The U.S. Embassy is not in a position at this time to evacuate or directly assist Americans in departing Israel. The following is provided for your information as you make your own security plans. The Israeli Ministry of Tourism has begun operating shuttles to the Taba… pic.twitter.com/E6a5z0mE58— U.S. Embassy Jerusalem (@usembassyjlm) March 3, 2026 पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है। हालांकि जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने दो मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस में जगह पाने के लिए यात्रियों को मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के संबंध में कोई सिफारिश (समर्थन या विरोध) नहीं कर सकता। यदि आप प्रस्थान के लिए इस विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर ही इस विकल्प को चुनें। जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस से एलाट जा सकते हैं। वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है।बसें पकड़ने के लिए यात्री कुछ खास तय जगहों पर पहुंच सकते हैं। इनमें- हर्जलिया रेलवे स्टेशन, हाइफा का याद हाश्मोना स्टेशन, यरूशलम का टेडी स्टेडियम और तेल अवीव का सैविडोर सेंटर शामिल हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Asia Crisis: इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा- अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नहीं कर सकते कोई मदद
The U.S. Embassy is not in a position at this time to evacuate or directly assist Americans in departing Israel. The following is provided for your information as you make your own security plans. The Israeli Ministry of Tourism has begun operating shuttles to the Taba… pic.twitter.com/E6a5z0mE58— U.S. Embassy Jerusalem (@usembassyjlm) March 3, 2026 पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है