टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना सकी हैं। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड अगले दौर में पहुंच चुके हैं। शेष दो स्थानों के लिए चार टीमों में होड़ है। ग्रुप-1 में स्थिति स्पष्ट है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ग्रुप-2 में पेच फंसा हुआ है और यहां नेट रन रेट की भूमिका काफी अहम हो गई है। ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति? सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया। श्रीलंका भले ही बाहर हो गई है, लेकिन अब शनिवार को उसका पाकिस्तान से सामना होना है। श्रीलंका के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन पाकिस्तान के लिए सबकुछ अभी भी खत्म नहीं हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सेमीफाइनल का पेच: 64 रन से जीतो या इतने ओवर में मैच खत्म करो, पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण? आसान नहीं राह
टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना सकी हैं। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड अगले दौर में पहुंच चुके हैं। शेष दो स्थानों के लिए चार टीमों में होड़ है। ग्रुप-1 में स्थिति स्पष्ट है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ग्रुप-2 में पेच फंसा हुआ है और यहां नेट रन रेट की भूमिका काफी अहम हो गई है। ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति? सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्