बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है और बीएनपी की जीत के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। तारिक रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या शपथ ग्रहण समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। बीएनपी नेताओं के बयानों से संकेत मिल रहे हैं कि समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की तैयारी है। #WATCH | Dhaka, Bangladesh: On foreign policy, BNP leader ANM Ehsanul Hoque Milan says, “Friends to all, malice to none…” On whether South Asian leaders will be invited to the government’s swearing-in ceremony, he says, “I don’t know exactly what they’re doing, but hopefully… pic.twitter.com/nulBb1tkq2 — ANI (@ANI) February 14, 2026 शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशिया के नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। कई देशों को निमंत्रण पहले ही भेजे जा चुके हैं। सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण नेताओं की उपस्थिति की पुष्टि में देरी हो सकती है। किन-किन देशों के प्रधानमंत्री शामिल होंगे, यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा। ज्यादा मेहमानों को देखते हुए स्थान बदला गया है। दक्षिण एशियाई देशों के प्रधानमंत्रियों को विशेष निमंत्रण भेजा गया है। रविवार तक यह स्पष्ट होगा कि कौन नेता समारोह में शामिल होगा। हर देश की ओर से किसी न किसी स्तर का प्रतिनिधि आने की संभावना जताई गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार तारिक रहमान ने कैबिनेट गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान चुनाव में बड़ी जीत के बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें