West Asia Crisis: इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा- अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नहीं कर सकते कोई मदद

The U.S. Embassy is not in a position at this time to evacuate or directly assist Americans in departing Israel. The following is provided for your information as you make your own security plans. The Israeli Ministry of Tourism has begun operating shuttles to the Taba… pic.twitter.com/E6a5z0mE58— U.S. Embassy Jerusalem (@usembassyjlm) March 3, 2026 पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है। हालांकि जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने दो मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस में जगह पाने के लिए यात्रियों को मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के संबंध में कोई सिफारिश (समर्थन या विरोध) नहीं कर सकता। यदि आप प्रस्थान के लिए इस विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर ही इस विकल्प को चुनें। जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस से एलाट जा सकते हैं। वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है।बसें पकड़ने के लिए यात्री कुछ खास तय जगहों पर पहुंच सकते हैं। इनमें- हर्जलिया रेलवे स्टेशन, हाइफा का याद हाश्मोना स्टेशन, यरूशलम का टेडी स्टेडियम और तेल अवीव का सैविडोर सेंटर शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Chandra Grahan 2026 Time Live: चंद मिनटों बाद शुरू होगा चंद्र ग्रहण, जानिए हर इससे जुड़ी हर एक जानकारी

03:03 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026: आज इस राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण अब से थोड़ी देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके चलते इसका सूतक काल प्रभावी होगा। यह एक खंडग्रास ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा, जहां पहले से छाया ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं अब से थोड़ी देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। भारत में इस ग्रहण को देखा जा सकेगा जिसके चलते इसका सूतक काल प्रभावी होगा। यह एक खंडग्रास ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण सूर्य की राशि सिंह में लगेगा, जहां पहले से छाया ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं 02:40 PM, 03-Mar-2026 Chandra Grahan 2026: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण ? साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है। चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नजर आने वाला है। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है। चंद्रग्रहण पर आसमान में चांद लाल रंग का नजर आने वाला है। यह दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-प्रदेश, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है। इसके अलावा गुवाहाटी व ईटानगर में भी यह प्रभावी रहने वाला है। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण भारत सहित पूरे एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी नज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा

राज्यसभा चुनाव: हिमाचली पर दांव लगा सकती है कांग्रेस, प्रत्याशी का एलान आज; सीएम सुक्खू ने की हाईकमान से चर्चा और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस मंगलवार देर शाम को अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है। पार्टी के भीतर इस बार हिमाचल के किसी नेता को मौका देने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है। अधिकांश कैबिनेट मंत्री और विधायक राज्य के हितों की पैरवी करने वाले स्थानीय नेता के पक्ष में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से चर्चा की। उन्होंने प्रत्याशी चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने प्रदेश के नेताओं की राय से भी आलाकमान को अवगत कराया है। कांग्रेस आलाकमान केंद्रीय नेताओं के नाम पर भी विचार कर रहा है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के नाम को लेकर अटकलें तेज हैं। हालांकि प्रदेश के कई नेता बाहरी उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। प्रदेश से वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का नाम भी चर्चा में बना हुआ है। उन्हें अनुभवी और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी चेहरा माना जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। संगठन के भीतर उनके नाम को लेकर चर्चा जरूर है, लेकिन उन्ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला: 25 से ज्यादा चौकियों कब्जाईं, 100 से अधिक सैनिक ढेर करने का दावा

दोनों देशों के बीच यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने 21-22 फरवरी को अफगानिस्तान के अंदर कथित आतंकी कैंपों पर हमले किए थे। इसके जवाब में अफगान सेना ने आक्रामक रुख अपनाया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, उनकी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्पिन बोल्डक में तीन चौकियों पर कब्जा करने के दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक को अफगान सेना ने पकड़ लिया। इसके अलावा, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बताया कि अली-शेर जिले में भी दो पाकिस्तानी पोस्ट अब अफगान सेना के कब्जे में हैं।पिछले चार दिनों से दोनों तरफ की सेनाएं एक-दूसरे के ठिकानों पर भारी गोलाबारी कर रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि टकराव के शुरुआती दौर के मुकाबले अब लड़ाई की तेजी थोड़ी कम हुई है, लेकिन खतरा टला नहीं है। यह दुश्मनी पिछले महीने तब शुरू हुई थी जब पाकिस्तान ने अफगान सीमा के अंदर आतंकवादियों को निशाना बनाने का दावा किया था। इसके तुरंत बाद तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।सोमवार को अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पक्तिका प्रांत में अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान का एक बख्तरबंद टैंक नष्ट कर दिया है। यह टैंक अफगान इलाके की तरफ अंधाधुंध गोले बरसा रहा था। मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराजमी ने दावा किया कि अफगान सैनिकों ने अब तक 100 से ज्यादा पाकिस्तानी लोगों को मार गिराया है और 25 से ज्यादा सैन्य चौकियों पर अपना झंडा फहरा दिया है।अफगान पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने काबुल के पास स्थित बगराम एयर बेस पर बमबार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा, ट्रंप से सात गुना ज्यादा फोलोअर्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक और उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे विश्व के पहले नेता बन गए हैं। विश्व नेताओं में, प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर सबसे अधिक सब्सक्राइबर हैं। रैंकिंग के अनुसार, वे इस श्रेणी में अन्य सभी से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर का लगभग एक-चौथाई ही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में सात गुना से अधिक सब्सक्राइबर हैं। भारत में, प्रधानमंत्री मोदी का दबदबा और लोकप्रियता स्पष्ट है। सब्सक्राइबर के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फोलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद हासिल की गई है। उन्होंने हाल ही में इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल की है। ऐसा करने वाले वे पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से भी अधिक है। अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी के बाद इंडोनेशिया के राष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'बहुत डरावना था, होटल के पास हो रहे थे धमाके', अबू धाबी से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती

इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे विवाद की वजह से पिछले कुछ दिनों से हवाई सेवाओं में काफी दिक्कतें आ रही थीं। कई उड़ानें रद्द कर दी गई थीं जिससे यात्री अलग-अलग जगहों पर फंस गए थे। इसी बीच, अबू धाबी से पहली उड़ान बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंड की, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। एक यात्री ने अपना अनुभव बताते हुए कहा कि वहां का हालात बहुत खौफनाक था। जब उनकी फ्लाइट रद्द हुई, तो एयरलाइन ने उन्हें एक होटल में ठहराया। यात्री के अनुसार, उस होटल के चारों ओर लगातार धमाके हो रहे थे। आसमान में मिसाइलों को नष्ट किया जा रहा था और वे हर तरफ से धमाकों की आवाजें सुन सकते थे। यात्रियों ने बताया कि वे वहां बहुत डरे हुए थे, लेकिन अब भारत वापस लौटकर बहुत खुश हैं।हालांकि अभी हालात गंभीर बने हुए हैं। वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए संकट की स्थिति बन हुई है। छात्रों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास में लगी हुई है। ईरान-भारत के बीच समन्वय के तहत वहां फंसे छात्रों को बिना किसी विशेष अनुमति के बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुंबई में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के कॉन्सुलेट जनरल सईद रेजा मोसायेब मोतलाग ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि ईरान ने भारत सरकार के साथ मिलकर भारतीय छात्रों को ईरान से निकालने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रही हैं।उन्होंने बताया कि ईरानी सरकार ने भारतीय छात्रों को युद्ध क्षेत्र से निकालने के लिए इंतजाम किए हैं। छात्रों को बाहर निकलने के लिए कोई विशेष परमिशन नहीं चाहिए और वे हमारे किसी भी जमीनी बॉर्डर पर जाकर ईरान से बाहर निकल सकते हैं। जंग के हालातों के चलते हमारे सभी एयरपोर्ट कंट्रोल में हैं और सुरक्षा कारणों से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Epstein Files: अमेरिकी हाउस कमेटी ने जारी की क्लिंटन दंपती से पूछताछ की रिकॉर्डिंग; जानें दोनों की सफाई

अमेरिका की एक हाउस कमेटी ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के बयान के वीडियो सार्वजनिक कर दिए हैं। यह बयान कुख्यात वित्त कारोबारी और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में लिए गए थे। एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों के शोषण के गंभीर आरोप थे। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: आज साल पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण; अमेरिकी हमलों के बीच ईरान का पलटवार जारी; देश में 90 दिन के लिए अलर्ट

इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत, दुबई-अबू धाबी और जेद्दा से उड़ानें फिर शुरू

इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन की ड्यूटी पर मौजूद एयर होस्टेस ने दुबई से बंगलूरु जाने वाली फ्लाइट EK568 में सवार यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बंगलूरू के लिए इस फ्लाइट में आपका स्वागत है। हां, यह पहली उड़ान है। यह पल यात्रियों के लिए भावुक और खुशी भरा था। दूसरी ओर सऊदी अरह में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि इंडिगो एयरलाइन जेद्दा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है। इस कदम से यूएई और सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।दुबई-बंगलूरू की फ्लाइट में सवार संजीव मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यूएई अधिकारियों का धन्यवाद कि उन्होंने उड़ानें शुरू कीं। हमने टिकट जल्दी बुक की और एयरपोर्ट पहुंचे। अब मैं अपने घर वापस जा रहा हूं, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि टिकट बुक करने का समय बहुत कम था, लेकिन वे जल्दी तैयार होकर निकल सके। बता दें कि इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने उड़ानों के आंशिक फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि की थी। सीमित उड़ानों के साथ 2 मार्च की शा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Crisis: 'ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के लिए नहीं चाहिए विशेष अनुमति', ईरानी कॉन्सुलेट जनरल

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिका और इस्राइल के लगातार हमलों और सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के मौजूदा हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐसे में वहां फंसे भारतीय छात्रों के लिए संकट की स्थिति बन गई है। छात्रों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार प्रयास में लगी हुई है। ईरान-भारत के बीच समन्वय के तहत वहां फंसे छात्रों को बिना किसी विशेष अनुमति के बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 3, 2026 · 1 min · National Desk