इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एमिरेट्स एयरलाइन की ड्यूटी पर मौजूद एयर होस्टेस ने दुबई से बंगलूरु जाने वाली फ्लाइट EK568 में सवार यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि बंगलूरू के लिए इस फ्लाइट में आपका स्वागत है। हां, यह पहली उड़ान है। यह पल यात्रियों के लिए भावुक और खुशी भरा था। दूसरी ओर सऊदी अरह में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि इंडिगो एयरलाइन जेद्दा से भारत के लिए विशेष उड़ानें चला रही है। इस कदम से यूएई और सऊदी अरब में फंसे भारतीय यात्रियों को अपने घर लौटने में मदद मिलेगी।दुबई-बंगलूरू की फ्लाइट में सवार संजीव मेहता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यूएई अधिकारियों का धन्यवाद कि उन्होंने उड़ानें शुरू कीं। हमने टिकट जल्दी बुक की और एयरपोर्ट पहुंचे। अब मैं अपने घर वापस जा रहा हूं, इसके लिए बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने बताया कि टिकट बुक करने का समय बहुत कम था, लेकिन वे जल्दी तैयार होकर निकल सके। बता दें कि इससे पहले दुबई एयरपोर्ट्स ने उड़ानों के आंशिक फिर से शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि की थी। सीमित उड़ानों के साथ 2 मार्च की शा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
पश्चिम एशिया में तनाव: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत, दुबई-अबू धाबी और जेद्दा से उड़ानें फिर शुरू
इस्राइल और अमेरिका की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई और उसके जवाब में ईरान के हमलों ने पूरे पश्चिम एशिया में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। मिसाइल और ड्रोन हमलों के चलते उड़ान सेवाएं ठप हो गईं, लाखों यात्री फंसे रहे। इसी बीच अब यूएई में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार रात से दुबई और अबू धाबी से भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं, जिससे घर लौटने की राह आसान हुई है, जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लिए उड़ानें कई दिनों की रुकावट के बाद अब उड़ान भर रही हैं।