Rahul Gandhi in Bhopal Live: 'दबाव में आकर शर्तें मानना देश को शर्मिंदा करना', भोपाल आगमन से पहले खरगे का तंज

12:44 PM, 24-Feb-2026 कांग्रेस नेता दिग्वजिय सिंह हम आभारी हैं आदरणीय Mallikarjun Kharge जी और आदरणीय Rahul Gandhi जी के, कि उन्होंने किसानों के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध इस महत्वपूर्ण लड़ाई के लिए मध्यप्रदेश की धरती को चुना। यह प्रदेश की जनता और अन्नदाताओं के संघर्ष का सम्मान है। : पूर्व मुख्यमंत्री श्री @digvijaya_28 जी. pic.twitter.com/W7uJSKdMqk — MP Congress (@INCMP) February 24, 2026 12:37 PM, 24-Feb-2026 खरगे बोले- दबाव में आकर शर्तें मानने से देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी दिल्ली से रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि देश का युवा आज नौकरी के लिए भटक रहा है और हालात इतने खराब हो चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में भारी नाराजगी है। 12:16 PM, 24-Feb-2026 सभा स्थल पर पहुंचने लगी भीड़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे आज भोपाल में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे दोनों नेता सभा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। आयोजकों के अनुसार करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सभा स्थल पर प्रवेश से पहले जगह-जगह जांच की जा रही है। जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा है। मंच से प्रदेश स्तर के नेता और स्थानीय पदाधिकारी अपने संबोधन दे रहे हैं। 11:39 AM, 24-Feb-2026 कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधा कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें किसानों की बुनियादी परिभाषा तक नहीं पता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Semifinal Qualification Scenario: विंडीज की बड़ी जीत से भारत पर बढ़ा दबाव, दो धमाकेदार जीत अब अनिवार्य; समीकरण

वेस्टइंडीज की स्थिति मजबूत है और उनका नेट रन रेट ऐसा है कि उसे कम करने या किसी और टीम को उसकी बराबरी करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। एक और बड़ी जीत उन्हें 2016 के बाद पहली बार टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भेजने के लिए काफी होगा। अब वेस्टइंडीज का मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से है। दक्षिण अफ्रीका का नेट रन रेट 3.80 है। इन दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा क्योंकि हारने वाली टीम के लिए रास्ता कठिन होगा। हालांकि, यह भारत जितना कठिन नहीं होगा।भारत के लिए स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों की करारी हार के बाद भारत का नेट रन रेट -3.80 है, जो ग्रुप में जिम्बाब्वे के बाद सबसे खराब है। भारत को अब अपने बचे हुए दोनों मुकाबले, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ और एक मार्च को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ, हर हाल में जीतने होंगे। हालांकि सिर्फ जीत काफी नहीं होगी, क्योंकि कमजोर नेट रन रेट भारत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। भारत के लिए क्या समीकरण? समीकरण नंबर-1: द. अफ्रीका विंडीज को हराए और भारत बाकी दोनों मैच जीत ले भारत को अब वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने दोनों शेष मुकाबले जीतने होंगे। जिम्बाब्वे से भारत का सामना 26 फरवरी को चेन्नई में और वेस्टइंडीज से भारत का सामना एक मार्च को कोलकाता में है। यदि भारत दोनों मैच जीतता है, तो उसके चार अंक हो जाएंगे। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतता है तो उसके छह अंक होंगे और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारत के लिए चार अंक सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त होंगे। क्योंकि बाकी दोनों टीमें अधिकतम दो-दो अंक तक ही रह पाएंगी। सेमीफाइनल मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

एआई समिट में प्रदर्शन मामला: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक आठ आरोपी पकड़े

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यापक साजिश के पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हॉल नंबर-5 के लॉबी क्षेत्र में शुक्रवार को घुस गए और अपनी कमीजों के नीचे पहनी हुई टी-शर्ट उतारकर या हाथों में पकड़कर नारे लगाने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने के लिए क्यूआर कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। आरोपियों ने पहले काले रंग की छतरियों पर स्टिकर चिपकाकर उन्हें चुपके से भारत मंडपम में ले जाने की योजना बनाई थी। एक सूत्र ने बताया कि हालांकि, बाद में उन्हें लगा कि काले छाते प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, मगर उन्होंने अपनी योजना बदल दी और टी-शर्ट पर छपे स्टिकर लगवाकर उन्हें अपनी कमीज के नीचे पहन लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में सात की मौत; उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी का अहसास; पढ़ें सुर्खियां

