पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। VIDEO | Afghanistan’s Taliban-led Defence Ministry releases footage of strikes on Pakistani targets. (Source: Third Party) pic.twitter.com/alqC13PuYD — Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026 शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है। एक के बाद कई बम बरसाए वीडियो में रात के समय हवाई हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं। हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था। इधर, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें