Iron Dome: क्या भारत को मिलेगा इस्राइल का आयरन डोम? प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले बड़े रक्षा सहयोग के संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस्राइल यात्रा से पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रेवाच ने कहा, ‘पीएम नेतन्याहू ने विशेष रूप से कहा कि इस यात्रा का एक पहलू रक्षा सहयोग है। हम निश्चित रूप से भारत के साथ रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने और उसे उन्नत करने का प्रयास करेंगे।‘रेवाच ने बताया कि सबसे पहले दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग जारी है, जो कि बेहद अनूठा और मजबूत है, क्योंकि हम दोनों देशों के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब पीएम मोदी की इस विशेष यात्रा के दौरान हम इस समझौते का विस्तार करते हुए कुछ विशिष्ट विषयों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बना रहे हैं।उन्होंने बताया कि भारत में विनिर्माण, रक्षा सहयोग, और साथ ही इस्राइल में आयरन डोम और अन्य रक्षा प्रणालियों से संबंधित सहयोग, जिनकी तकनीक हम भारत में अपने सहयोगियों के साथ साझा कर सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि कट्टरपंथी नजरिये से निपटने के लिए इस्राइल भारत, अब्राहम समझौते के राज्यों, कुछ अफ्रीकी देशों और साइप्रस और ग्रीस सहित पश्चिम एशिया के देशों के साथ एक अलग गठबंधन स्थापित करने के लिए उत्सुक है। रेवाच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी इस सप्ताह इस पहल को बढ़ावा देने के लिए इस्राइल का दौरा करेंगे।‘इस्राइल की रक्षा में सबसे बड़ा पहरा आयरन डोम को ही माना जाता है। जब कोई रॉकेट सीमा में प्रवेश करता है, तो आयरन डोम के रडार उसकी पहचान करते हैं और कंप्यूटर सिस्टम तय करता है कि वह रॉकेट आबादी वाले क्षेत्र में गिरेगा या नहीं। अगर हां, तो इंटरसेप्टर मिसाइल तुरंत दागी जाती है और हवा में ही उसे नष्ट कर देती है। ईरान के हमलों से पहले गाजा से हमास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता; दोनों की प्लेइंग 11

06:34 PM, 23-Feb-2026 ZIM vs WI Live Score: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। रिचर्ड एनगरावा को वेलिंग्टन मसाकद्जा की जगह मौका मिला है। वहीं, वेस्टइंडीज भी एक बदलाव के साथ उतरी है। शाई होप ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड को रोस्टन चेज की जगह शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सिकंदर रजा ने बताया कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। रिचर्ड एनगरावा को वेलिंग्टन मसाकद्जा की जगह मौका मिला है। वहीं, वेस्टइंडीज भी एक बदलाव के साथ उतरी है। शाई होप ने बताया कि रोमारियो शेफर्ड को रोस्टन चेज की जगह शामिल किया गया है। 06:17 PM, 23-Feb-2026 ZIM vs WI Live Score: क्या आप जानते हैं? जनवरी 2025 से अब तक फुल मेंबर देशों के तेज गेंदबाजों में ब्रैड इवांस तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ जैकब डफी (44 विकेट) और जेसन होल्डर (39 विकेट) हैं। इस सीजन के SA20 के बाद से टी20 क्रिकेट में शेरफेन रदरफोर्ड का औसत 74.71 और स्ट्राइक रेट 173.17 है। मौजूदा टी20 विश्व कप में अब तक 175 रन बना चुके ब्रायन बेनेट एक बार भी आउट नहीं हुए हैं। 06:17 PM, 23-Feb-2026 ZIM vs WI Live Score: होल्डर से भी रहेंगी उम्मीदें वेस्टइंडीज के लिए चार मैचों में होल्डर ने सर्वाधिक सात विकेट लिए हैं। वहीं, कप्तान शाई होप चार मैचों में 175 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर हैं। इसके अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड भी वेस्टइंडीज के लिए अहम होंगे। वेस्टइंडीज के लिए चार मैचों में होल्डर ने सर्वाधिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

तमिलनाडु में मतदाता सूची में बड़ी छंटनी: एसआईआर के बाद हटे 74 लाख से ज्यादा नाम, अब राज्य में कितने मतदाता?

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस बड़े अभियान में 74 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। संशोधित सूची के अनुसार अब राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 67 लाख रह गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अलग-अलग जिलों के आंकड़े जारी कर रहे हैं। यह कार्रवाई चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत की गई है। इनमें पुरुष मतदाता 2,77,38,925, महिला मतदाता 2,89,60,838 और तीसरे लिंग के 7,617 मतदाता हैं। इस पुनरीक्षण का मकसद मतदाता सूची को साफ और सही बनाना है। अधिकारियों के अनुसार हटाए गए नामों में बड़ी संख्या मृत मतदाताओं की है। करीब 66 लाख नाम अलग-अलग कारणों से हटाए गए हैं। जिन लोगों का नाम गलती से कट गया है या जो नए मतदाता हैं, वे फॉर्म-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। आयोग का कहना है कि हर पात्र नागरिक को वोट देने का अधिकार मिलेगा, लेकिन सूची में गलत या दोहराव वाले नाम नहीं रखे जाएंगे।पुनरीक्षण के दौरान 12 लाख 43 हजार 363 लोगों को नोटिस भेजे गए। जिनके नाम, पते या अन्य विवरण में गड़बड़ी मिली, उनसे दस्तावेज और स्व-घोषणा पत्र मांगा गया। हटाए गए नामों की सूची ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, उपखंड कार्यालय और शहरी वार्ड दफ्तरों में चस्पा की गई। जिनका नाम हटाया गया, उन्हें 10 दिन के भीतर आपत्ति दर्ज कराने या स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया।यह पूरी प्रक्रिया चुनाव आयोग के 30 जनवरी के निर्देश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार की गई। जिन नामों में विरोधाभासी या अधूरी जानकारी मिली, उन्हें कारण सहित सार्वजनिक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हर हटाए गए नाम के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Protest: भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो और प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

बता दें इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा इससे पहले चार प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।पहले गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं में बिहार से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, बिहार के आईवाईसी प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के आईवाईसी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर देश विरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहन रखी थी।पुलिस के मुताबिक, विरोध के दौरान रोकने की कोशिश में तीन लोग घायल भी हुए। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदर्शन के पीछे किसी साजिश की जांच, फंडिंग के स्रोत और टी-शर्ट कहां छपी थीं, इसका पता लगाना जरूरी है। पुलिस ने इनके खिलाफ लोक सेवक को आधिकारिक कर्तव्य निभाने से रोकने, लोक सेवक पर हमला करने, घृणास्पद भाषण देने, आपराधिक साजिश आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

Uttarakhand: कोटद्वार के मोहम्मद दीपक की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात, गर्मजोशी के साथ गले लग किया स्वागत

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी गर्मजोशी के साथ दीपक के गले लगे। कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया।। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया के नेतृत्व में कोटद्वार के दीपक ने नेता विपक्ष राहुल गांधी से आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। वालिया ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोटद्वार के हमारे भाई दीपक कुमार को अपने आवास पर आमंत्रित कर उनसे आत्मीय मुलाकात की।दीपक कुमार जो अपने मानवीय कार्यों और इंसानियत की मिसाल के रूप में देशभर में पहचान बना चुके हैं, से राहुल गांधी ने स्नेहपूर्ण संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। यह मुलाकात केवल एक व्यक्ति का सम्मान नहीं, बल्कि समाज में मानवता, करुणा और सेवा भाव की भावना का सम्मान है।राहुल गांधी द्वारा दीपक कुमार जैसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को अपने घर पर आमंत्रित कर सम्मानित करना यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी सदैव उन लोगों के साथ खड़ी है जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली-NCR से हटेंगे कोयला आधारित उद्योग?: 300 KM दायरे वाले प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों को कई अहम निर्देश दिए हैं और अलग-अलग मुद्दों पर जवाब तलब किया है। अदालत ने खास तौर पर कोयला आधारित उद्योगों, निर्माण और तोड़फोड़ के दौरान उड़ने वाली धूल और वाहनों के प्रदूषण को लेकर उठाए गए कदमों का ब्योरा मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में लगातार वायु गुणवत्ता की दिक्कत से निपटने के लिए सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची विपुल एम पंचोली की बेंच ने कहा कि वह कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के सुझावों के आधार पर 12 मार्च को गाड़ियों से होने वाले वायु प्रदूषण के मुद्दे की जांच करेगी। इसने भवन निर्माण और तोड़-फोड़ की वजह से होने वाली धूल से निपटने के लिए सीएक्यूएम के सुझाए गए तरीकों पर सभी स्टेकहोल्डर्स से भी जवाब मांगा। पीठ ने इस सुझाव पर भी केंद्र से जवाब मांगा कि दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में कोई नया कोयला आधारित तापीय विद्युत संयंत्र स्थापित न किया जाए। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को सार्वजनिक नोटिस जारी कर एनसीआर में संचालित कोयला आधारित उद्योगों सहित सभी हितधारकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया।इन नोटिसों को कोर्ट द्वारा भेजा गया नोटिस माना जाएगा और राज्यों को मिले फीडबैक की डिटेल देते हुए एक “एक्शन टेकन प्लान” जमा करने को कहा गया है। गाड़ियों से फैलने वाले प्रदूषण पर 12 मार्च को सुनवाई इसने केंद्र सरकार के मंत्रालयों को एनसीआर के अंदर कोयला-आधारित इंडस्ट्रीज को धीरे-धीरे खत्म करने के मकसद से एक संयुक्त प्रस्ताव जमा करने को कहा गया है। बेंच ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

OTT Release: फरवरी के आखिरी वीक ओटीटी पर होगा मनोरंजन का बवंडर, दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम मराठी फिल्म ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है। हेमंत धोमे के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक 27 फरवरी 2026 से जी5 पर देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी इंग्लिश मीडियम स्कूलों की वजह से मराठी स्कूलों में घटती बच्चों की संख्या के मुद्दे को दिखाती है। इसमें दिखाया गया है कि स्कूल के पुराने छात्र और शिक्षक संस्था को बचाने के लिए साथ आते हैं। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चंदेकर, प्राजक्ता कोली, क्षिति जोग, कादंबरी कदम और हरीश दुधाड़े जैसे सितारे अहम रोल में हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk

Nepal Bus Accident: ओवरलोडिंग और निर्माणाधीन सड़क बनी बस हादसे की वजह, जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा

मोतिहारी से सटे पड़ोसी देश नेपाल में सोमवार तड़के करीब 1:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पर्यटकीय शहर पोखरा से राजधानी काठमांडू जा रही एक यात्री बस धादिंग जिले के चरौदी चौक के समीप चिनाधारा इलाके में त्रिशूली नदी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 18 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना भारतीय सीमा से लगभग 150 किलोमीटर दूर हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस घुमावदार और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर सीधे त्रिशूली नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सड़क की मरम्मत का कार्य जारी था और रास्ता काफी खराब स्थिति में था। धादिंग जिला यातायात कार्यालय के प्रमुख शिशिर थापा के अनुसार, बस में मानक से अधिक सवारियां भी हो सकती हैं। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। हादसा देर रात होने के कारण राहत और बचाव कार्य में देरी हुई। मौके पर नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं। नेपाल सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। पोखरा बस डिपो से जारी यात्रियों की सूची के अनुसार बस में कुल 28 यात्रियों के नाम दर्ज थे, जिनमें एक चीनी नागरिक और 27 नेपाली यात्री शामिल हैं। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बस में सूची से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: हमले के लिए तैयार अमेरिका? भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत ईरान से निकलें

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका के ईरान पर हमले के मिल रहे संकेत विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि नागरिक अपने यात्रा और अप्रवासन संबंधी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र आदि अपने साथ रखें। नागरिकों को भारतीय दूतावास में पंजीकरण कराने की सलाह भी दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान में रह रहे लोगों के परिजन भी दूतावास में अपने प्रियजनों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। दूतावास ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जो हैं- +989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359। साथ ही विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में एक ईमेल [email protected] भी जारी किया है। भारत की एडवाइजरी ऐसे समय सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका ने अपने दो युद्धपोत ईरान के आसपास तैनात किए हुए हैं और साथ ही अपने लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम एशिया में तैनात किया है। ईरान भी इस स्थिति से वाकिफ है और उसने अमेरिका के पश्चिम एशिया में मौजूद सैन्य ठिकानों पर हमले की धमकी दी है। यही वजह है कि अमेरिका ने अपने सैनिकों के ठिकानों को बदला है। अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन कोई सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही ईरान में शनिवार से प्रदर्शन फिर तेज हो गए। रविवार को कई छात्रों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शनों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट और ईरान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित कई संस्थानों में छात्रों की भीड़ देखी गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को किसी भी तरीके से तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 2 min · National Desk

Bharat Taxi: सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की 'भारत टैक्सी' के ड्राइवरों से खास बातचीत, पढ़िए संवाद का विशेष अंश

“मिलकर काम करने की ताकत ही सहकारिता है” अमित शाह ने समझाया, “अगर आप सहकारिता का मतलब समझ लेंगे तो आपके सारे सवाल खुद ही खत्म हो जाएंगे। इसका सीधा सा मतलब है कि सबका मिलकर काम करना और जो भी कमाई हो उसकी बराबर हिस्सेदारी। अमूल इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है। इसे किसी बड़े सेठ ने नहीं बल्कि गुजरात की 36 लाख आम महिलाओं ने मिलकर खड़ा किया है। शुरुआत में इन महिलाओं ने सिर्फ 50-50 रुपये मिलाकर इसे शुरू किया था। धीरे-धीरे और लोग जुड़ते गए और आज यही कंपनी 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर रही है।” “यह साबित करता है कि जब लोग साथ आते हैं तो छोटी शुरुआत भी बड़ा चमत्कार कर सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अमूल से जुड़ी 25 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने एक साल में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का दूध बेचा है। मैंने विभाग से कहा है कि इन महिलाओं के नाम वेबसाइट पर डालें ताकि सबको पता चले कि आम लोग मिलकर क्या कुछ नहीं कर सकते।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 23, 2026 · 1 min · National Desk