UN: 'भारत सफल उभरती अर्थव्यवस्था', संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बोले-AI शिखर सम्मेलन के लिए सबसे सही जगह

दरअसल, भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक विशेष साक्षात्कार में गुटेरेस ने इस बात पर जोर दिया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से पूरी दुनिया को फायदा होना चाहिए और यह सिर्फ विकसित देशों या दो महाशक्तियों के लिए आरक्षित विशेषाधिकार नहीं बनना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि भारत वैश्विक मामलों में अधिक प्रभाव रखने वाली एक ‘बेहद सफल’ उभरती हुई अर्थव्यवस्था है और एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए सही जगह है।इंटरव्यू के दौरान एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, ‘मैं इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए भारत को हार्दिक बधाई देता हूं। यह अत्यंत आवश्यक है कि एआई का विकास हर किसी के लाभ के लिए हो और वैश्विक दक्षिण के देश भी एआई के लाभों का हिस्सा बनें।’ बता दें कि 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाला यह उच्च स्तरीय कार्यक्रम ग्लोबल साउथ (वैश्विक दक्षिण) में आयोजित होने वाला पहला एआई शिखर सम्मेलन होगा और यह ‘लोग, ग्रह और प्रगति’ के तीन मार्गदर्शक सिद्धांतों पर आधारित है।गुटेरेस, जो एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य होगा कि एआई केवल सबसे विकसित देशों का विशेषाधिकार हो या केवल दो महाशक्तियों के बीच का विभाजन हो, जो स्पष्ट रूप से उनका अमेरिका और चीन की तरफ इशारा था। गुटेरेस ने कहा कि यह बिल्कुल आवश्यक है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानव जाति के लाभ के लिए एक सार्वभौमिक उपकरण बनाया जाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

US: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का छह दिन बाद मिला शव, कर्नाटक के रहने वाले थे साकेत श्रीनिवासैया

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लापता हुए 22 वर्षीय भारतीय छात्र का शव मिला है। कर्नाटक के रहने वाले साकेत श्रीनिवासैया नौ फरवरी को लापता हो गए थे, जिसके बाद उनकी तेजी से तलाश की जा रही थी। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि पुलिस ने भारतीय छात्र का शव बरामद कर लिया है। साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में रहकर पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्र थे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

बांग्लादेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण: तारिक रहमान बनेंगे प्रधानमंत्री, भारत समेत 13 देशों को न्योता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। बांग्लादेश की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होने जा रहा है। बीएनपी के मुखिया तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी। इस खास मौके के लिए अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को न्योता भेजा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Top News: भारत-पाकिस्तान में महामुकाबला आज, देशभर में महाशिवरात्रि की धूम; रूसी तेल खरीद पर दिल्ली का रुख साफ

टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आज बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। वहीं, देशभर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में गरज-चमक के आसार हैं, जबकि दक्षिण में उमस बनी हुई है। उधर, अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नई दिल्ली में होने वाले चौथे वैश्विक एआई सम्मेलन में पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि चीन व बांग्लादेश समेत कई देशों को निमंत्रण भेजा गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भारत की ऊर्जा नीति और क्वाड पर उठे सवालों का जवाब दिया। उधर, आईएसआई खाड़ी देशों में पूर्व सैनिकों को जॉब ट्रैप में फंसाने की कोशिश कर रहा है। फरवरी 2026 के हेनली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 75वें पायदान पर पहुंचा है। अमेरिका ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में मुख्य भागीदार बताया है। वहीं, जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में नोबेल समिति तक उसकी पहुंच के खुलासे हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा देश का मौसम; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में गरज-चमक

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कर्नाटक के कारवार में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पश्चिम राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार इस समय उत्तर भारत के ऊपर तेज गति वाली उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट धारा सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम को प्रभावित कर सकता है।इसके चलते 16 से 18 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 फरवरी तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। फरवरी के मध्य में देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में 16 फरवरी से पश्चिमी विक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स फरवरी 2026: भारत 75वें स्थान पर, 56 देशों में वीजा-फ्री पहुंच

जनवरी में ईरान और बोलीविया की नीतिगत बदलावों के कारण वीजा-फ्री पहुंच वाले देशों की संख्या घटकर 55 हो गई थी। ईरान ने नवंबर 2025 में धोखाधड़ी और मानव तस्करी संबंधी चिंताओं के चलते भारतीयों के लिए वीजा-फ्री प्रवेश निलंबित कर पूर्व-अनुमोदन अनिवार्य कर दिया। वहीं बोलीविया ने ई-वीजा प्रणाली लागू कर दी, जिसमें ऑनलाइन पूर्व स्वीकृति जरूरी है।हालांकि 2025 में भारत को 57 देशों तक पहुंच प्राप्त थी, लेकिन इस बार रैंकिंग में सुधार इसलिए हुआ क्योंकि हेनली पासपोर्ट इंडेक्स देशों की तुलना एक-दूसरे के सापेक्ष करता है और अन्य देशों की पहुंच में अधिक गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स करीब 200 पासपोर्टों को 227 गंतव्यों के आधार पर आंकता है। इसमें केवल वीजा-फ्री, वीजा-ऑन-अराइवल, विजिटर परमिट या बेसिक ईटीए को अंक दिए जाते हैं, जबकि पूर्व-अनुमोदित वीजा या पूर्ण ई-वीजा को शून्य अंक मिलते हैं।2026 की रैंकिंग में सिंगापुर 192 देशों तक पहुंच के साथ शीर्ष पर है। जापान और दक्षिण कोरिया 187, स्वीडन और यूएई 186 तथा कई यूरोपीय देश 185-184 की श्रेणी में हैं। अमेरिका 179 गंतव्यों के साथ 10वें स्थान पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की वर्तमान स्थिति 2006 में प्राप्त 71वें स्थान के ऐतिहासिक शिखर के बाद निरंतर प्रगति को दर्शाती है और बदलती अंतरराष्ट्रीय वीजा नीतियों के बीच यात्रा स्वतंत्रता में क्रमिक सुधार को रेखांकित करती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Epstein Files: नोबेल पुरस्कार की शान से एपस्टीन ने लोगों को फंसाया, समिति के प्रमुख तक थी पहुंच; खुले बड़े राज

दस्तावेजों के अनुसार, एपस्टीन ने रिचर्ड ब्रैनसन, लैरी समर्स, बिल गेट्स और स्टीव बैनन जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों से बातचीत में बार-बार जगलैंड के साथ अपने संबंधों का जिक्र किया। 2009 से 2015 तक नॉर्वेजियन नोबेल समिति के प्रमुख रहे जगलैंड का नाम लाखों दस्तावेजों में सैकड़ों बार सामने आता है।फाइलों के सार्वजनिक होने के बाद 75 वर्षीय थोर्बजॉर्न जगलैंड पर नॉर्वे में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। नॉर्वे पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ओकोक्रिम ने बताया कि जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या उनके पद से जुड़े किसी उपहार, यात्रा या ऋण का लाभ लिया गया। पुलिस ने ओस्लो स्थित उनके आवास सहित अन्य संपत्तियों की तलाशी ली। उनके वकीलों ने आरोपों से इनकार किया है।दस्तावेजों में यह भी उल्लेख है कि एपस्टीन 2010 के दशक में न्यूयॉर्क और पेरिस स्थित अपने आवासों पर जगलैंड की मेजबानी का जिक्र करते थे। 2018 में स्टीव बैनन के साथ संदेशों में उन्होंने लिखा कि अगर डोनाल्ड ट्रंप को पता चले कि वह उस व्यक्ति के करीबी हैं जो नोबेल शांति पुरस्कार का फैसला करेगा, तो ‘उनका सिर फट जाएगा।‘2013 में एपस्टीन ने रिचर्ड ब्रैनसन को ईमेल कर बताया कि जगलैंड उनके यहां ठहरने वाले हैं। 2015 में कैथी रूमलर को भी इसी तरह का निमंत्रण भेजा गया। 2012 में लैरी समर्स को लिखे संदेश में एपस्टीन ने कहा कि ‘नोबेल शांति पुरस्कार के प्रमुख’ उनके यहां ठहरे हुए हैं।जगलैंड के कार्यकाल में 2009 में बराक ओबामा और 2012 में यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। जगलैंड को एपस्टीन के संपर्क में नॉर्वे के राजनयिक टेर्जे रॉड लार्सन के जरिए लाया गया था, जिन्होंने ओस्लो शांति समझौते में भूमिका निभाई थी। लार्सन और उनकी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: T20 विश्वकप में पाकिस्तान पर भारत का धांसू रिकॉर्ड, आठ मैच...आठ कहानी; सात बार भारतीय रहा मैच-विनर

1 of 10 भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter Link Copied जब मंच टी20 विश्वकप या वनडे विश्वकप का हो, तो हर मुकाबला इतिहास बन जाता है। आंकड़े बताते हैं कि भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए सात यादगार जीत दर्ज कीं, और हर बार कोई न कोई खिलाड़ी संकटमोचक बनकर उभरा। कभी बल्ले से, कभी गेंद से, तो कभी आखिरी ओवर के नर्व्स से जीत दिलाई। इन जीतों के पीछे छिपे हैं रोमांच, दबाव और हीरो बनने की कहानियां, जिन्हें जानना हर फैन के लिए खास है। जिस मैच का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार था, वह मैच आ चुका है। टी20 विश्वकप 2026 के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दुनिया तैयार है। मैदान सज चुका है, खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और बस इंतजार रविवार का है। कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम इतिहास का गवाह बनने वाला है। तमाम विवाद, ड्रामा के बाद आखिरकार यह मैच संभव हो पाया है और इससे इस मैच की दिलचस्पी फैंस के बीच और बढ़ गई है। भारत और पाकिस्तान की टक्कर विश्व क्रिकेट की सबसे तीखी और रोमांचक प्रतिद्वंद्विता मानी जाती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 10 भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला - फोटो : ANI टी20 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच आठ भिड़ंत में सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। आइए जानते हैं कि टी20 विश्व कप में जब दोनों टीमें भिड़ी हैं तो क्या हुआ है और कौन प्लेयर ऑफ द मैच रहा है… 3 of 10 भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC 1. 2007 टी20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-US Row: क्या खामेनेई से सुलह करना चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति? रुबियो बोले- मुलाकात को तैयार हैं ट्रंप

मार्को रुबियो ने विश्वास जताया कि अगर खामेनेई मुलाकात की इच्छा जताएं तो ट्रंप उनसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुलाकात की वजह सहमति नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए संवाद को जरूरी मानने की सोच होगी।रुबियो ने यूरोप के नेताओं को भी संदेश दिया कि उन्हें अमेरिका के साथ साझा परंपराओं और मूल्यों की ओर लौटना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका चाहता है कि यूरोप समृद्ध हो, क्योंकि दोनों के बीच गहरे संबंध हैं और उनका गठबंधन बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह ऐसा गठबंधन होना चाहिए जिसमें सहयोगी सक्षम हों और अपने मूल्यों की रक्षा के लिए तैयार हों।उन्होंने कहा, ‘आखिर हमें क्या जोड़ता है? हम एक ही सभ्यता के उत्तराधिकारी हैं और यह महान सभ्यता है, जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।’ रुबियो की ये टिप्पणियां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में दिए गए उनके भाषण के विस्तार के रूप में देखी जा रही हैं। उनका लहजा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के पिछले वर्ष दिए गए आक्रामक भाषण की तुलना में अधिक सौम्य था, हालांकि उसमें ट्रंप के राष्ट्रवादी संदेश की झलक भी थी।गौरतलब है कि जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने भी हाल में कहा था कि ट्रांसअटलांटिक संबंधों को विकसित होना चाहिए और यूरोप को अपनी सुरक्षा व स्वतंत्रता को मजबूत करना होगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने रुबियो के भाषण पर राहत जताई, लेकिन कहा कि कुछ सीमाएं ऐसी पार हो चुकी हैं जिन्हें वापस नहीं लिया जा सकता। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोप को अपनी रक्षा और सुरक्षा के मुद्दे पर आत्मसंतोष से बचने की सलाह दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

US: फर्जी शादियों और छात्र वीजा का इस्तेमाल कर महिलाओं को काबू में रखता था एपस्टीन, दस्तावेजों में खुलासा

उसे ग्रीन कार्ड मिला। 2018 में उसे अमेरिकी नागरिकता भी मिल गई। फिर शुलियाक ने अपनी जीवनसाथी जेनिफर से तलाक ले लिया। जेनिफर पहले किम्बल मस्क के साथ रिश्ते में थी। दोनों की मुलाकात एपस्टीन ने करवाई थी।शुलियाक की नागरिकता इंटरव्यू वाले दिन एपस्टीन के एक आव्रजन वकील को संदेश भेजा। उसने लिखा कि अब वह अमेरिकी बन गई है तो उसे बड़ी पार्टी देनी चाहिए। पार्टी में मैकेनिकल बुल रखने की बात कही गई। लाल, सफेद और नीले रंग के गुब्बारे लगाने को कहा गया। स्निकर्स (चॉकलेट) रखने की बात कही गई।अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी दस्तावेजों में शुलियाक और कई अन्य महिलाओं की कहानियां सामने आईं। इनसे पता चलता है कि एपस्टीन छात्र वीजा, अंग्रेजी भाषा के पाठ्यक्रम और दिखावटी शादियों का इस्तेमाल करता था, ताकि महिलाएं उसके आसपास ही बनी रहें।एपस्टीन ने शुलियाक का दाखिला कोलंबिया विश्वविद्यालय के डेंटल स्कूल में कराया। वह बेलारूस से अमेरिका पढ़ाई के लिए आई थी। उसने अपनी डिग्री पूरी नहीं की थी। यह पूरा मामला 2011 में शुरू हुआ था।दाखिला मिलने के बाद उसका वीजा और आव्रजन का मामला एक नई समस्या बन गया। जुलाई 2012 में डेंटल स्कूल के एक अधिकारी ने उसे लिखा कि वीजा की चिंता मत करो। अभी सब ठीक है। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।एपस्टीन शुलियाक की वीजा स्थिति को लेकर आश्वस्त होना चाहता था। उसने अपने नेटवर्क से मदद मांगी। वह चाहता था कि उसका छात्र वीजा चुपचाप बहाल हो जाए। उसने ब्रिटिश निवेशक इयान ऑसबोर्न को पत्र लिखा और कहा कि वह नहीं चाहता कि शुलियाक उसका नाम इस्तेमाल करे। उसे याद था कि ऑसबोर्न के पास वॉशिंगटन में अच्छा आव्रजन वकील है।ऑसबोर्न ने जवाब दिया कि उसका संपर्क आव्रजन वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk