IND vs PAK Analysis: शीर्ष क्रम फेल, मिडिल ऑर्डर बेहाल, दबाव में ढहा पाकिस्तान; भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

पाकिस्तान की हार की नींव पहले छह ओवरों में ही पड़ गई थी। टीम ने पावरप्ले के अंदर चार विकेट गंवा दिए, जो टी20 विश्व कप में दूसरी बार हुआ जब पाकिस्तान ने शुरुआती छह ओवरों में चार विकेट खोए। टॉप-3 बल्लेबाजों का कुल योग सिर्फ 10 रन रहा, जो टी20 विश्व कप में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है और भारत के खिलाफ भी सबसे कम।पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान खाता खोले बिना हार्दिक पांड्या का शिकार बने। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। बाबर आजम भी 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। 4.5 ओवर में स्कोर 34/4 था और मैच लगभग भारत की पकड़ में आ चुका था।मैच से पहले चर्चा थी कि स्पिन गेंदबाजी अहम भूमिका निभाएगी, लेकिन भारत ने शुरुआत से ही तेज गेंदबाजों पर भरोसा किया। पाकिस्तान के शुरुआती तीन विकेट पूरी तरह पेस अटैक ने झटके। आंकड़े बताते हैं कि पावरप्ले में अच्छी लेंथ (6-8 मीटर) और शॉर्ट गेंदों पर पाकिस्तान के बल्लेबाज सबसे ज्यादा संघर्ष करते दिखे। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार सही एरिया में गेंदबाजी कर बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।उस्मान खान (44 रन, 34 गेंद) ने जरूर कुछ आक्रामक शॉट खेलकर जवाबी हमला करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें समर्थन नहीं मिला। शादाब खान (14), शाहीन अफरीदी (23 नाबाद) और फहीम अशरफ (10) के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह दबाव में दिखा। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। 10.4 ओवर में 73/5, 12.1 ओवर में 77/8 और 17.6 ओवर में पूरी टीम 114 पर सिमट गई। रन रेट 6.33 रहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर, दो रन से यह रिकॉर्ड बनाने से चूकी टीम

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टी20 विश्वकप 2026 के 27वें मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से जारी है। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। यह भारत पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने इस मामले में अपने ही 2022 टी20 विश्वकप में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। तब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 160 रन चेज किया था और मैच जीता था। हालांकि, भारत दो रन से एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Karti Chidambaram: 'सबसे ज्यादा छापे पड़े, फिर भी कुछ नहीं मिला'; मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर बोले कार्ति चिदंबरम

नई दिल्ली में चल रहे बहुचर्चित जांच मामलों के बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों और छापों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर सबसे ज्यादा छापे डाले गए, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक कुछ भी ठोस नहीं मिला। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग और वीजा से जुड़े मामलों को बेबुनियाद और अतिरंजित बताया। एक इंटरव्यू में कार्ति चिदंबरम ने कहा कि उनके खिलाफ चीनी वीजा और INX मीडिया मामले जैसे केस बनाए गए, लेकिन इनमें तथ्य कमजोर हैं। उन्होंने कहा कि चीनी वीजा केस में जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है, वह अब जीवित नहीं है और उससे कभी पूछताछ भी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि केस में किसी सरकारी अधिकारी का नाम तक साफ तौर पर नहीं जोड़ा गया, जबकि वीजा जारी करने का अधिकार सरकार के पास होता है।कार्ति चिदंबरम ने बताया कि उन्होंने सीबीआई केस में आरोप तय किए जाने को अदालत में चुनौती दी है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार निवारण कानून की जिन धाराओं के तहत केस बनाया गया, उनके जरूरी तत्व ही मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में कहीं भी अवैध लाभ मांगने या लेने का प्रमाण नहीं है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके विदेशी बैंक खाते और विदेश में संपत्तियां हैं, लेकिन कहा कि यह सब घोषित है और आरोप पत्र पढ़ने पर केस की कमजोरी साफ दिखती है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर किसी को वीजा मिला तो वह सरकारी प्रक्रिया से मिला। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उनकी सिफारिश मानना गलत था, तो फैसला लेने वाले अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केस में कई दूसरे लोगों से पूछताछ तक नहीं की गई। उनके मुताबिक, बिना पूरे तथ्यों के सिर्फ उनका नाम उछाला ग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम

IND vs PAK Playing 11: पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत, अभिषेक की वापसी; अर्शदीप को मिला आराम और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ उतरी। आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है और इसे देखते हुए ही भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला लिया है। भारत के लिए इस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है। सैमसन का पटा पत्ता अभिषेक शर्मा की वापसी से संजू सैमसन का पत्ता कट गया। सैमसन नामीबिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में अभिषेक की जगह खेलने उतरे थे। उन्होंने टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे। पिच को देखते हुए भारतीय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

FPI: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की दमदार वापसी, आया 19,675 करोड़ रुपये का निवेश

डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीनों में एफपीआई ने भारतीय बाजार से बड़ी मात्रा में बिकवाली की थी। जनवरी में उन्होंने 35,962 करोड़ रुपए, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपए और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपए निकाले थे। लगातार निकासी से घरेलू शेयर बाजार पर दबाव बना रहा और इससे वैश्विक निवेशकों की सतर्क सोच भी झलकती रही। साल 2025 में अब तक एफपीआई भारतीय शेयर बाजार से कुल मिलाकर 1.66 लाख करोड़ रुपए (लगभग 18.9 अरब डॉलर) निकाल चुके हैं। यह आंकड़े हाल के वर्षों में विदेशी निवेश के लिहाज से सबसे कमजोर दौरों में से एक माना जा रहे हैं। बिकवाली की बड़ी वजहों में रुपए में उतार-चढ़ाव, वैश्विक व्यापार तनाव, अमेरिका की संभावित टैरिफ नीतियों की चिंता और भारतीय बाजार में ऊंचे शेयर मूल्य शामिल रहे। हालांकि, फरवरी में सुधार के संकेत दिखे हैं। 13 फरवरी तक हुई 11 ट्रेडिंग सत्रों में से 7 दिन एफपीआई ने खरीदारी की, जबकि 4 दिन उन्होंने बिकवाली की। ज्यादातर दिनों में खरीदारी के बावजूद इस महीने अब तक के आंकड़े बताते हैं कि एफपीआई ने कुल मिलाकर 1,374 करोड़ रुपए के शेयर शुद्ध रूप से बेचे हैं।बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया निवेश से विदेशी निवेशकों का भरोसा बेहतर होता दिख रहा है, लेकिन इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए वैश्विक बाजारों में स्थिरता और व्यापार व मौद्रिक नीतियों पर स्पष्टता जरूरी होगी।इसी बीच, शुक्रवार (13 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। कमजोर वैश्विक संकेतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित असर को लेकर बढ़ती चिंताओं का असर बाजार पर दिखा। इस दौरान, बीएसई का प्रमुख सूचकांक 1,048 अंक यानी 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

बेशर्म मोहसिन नकवी: बहिष्कार का ड्रामा किया, फिर यू-टर्न लिया और अब कोलंबो पहुंचे; बाबर और उस्मान को लगाया गले

बेशर्म मोहसिन नकवी: बहिष्कार का ड्रामा किया, फिर यू-टर्न लिया और अब कोलंबो पहुंचे; बाबर और उस्मान को लगाया गले और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले एक साल में अपनी किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। चाहे एशिया कप की ट्रॉफी चोरी कर भागने का मामला हो या फिर बहिष्कार के ड्रामे के बाद यू-टर्न लेने का, पाकिस्तान का हमेशा मजाक उड़ा है। अब नकवी ने खुद की एक बार फिर किरकिरी करवाई है और वह इतने ड्रामे के बाद बेशर्मों की तरह भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंच गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। नकवी ने पाकिस्तानी टीम से मुलाकात की और बाबर आजम और उस्मान तारिक को गले भी लगाया। पाकिस्तान की गीदड़भभकी, फिर यू टर्न दरअसल, फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्वकप 2026 के बहिष्कार की गीदड़भभकी दे डाली थी। भारत में नहीं खेलने की जिद्द पर आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्वकप से बाहर कर दिया था। किसी मामले में टांग अड़ाने की आदत से लाचार पाकिस्तान ने फिर बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया और टूर्नामेंट के बहिष्कार से पीछे हट गए। हालांकि, महामुकाबले के बहिष्कार के पाकिस्तान सरकार के एलान के बाद ज्यादातर क्रिकेट पंडितों ने यही कहा था कि पाकिस्तान बाद में यू टर्न लेगा। और फिर हुआ भी ऐस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh: पीएम मोदी नहीं, तारिक रहमान की शपथ समारोह में शामिल होंगे ये नेता; सूची में एक शीर्ष अधिकारी भी

बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रतिनिधित्व करेंगे। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से साझा की गई है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि पीएम मोदी बीएनपी अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश का दौरा कर सकते हैं। लेकिन भारत में एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन और कई देशों के गणमान्य अतिथियों के आगमन समेत अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण पीएम मोदी बांग्लादेश नहीं जा सकते हैं। पीएम मोदी का 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक का कार्यक्रम पहले से तय है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs PAK: कोलंबो का प्रेमदासा स्टेडियम, जानें यहां कितनी बार बने 200+ रन; स्पिन या पेस...किसे मिलती है मदद?

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ये दोनों टीमें कोलंबो में इसलिए भिड़ रही हैं, क्योंकि आईसीसी ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले एक फैसला सुनाया था कि दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ 2027 तक किसी न्यूट्रल जगह पर ही मैच खेलेंगे। भारत ने पाकिस्तान की मेजबानी में खेले गए 2025 चैंपियंस टूर्नामेंट के मुकाबले दुबई में खेले थे। अब ऐसा ही पाकिस्तान के साथ हो रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच आज कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाना है। टी20 विश्वकप का यह 27वां मैच होगा। ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान के लिए दोनों टीमें दावेदारी पेश करेंगी। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही अब तक दो-दो मैचों में जीत दर्ज कर चुकी हैं। ऐसे में टेबल टॉपर का फैसला आज के मैच से हो सकता है। इन दोनों ही टीमों का सुपर-8 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 1 min · National Desk

Bangladesh: 'नए सिरे से रिश्ते हो शुरू', तारिक रहमान के सलाहकार बोले- बदली हुई वास्तविकता को स्वीकार करे भारत

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में तारिक रहमान के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा है कि बांग्लादेश भारत के साथ नए सिरे से संबंधों की शुरुआत करना चाहता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को स्वीकार करना भारत की जिम्मेदारी है।अपने बयान में उन्होंने काह कि बांग्लादेश, भारत के साथ नए सिरे से संबंध स्थापित करना चाहता है, क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी अब सत्ता में नहीं हैं। बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान के सलाहकार ने जोर देते हुए यह भी कहा कि दोनों देशों को ‘पारस्परिक लाभ’ के लिए मिलकर काम करना चाहिए।बता दें कि तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने शुक्रवार (13 फरवरी) को जारी हुए चुनाव परिणाम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए दो-तिहाई से अधिक सीटों पर विजय हासिल की है। शनिवार (14 फरवरी) को दिए एक साक्षात्कार में कबीर ने इस बात पर जोर दिया कि बीएनपी की शानदार चुनावी जीत के बाद बांग्लादेश में बदली हुई राजनीतिक वास्तविकता को पहचानने की जिम्मेदारी भारत पर है।हुमायूं कबीर ने कहा, ‘यह बदलाव भारत की मानसिकता में आना चाहिए। शेख हसीना और अवामी लीग आज के बांग्लादेश में मौजूद नहीं हैं। जनता ने बीएनपी के पक्ष में स्पष्ट फैसला दिया है।’ इसी के साथ उन्होंने 2024 के अगस्त विद्रोह के बाद भारत आई हसीना को 1500 से अधिक लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार ‘आतंकवादी’ बताया। वहीं कबीर ने भारत सरकार से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि हसीना या अवामी लीग के अन्य नेताओं द्वारा उसकी भूमि का उपयोग ऐसे तरीकों से न किया जाए जिससे बांग्लादेश में स्थिरता प्रभावित हो सके।उन्होंने आगे कहा, ‘बांग्लादेश की संप्रभुता को कमजोर करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK Playing 11: अभिषेक-कुलदीप की प्लेइंग-11 में होगी एंट्री! कौन होगा बाहर? पाकिस्तान में भी बदलाव संभव

IND vs PAK Playing 11: अभिषेक-कुलदीप की प्लेइंग-11 में होगी एंट्री! कौन होगा बाहर? पाकिस्तान में भी बदलाव संभव IND vs PAK Playing 11 Team Prediction : भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्वकप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर होने के बाद अब सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे। भारत के मध्यक्रम के सामने पाकिस्तान के स्पिनरों की चुनौती होगी और मैच की पृष्ठभूमि को देखते हुए अब दोनों टीमें किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहेगी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा वापसी के लिए तैयार हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया था कि विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक इस मैच में खेलेंगे। वहीं, नेट्स में भी उन्हें अभ्यास करते देखा गया। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और पाकिस्तान के बीच आज टी20 विश्वकप 2026 का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू होगा। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध अस्थायी तौर पर दूर होने के बाद अब सबसे चर्चित मुकाबले में रविवार को दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी आमने सामने होंगे। भारत के मध् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 15, 2026 · 2 min · National Desk