रांची से दिल्ली आ रही एयर एम्बुलेंस झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में मरीज सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर भीषण आग से महिला और तीन बच्चों समेत छह की जान चली गई, जबकि दो घायल हैं। एक तरफ मिलावटी कफ सिरप मामले में 850 कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। उधर, एपस्टीन प्रकरण में ब्रिटेन पुलिस ने पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन को गिरफ्तार किया है। वहीं ट्रंप के टैरिफ विवाद से सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत बढ़कर 2.72 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई, जबकि सोना भी 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को लांघ गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

Air-Ambulance Crash: रांची में क्रैश हुई एयर एम्बुलेंस, मरीज समेत सात लोगों की मौत; सवारों की सूची आई सामने

1 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI Link Copied झारखंड के चतरा में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार मरीज और डॉक्टर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ने रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तकनीकी खामी की वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। उड्डयन नियामक डीजीसीए ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) को हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI विमान में सवार थे ये लोग रांची हवाईअड्डे के निदेशक विनोद कुमार ने बताया हादसा सिमरिया के पास हुआ। कैप्टन विवेक विकास भगत कैप्टन सवराजदीप सिंह संजय कुमार (मरीज) अर्चना देवी (मरीज की पत्नी) धुरु किमार (मरीज के अटेंडेंट) डॉ. विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) एक महीने में चार्टर्ड प्लेन हादसे का दूसरा मामला एक महीने में चार्टर्ड प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने का यह दूसरा मामला है। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अजीत समेत पांच की मौत हो गई थी। 3 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI 4 of 5 झारखंड में एयर एम्बुलेंस क्रैश - फोटो : PTI क्या समस्या थी मरीज को? रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ, अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था उनके एक मरीज के लिए की गई थी। संजय कुमार (41), जो लतेहार जिले के चंदवा निवासी थे, 16 फरवरी को 65% जलने की गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाए गए थे। उनका इलाज अस्पताल में चल रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

US Iran Row: हमले के लिए तैयार अमेरिका? लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश; मध्य-पूर्व में हलचल

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच अमेरिका ने बड़ा कदम उठाया है। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट ने सोमवार को आदेश जारी कर बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास से गैर-जरूरी राजनयिकों और उनके परिवारों को लेबनान छोड़ने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से जारी ट्रैवल अलर्ट में कहा गया है कि बेरूत की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दूतावास में अब केवल आवश्यक कर्मी ही तैनात रहेंगे और उनके देश के भीतर आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दूतावास पूरी तरह बंद नहीं होगा और यह कदम अस्थायी है।अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्रीय सुरक्षा पर लगातार समीक्षा के बाद यह कदम एहतियातन उठाया गया है। लेबनान लंबे समय से ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्ला की गतिविधियों का केंद्र रहा है। अमेरिका पहले भी बेरूत में अपने ठिकानों पर हमलों का सामना कर चुका है। ऐसे में दूतावास से कर्मचारियों की वापसी को अक्सर संभावित सैन्य कार्रवाई के संकेत के रूप में देखा जाता है। पिछले वर्ष भी मध्य-पूर्व के कई देशों में इसी तरह का आदेश जारी किया गया था, ठीक उससे पहले जब तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जुड़े ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया था।अमेरिका ने हाल के हफ्तों में मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। एक और एयरक्राफ्ट कैरियर क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि यदि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर संतोषजनक समझौता नहीं करता, तो सैन्य विकल्प पर विचार किया जा सकता है। इसी बीच ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने जानकारी दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच अगला परमाणु व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

