MP News: खरगे ने PM की कार्यशैली पर उठाए सवाल, भाजपा बोली- अपने ही कार्यकर्ताओं से सुनने की करनी पड़ रही अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राजधानी भोपाल में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित किसान महाचौपाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाए। वहीं, उनके बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने ही कार्यकर्ताओं से भाषण सुनने की अपील करनी पड़ रही है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्हें हिटलर जैसा तानाशाही रवैया अपनाने वाला प्रधानमंत्री बताया। खरगे ने कहा कि वे 54 वर्षों से विधायक, सांसद रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में रणवीर सिंह को कोर्ट से राहत, पुलिस को दिया सख्त कदम नहीं लेने का निर्देश

गोवा में आयोजित इफ्फी 2025 में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ के एक सीन की नकल की थी। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। अभिनेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज हुई। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। आज मंगलवार को कर्नाटक हाईकोर्ट की तरफ से उन्हें राहत मिली है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ‘रणवीर सिंह को राहत देते हुए कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह एक स्थानीय देवता का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के मामले में बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ कोई सख्त कदम न उठाए। बेशक रणवीर सिंह को कोर्ट ने राहत दे दी हो, मगर साथ ही फटकार भी लगाई। गोवा में एक इवेंट के दौरान कर्नाटक के देवता का कथित तौर पर मजाक उड़ाने के लिए एफआईआर रद्द करने की अभिनेता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एम नागप्रसन्ना की बेंच ने बेंगलुरु पुलिस को यह निर्देश दिया। हालांकि, बेंच ने एक्टर को उनके बर्ताव के लिए फटकार भी लगाई और कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेंच ने उन्हें जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में कहा, ‘सुपरस्टार कानून से ऊपर नहीं होते’।बता दें कि रणवीर सिंह ने 30 नवंबर, 2025 को गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह के दौरान ‘कांतारा’ के सीन की नकल की थी। एक्टर की इस मिमिक्री और टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए एक वकील ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शहर की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के निर्देश पर शहर की पुलिस ने ‘धुरंधर’ के लीड एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।बता दें कि ने इफ्फी 2025 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का राहुल गांधी पर हमला, बोले- दंगे करवाना चाहते हैं मोहब्बत की दुकान चलाने वाले

यूपी के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनिया भर से प्रतिनिधि आए थे। कांग्रेस के लोगों का नग्न होकर प्रदर्शन करना देश को शर्मसार करने वाला है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल यहां देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है। खास बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी, जिससे टूर्नामेंट को जबरदस्त शुरुआत मिलने की उम्मीद है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। क्वालिफायर के बाद तय हुई 12 टीमों की तस्वीर पिछले महीने नेपाल में खेले गए क्वालिफायर के बाद 12 टीमों का लाइन-अप तय हुआ। मेजबान इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने भी क्वालिफिकेशन के जरिए जगह बनाई। इस बार यूरोपीय देशों की भागीदारी खास है। इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड जैसे चार यूरोपीय देशों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट में एक-तिहाई टीमें यूरोप से हैं, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार हुआ है। भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी। ग्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

क्या इतिहास दोहरा पाएगा भारत?: टी20 विश्वकप जीतने का बन रहा गजब का संयोग! 2007 की तरह इस बार भी हुआ ऐसा, जानें

टी20 विश्वकप 2026 में फिलहाल टीम इंडिया की हालत अच्छी नहीं है। भारत को सुपर-8 के अपने पहले मुकाबले में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 76 रन से मिली इस हार से भारतीय टीम का नेट रन रेट भी बिगड़ गया। हालांकि, एक ऐसा संयोग बन रहा है, जो बताता है कि टीम इंडिया अभी भी विश्व चैंपियन बन सकती है। उसमें वापसी करने और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने का दमखम है। हालांकि, क्या ऐसा हो पाएगा, यह तो वक्त ही बताएगा। फैंस इस संयोग को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। अब यह देखने वाली बात होगी कि जैसा 2007 में हुआ था, वैसा कुछ इस बार होता है या नहीं। भारत को किस्मत का भी साथ चाहिए। अगर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी के दोनों मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतती है तो भारत के लिए सिर्फ दो जीत ही पर्याप्त होगा। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम अगर एक भी मैच हारी तो नेट रन रेट का खेल हो सकता है। इस स्थिति में भारत चाहेगा कि फिर दक्षिण अफ्रीका अपने बाकी दोनों मैच हार जाए। साथ ही टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ जिम्बाब्वे को हराए। फिर वेस्टइंडीज और भारत के चार-चार अंक होंगे और ये दोनों टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारतीय टीम के लिए आगे का रास्ता कठिन है, पर नामुमकिन कुछ भी नहीं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi in Bhopal Live: 'इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', राहुल का निशाना

03:23 PM, 24-Feb-2026 संकट के समय पीएम ने आर्मी चीफ से बात क्यों नहीं की: राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर किसके आदेश पर 40 लोगों पर फायरिंग हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री को ही लेना होता है? राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री ने सेना प्रमुख से सीधे बात नहीं की और अपने कमरे में ही रहे। 03:20 PM, 24-Feb-2026 इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी बोले- इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी बोले- इतिहास में पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। 03:17 PM, 24-Feb-2026 जीतू पटवारी बोले – “यह देश नहीं, मोदी-ट्रंप के बीच की डील” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही कहा था – “नरेंद्र सरेंडर।” यह जो ट्रेड डील हुई है, वह भारत और अमेरिका के बीच नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई समझौता है। अगर यह समझौता देश के हित में होता, तो किसानों और आम जनता को नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि जैसे किसान कानूनों के खिलाफ लंबी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार को उन्हें वापस लेना पड़ा, उसी तरह इस मुद्दे पर भी सच्चाई सामने आएगी। राहुल गांधी जो कहते हैं, वह सच साबित होता है। पटवारी ने राहुल गांधी का आभार जताते हुए कहा कि किसानों के इस अहम मुद्दे को उठाने के लिए उन्होंने मध्य प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

Cabinet: इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे परियेाजनाओं के लिए 12,236 करोड़ रुपये मंजूर, केरल का नाम बदलकर होगा केरलम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए पीएम कार्यालय सेवा तीर्थ में हुई पहली कैबिनेट बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू को पहली चार कैबिनेट बैठकें राष्ट्रपति भवन में करनी पड़ीं थी। प्रधानमंत्री ने बताया कि साउथ ब्लॉक के कार्यालय में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पहले चार बड़े युद्धों के लिए रणनीति भी साउथ ब्लॉक के वार रूम में बनाई गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी साप्ताहिक कैबिनेट बैठकों में सिर्फ एजेंडा पर ही बात नहीं करते बल्कि पूरे सप्ताह चर्चा में रहने वाली अहम बातों पर भी चर्चा करते हैं और मंत्रियों से भी फीडबैक लेते हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूती देने और कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, केंद्रीय कैबिनेट ने कुल 12,236 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इस बड़े निवेश का मुख्य हिस्सा रेलवे और शहरी परिवहन के विस्तार पर केंद्रित है, जिसमें गोंदिया-जबलपुर रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए सबसे अधिक 5,236 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।इसके अलावा, रेलवे नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए पुनरख-किऊल की तीसरी और चौथी लाइन के लिए 2,668 करोड़ रुपये तथा गम्हरिया-चांडिल की तीसरी व चौथी लाइन के लिए 1,168 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। विमानन और शहरी यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से श्रीनगर में 1,667 करोड़ रुपये की लागत से एक नए इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण और अहमदाबाद मेट्रो के फेज 28 के विस्तार (1,067 करोड़ रुपये) को भी कैबिनेट की ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

ECI: चुनाव आयोग का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे अध्यक्षता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत मंडपम में मंगलवार को चुनाव आयोग और देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन शुरू हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए। चुनाव आयोग का यह गोलमेज सम्मेलन 27 वर्षों बाद आयोजित किया जा रहा है। इस प्रकार का सम्मेलन आखिरी बार वर्ष 1999 में हुआ था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk

Rahul Gandhi in Bhopal Live: सभा स्थल पर पहुंच रही भारी भीड़, थोड़ी देर में राहुल-खरगे का भोपाल में होगा आगमन

02:12 PM, 24-Feb-2026 हर घर तक पहुंचेगा राहुल का संदेश: जयवर्धन सिंह कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रेड डील के बाद पहली बार राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी यहां आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की पोल खोलेंगे। जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को गुड़ की खेती करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर किसानों को कोई ठोस लाभ नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को विस्तार से उठाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि राहुल गांधी के संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाए और सभा में उनकी एक-एक बात को ध्यान से सुना जाए। 01:57 PM, 24-Feb-2026 विश्वास सारंग का राहुल गांधी पर तंज मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की राजनीति में अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं। मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे कृत्य करते हैं जो राष्ट्रहित के खिलाफ हैं। उनका आरोप है कि राहुल गांधी उन लोगों के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं, जो देशविरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के नाम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘रा’ का मतलब ‘रार’, ‘हू’ का मतलब ‘हुड़दंग’ और ‘ल’ का मतलब ‘लफंगाई’ है। सारंग ने कहा कि रार, हुड़दंग और लफंगाई का मिश्रण अब राहुल गांधी बन गए हैं। AI समिट के विरोध को लेकर भी मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी विचारधारा उजागर की है। उनका आरोप है कि कांग्रेसी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 2 min · National Desk

'वह लड़खड़ाया, रुका नहीं': पहली गोली टायसन ने झेली, फिर ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों की साजिश रही नाकाम

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सेना के जांबाज जवानों के साथ-साथ खोजी कुत्तों की भूमिका हमेशा से बेहद अहम रही है।किश्तवाड़ में ऑपरेशन के दौरान टायसन की भूमिका अहम रही। आतंकियों के ठिकाने का सटीक पता इसी बहादुर श्वान ने लगाया था और मुठभेड़ शुरू होते ही आतंकियों की पहली गोली भी टायसन ने ही खाई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहला मौका नहीं है जब सेना के इन मूक प्रहरियों ने ऑपरेशनों में अपनी जान पर खेलकर जवानों की मदद की है। सेना के श्वानों ने देश के लिए पहले भी अपना खून बहाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 24, 2026 · 1 min · National Desk