौतों पर सच्चे आंकड़े नहीं बताते हैं। कैश में मुआवजा देकर उसमें भी भ्रष्टाचार का रास्ता निकाल लेते हैं। वे किसी और के धर्म पद पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं रखते हैं। जब इंसान नहीं, अहंकार बोलता है तो यही होता है। उन्होंने कहा कि हाता नहीं भाता का ये विस्तारित रूप है।सपा अध्यक्ष ने कहा कि शंकराचार्य जी पर दिया गया अभद्र बयान सदन में हमेशा के लिए दर्ज़ हो गया है। उनके इस बयान को हम निंदनीय कहें तो निंदनीय शब्द को भी निंदनीय महसूस होगा। इनका बस चले तो जो विवादित फिल्म आई है, उसका नाम बदले बिना ही रिलीज भी कर दें और टैक्स फ्री भी कर दें। अगले चुनाव में वो समाज एक-एक वोट उनके खिलाफ डालकर अपने अपमान और उनके प्रदेश अध्यक्ष के नोटिस का सही जवाब देगा।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान शिव से सभी के आरोग्यमय, सुखमय और समृद्ध जीवन की प्रार्थना की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

रुबियो का चौंकाने वाला दावा: ट्रेड डील पर टिप्पणी के बीच कहा- भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने का आश्वासन दिया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं (खबर अपडेट की जा रही है) भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में कौन से बिंदुओं पर सहमति बनी है? क्या रूस से तेल न खरीदने को लेकर ट्रंप भारत पर दबाव बनाने में सफल रहे हैं? भारत ने किन वस्तुओं के निर्यात पर शून्य टैरिफ का वादा किया है? दोनों देशों ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक रूप से संयुक्त बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, ट्रेड डील पर ट्रंप की घोषणा के बाद अब विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अहम बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारत ने रूस से तेल न खरीदने का आश्वासन दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 1 min · National Desk

Amar Ujala Batras: क्यों मशीन जैसी होती जा रही जीवनशैली, बच्चों को लेकर क्यों कम हो रही परिवारों की संजीदगी?

Amar Ujala Batras: क्यों मशीन जैसी होती जा रही जीवनशैली, बच्चों को लेकर क्यों कम हो रही परिवारों की संजीदगी? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं। अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई लोगों की बदलती और लगातार तेज होती जीवनशैली पर। दरअसल, बदलते और आधुनिक होते जमाने के साथ लोगों के लिए अब भागते रहना ही जीवन का नया तौर तरीका हो गया है। स्थिति यह है कि इस लाइफस्टाइल में रुकना मना हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मशीन जैसी इस लाइफस्टाइल को लेकर मानसिकता अब दफ्तर से लेकर घर तक एक जैसी ही है और इसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं चुनौतियों को लेकर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना कि आखिर इन मुद्दों का क्या हल है। नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें स्पिरिचुअल थिंकर अतुल रामेश्वर दयाल और मनोवैज्ञानिक प्रियंवदा शामिल रहीं। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- क्यों अब लोगों को जीवन में रुकने और ठहराव लाने से डर लगने लगा है और क्यों भागना ही अब जीवन हो गया है? क्या वजह ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk

When BNP Will Form Govt: बांग्लादेश में नई सरकार कब, बीएनपी शांति-सद्भाव कैसे बहाल करेगी? तारिक रहमान ने बताया

तारिक रहमान ने प्रेस वार्ता में कहा कि 13वें आम चुनाव ने सुरक्षित और मानवीय बांग्लादेश बनाने का नया अध्याय खोला है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन देशहित में एकता जरूरी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था हर हाल में लागू रहेगी और किसी भी तरह का अन्याय या अव्यवस्था स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि सीधे मतदान से जवाबदेह संसद और सरकार की वापसी हुई है।चुनाव आयोग के अनुसार बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीती हैं और दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया है। जमात-ए-इस्लामी 68 सीटों के साथ मुख्य विपक्ष के रूप में उभरी है। शेख हसीना की अवामी लीग को अंतरिम व्यवस्था के फैसले के तहत चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई। मतदान प्रतिशत 59.44 दर्ज किया गया। दो सीटों के नतीजे रोके गए हैं, जबकि एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव टाल दिया गया। लंबे राजनीतिक खालीपन और अस्थिरता के बाद यह चुनाव अहम माना जा रहा है।अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन नई कैबिनेट को अगले चार दिनों के भीतर शपथ दिला सकते हैं। शपथ समारोह राष्ट्रपति भवन बंगभवन में होगा। कैबिनेट सचिव शेख अब्दुर राशिद ने कहा कि तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन संवैधानिक प्रक्रिया के तहत तैयारी जारी है। बीएनपी सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण 16 या 17 फरवरी को हो सकता है। राजपत्र अधिसूचना जारी होने के बाद निर्वाचित सांसदों को तीन दिन के भीतर शपथ लेना जरूरी है।संसद सदस्यों को शपथ आम तौर पर स्पीकर दिलाते हैं, लेकिन पिछली संसद की स्पीकर ने इस्तीफा दे दिया है और उनका ठिकाना सार्वजनिक नहीं है। डिप्टी स्पीकर जेल में हैं। ऐसी स्थिति में संवैधानिक प्रावधान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 14, 2026 · 2 min · National Desk