'टैरिफ से खेलोगे तो पड़ेगा महंगा': ट्रंप ने क्यों कई देशों को दी भारी शुल्क की धमकी? सुप्रीम कोर्ट पर भी बरसे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पर हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने वैश्विक राजनीति में गजब का तहलका मचा दिया है। इसी बीच अब इस मामले में ट्रंप ने एक साथ कई देशों को बड़ी चेतावनी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि जो भी देश अमेरिका के टैरिफ के मामले में खेल खेलने की कोशिश करेगा, उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को बेतुका बताते हुए कहा कि कुछ देश इस फैसले का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई देश वर्षों, यहां तक कि दशकों से अमेरिका का आर्थिक रूप से फायदा उठाते रहे हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने साफ शब्दों में यह भी कहा कि अगर कोई देश हाल ही में हुए समझौतों के बावजूद अमेरिका के साथ चालाकी करने की कोशिश करेगा, तो उस पर पहले से तय टैरिफ (आयात शुल्क) से भी ज्यादा टैरिफ लगाया जाएगा।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि हाल ही में अमेरिका के साथ समझौता करने के बाद अगर कोई देश चालाकी करता है तो ऐसे देशों के खिलाफ और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। अपने बयान में उन्होंने साफ किया कि ट्रंप ने उनकी सरकार अमेरिका के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका कई देशों के साथ व्यापार समझौतों और टैरिफ को लेकर बातचीत कर रहा है। माना जा रहा है कि यह संदेश उन देशों के लिए है जो व्यापार नियमों या न्यायिक फैसलों का फायदा उठाकर अमेरिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं।बता दें कि ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बीते दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस जवानों की हत्या: पाकिस्तानी गैंगस्टर ने जारी किया वीडियो, गोली चलाते दिखा शूटर

गुरदासपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या हुई थी। वहीं अब पाकिस्तान स्थित एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें एक अज्ञात शूटर को नजदीक से एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाते हुए दिखाया गया है। गैंगस्टर शहजाद भट्टी द्वारा पोस्ट किया गया अप्रमाणित वीडियो को खुद को तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान कहने वाले संगठन ने भी साझा किया, जिसने रविवार को हुई हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। पंजाब पुलिस ने इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।अप्रमाणित वीडियो में हथियार पकड़े शूटर को सहायक उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब दो किलोमीटर दूर अधियां में तैनात थे, उनके शव रविवार को चेकपोस्ट के अंदर पाए गए।मुख्यमंत्री मान ने एक्स (सोशल मीडिया) पर पोस्ट में कहा, शहीद एएसआई गुरनाम सिंह और पीएचजी अशोक कुमार की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को सलाम, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देगी, जबकि एचडीएफसी बैंक अतिरिक्त एक-एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान करेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

'ट्रंप हैं मैन ऑफ एक्शन': ईरानी लोगों के पास आ रहे गुमनाम संदेश, सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी मिली

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ दिनों में ईरान पर हमले की संभावना को लेकर कई बार इशारा किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने दो बड़े विमानवाहक युद्धपोतों को पश्चिम एशिया में तैनात किया है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में अपने सैनिकों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है। अन्य वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते कुछ दिनों में ईरान पर हमले की संभावना को लेकर कई बार इशारा किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने अपने दो बड़े विमानवाहक युद्धपोतों को पश्चिम एशिया में तैनात किया है। इसके साथ ही खाड़ी देशों में अपने सैनिकों की गतिविधियों को भी तेज कर दिया है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आहट के बीच सोमवार को ईरान में हजारों लोगों को अंजाने नंबरों से संदेश आ रहे हैं। इन संदेशों में अमेरिका की ओर से की जाने वाली संभावित सैन्य कार्रवाई का जिक्र कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘मैन ऑफ एक्शन’ बताया गया है। ईरानी मीडिया के हवाले से ये बात सामने आई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

Congress: 'एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम सामने आना शर्म की बात', राहुल गांधी ने वीडियो जारी पीएम पर साधा निशाना

मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। Epstein files में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना - ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो Trade deal की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये… pic.twitter.com/fLFJf4SjNC— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 23, 2026 राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो जारी किया। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा- मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना- ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो व्यापार सौदा किया है, जिसमें आपने देश को बेच दिया - ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। कपड़ा उद्योग बर्बाद कर दिया - ये शर्म की बात है।उन्होंने आगे लिखा, पूरा देश जानता है कि (कारोबारी गौतम) अदाणी पर अमेरिका में चल रहे मुकदमे ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आपके वित्तीय आर्किटेक्चर पर मुकदमा है। 14 महीनों से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई - ये शर्म की बात है। मोदी जी, आप अपने मित्रों अनिल अंबानी, अदाणी और अपने लिए जो उचित समझें, वो कीजिए। मैं और कांग्रेस पार्टी के बब्बर शेर देश की रक्षा करते रहेंगे। एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk