1 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS Link Copied सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS झटके के बाद संभली भारतीय टीम भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे। लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 3 of 5 भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS कोलकाता में भारत से कभी नहीं जीता वेस्टइंडीज भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें