Russia Oil Supply: पश्चिम एशिया संकट के बीच रूस का भारत को बड़ा भरोसा, 95 लाख बैरल तेल भेजने की तैयारी

भारत की स्थिति इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि देश के पास फिलहाल केवल करीब 25 दिनों की जरूरत के बराबर कच्चे तेल का भंडार है। पेट्रोल, डीजल और एलपीजी जैसे ईंधनों का स्टॉक भी सीमित बताया जा रहा है। ऐसे में अगर पश्चिम एशिया से आपूर्ति बाधित होती है तो भारत को तुरंत वैकल्पिक स्रोतों की जरूरत पड़ सकती है। इसी स्थिति को देखते हुए रूस ने भारत को अतिरिक्त तेल उपलब्ध कराने की पेशकश की है।पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद हालात तेजी से बिगड़े हैं। इसके बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई भी हुई है, जिससे समुद्री रास्तों पर खतरा बढ़ गया है। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास हालात तनावपूर्ण हैं। यही रास्ता दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यात मार्गों में से एक माना जाता है। भारत अपने लगभग 40 प्रतिशत कच्चे तेल का आयात इसी मार्ग से करता है। ऐसे में इस मार्ग के लगभग बंद होने जैसी स्थिति से भारत को वैकल्पिक स्रोत तलाशने पड़े हैं।ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रूस के लगभग 95 लाख बैरल कच्चे तेल से भरे जहाज भारत के आसपास समुद्री क्षेत्र में मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर यह तेल कुछ ही हफ्तों में भारत पहुंचाया जा सकता है। यह आपूर्ति भारतीय रिफाइनरियों को तत्काल राहत दे सकती है। भारत की रिफाइनरियां रोजाना करीब 56 लाख बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस करती हैं। इसलिए अगर पश्चिम एशिया से आपूर्ति बाधित होती है तो रूस की यह पेशकश भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।भारत और चीन जैसे बड़े एशियाई देश अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से पूरा करते हैं। लेकिन भारत के पास चीन की तुलना में कम भंडारण क्षमता है। इसलिए क्षेत्रीय संकट का असर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

'दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा हुआ': पीट हेगसेथ का दावा- अमेरिका ने टॉरपीडो से डुबोया ईरानी युद्धपोत

हेगसेथ ने कहा, कल हिंद महासागर में एक अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया, जिसे लग रहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में सुरक्षित है। लेकिन उसे टॉरपीडो से निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी दुश्मन जहाज को टॉरपीडो से डुबोया गया है। उस युद्ध की तरह हम जीतने के लिए लड़ रहे हैं।ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डैन केन ने इस हमले को अमेरिका की वैश्विक पहुंच का एक असाधारण प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा, जैसा कि रक्षा मंत्री वीडियो दिखाया, 1945 के बाद पहली बार अमेरिकी नौसेना की एक तेजी से हमला करने वाली पनडुब्बी ने एक ही टॉरपीडो मार्क-48 से दुश्मन के युद्धपोत को डुबो दिया और तुरंत असर दिखाया। यह अमेरिका की उस क्षमता का प्रमाण है, जिससे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में जाकर लक्ष्य को ढूंढकर तबाह कर सकता है और इस स्तर की क्षमता केवल अमेरिका के पास है।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने आईआरआईएस देना पर टॉरपीडो हमले का वीडियो जारी किया। इससे पहले श्रीलंका के मीडिया की रिपोर्ट में उनकी नौसेना के हवाले से बताया गया था कि उसने संकट में फंसे आईआरआईएस देना से 30 लोगों को बचा लिया है, जबकि जहाज में 180 लोग सवार थे। यह जहाज श्रीलंका के गॉल तट से करीब 40 किलोमीटर दूर था। यह तट राजधानी कोलंबो के दक्षिण में स्थित है।श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने पुष्टि की थी कि बचाए गए लोगों को उपचार के लिए करापिटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वॉशिंगटन डीसी में हेगसेथ ने यह भी बताया कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के जारी रहने के बीच बुधवार को और बमवर्षक व लड़ाकू विमान युद्ध क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं।पेंटागन ने यह भी दावा किया अमेरिकी सेना ने ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा, US ने PAK में तैनात कर्मचारियों को बुलाया

11:40 PM, 04-Mar-2026 खाड़ी देशों की बैठक में यूएई ने लिया हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात ने हाल ही में खाड़ी देशों की एक महत्वपूर्ण आपात बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में देश का प्रतिनिधित्व आंतरिक मामलों के मंत्री ने किया। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई थी। यह अपनी तरह की पहली संयुक्त आपात बैठक थी, जिसमें खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) यानी अरब खाड़ी देशों की परिषद के सदस्य देशों के आपातकाल, संकट और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारी और ऑपरेशन रूम के अधिकारी शामिल हुए। यूएई के गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य मौजूदा परिस्थितियों और अलग-अलग तरह की आपात चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारी के स्तर को और बेहतर बनाना है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने आपसी सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूएई के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की बैठकें सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने, जानकारी साझा करने और किसी भी आपात स्थिति में मिलकर तेज और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। 11:10 PM, 04-Mar-2026 अमेरिका ने पाकिस्तान में कर्मचारियों को वापस बुलाया अमेरिका ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच मध्य पूर्व और पाकिस्तान में अपने गैर-जरूरी सरकारी कर्मचारियों को वापस बुलाने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब, जॉर्डन, संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के लिए यात्रा चेतावनी को लेवल-3 यानी ‘यात्रा पर पुनर्विचार करें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट: स्टार्मर ने दिया ट्रंप की आलोचना का जवाब; स्पेनिश पीएम बोले- आप 'रूसी रूले' नहीं खेल सकते

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ब्रिटिश संसद को संबोधित करते हुए स्टार्मर ने कहा कि अमेरिकी विमान ब्रिटेन के अड्डों से उड़ान भर रहे हैं। ब्रिटिश लड़ाकू विमान पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों की रक्षा के लिए ड्रोन और मिसाइलें गिरा रहे हैं। दोनों देश रोज खुफिया जानकारी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही अमेरिका और ब्रिटेन के विशेष संबंधों की असली मिसाल है, न कि किसी एक बयान पर ध्यान देना। स्टार्मर ने ईरान पर हमले में शामिल न होने के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए स्पष्ट कानूनी आधार और ठोस योजना नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता, ब्रिटेन किसी युद्ध में शामिल नहीं होगा और उनका रुख अब भी वही है। इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान को लेकर ब्रिटेन के रुख को ‘बहुत असहयोगी’ बताया था। उन्होंने स्टार्मर पर संबंध बिगाड़ने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘विंस्टन चर्चिल नहीं हैं।’ ये भी पढ़ें: व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था कि तेहरान पर हमलों से पहले लंदन का सहयोग न मिलने से वह खुश नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि शुरुआत में ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया से अमेरिकी बमवर्षकों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी। ट्रंप ने कहा कि यह रवैया चौंकाने वाला है और इससे संबंधों को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि रविवार देर रात स्टार्मर ने अनुमति दे दी, जिसके बाद अमेरिकी सेनाएं ब्रिटिश ठिकानों से हमले कर सकीं। वहीं, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने आज एक बार फिर अमेरिका और इस्राइल के नेतृत्व में ईरान पर किए जा रहे हमल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 'हमला करना मजबूरी', खाड़ी देशों से बोले ईरानी राष्ट्रपति; शांति वार्ता की अटकलें तेज

10:16 PM, 04-Mar-2026 ‘हमला करना मजबूरी’, खाड़ी देशों से बोले ईरानी राष्ट्रपति ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खाड़ी देशों से कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद तेहरान के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अरबी और फारसी में किए गए पोस्ट में कहा कि ईरान ने शुरुआत में कूटनीति के जरिए युद्ध टालने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने उसे जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया। पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईरान उनकी संप्रभुता का सम्मान करता है और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी सुरक्षा केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की। इस दौरान अराघची ने उन दावों को खारिज कर दिया कि ईरान ने कतर में केवल अमेरिकी हितों को निशाना बनाया था। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खाड़ी देशों से कहा है कि अमेरिका और इस्राइल के हमलों के बाद तेहरान के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अरबी और फारसी में किए गए पोस्ट में कहा कि ईरान ने शुरुआत में कूटनीति के जरिए युद्ध टालने की कोशिश की थी, लेकिन लगातार हो रहे हमलों ने उसे जवाब देने के लिए मजबूर कर दिया।पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों को आश्वस्त करते हुए कहा कि ईरान उनकी संप्रभुता का सम्मान करता है और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में स्थायी सुरक्षा केवल सामूहिक प्रयासों से ही संभव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

अमेठी की खूनी होली: त्योहार के दिन सात मौतें, 11 लोग घायल; कई परिवारों की खुशियां मातम में बदलीं

रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार जिले के कई परिवारों के लिए दुख और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने और संदिग्ध परिस्थितियों की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं ने कई घरों की खुशियां पल भर में छीन लीं। कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल वसीम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।इन्हौना के कैथागांव धीरापुर निवासी राज बहादुर (60) की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लखनऊ–सुल्तानपुर राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बाजार शुकुल के बागमीरा भिटवा गांव निवासी शिव ओम (18) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से होली खेलने जा रहा था।जैसे ही वह जगदीशपुर–सत्थिन मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पीपरपुर के सवनगी गांव में करिश्मा (27) संदिग्ध परिस्थितियों में मायके के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।मुंशीगंज के सेवई हेमगढ़ गांव में खेत से लौट रहे किसान घेराऊ प्रजापति (65) बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।मुसाफिरखाना के जाखा शिवपुर निवासी सुनील कुमार वर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 80 छात्रों समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय, स्पेन बोला- अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे

08:32 PM, 04-Mar-2026 ईरान ने गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया, रिपोर्ट्स में दावा अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने कथित तौर पर गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा कि अब बातचीत के लिए देर हो चुकी है। इस्राइली हमलों के बाद ईरान में नेतृत्व संकट भी गहराता जा रहा है। खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान ने कथित तौर पर गुप्त तरीके से अमेरिका से शांति वार्ता का प्रस्ताव दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे ठुकराते हुए कहा कि अब बातचीत के लिए देर हो चुकी है। इस्राइली हमलों के बाद ईरान में नेतृत्व संकट भी गहराता जा रहा है। खामेनेई की मौत के बाद नए सुप्रीम लीडर को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। 08:02 PM, 04-Mar-2026 होरमुज जलडमरूमध्य में संकट गहराया 200 से ज्यादा जहाज खुले समुद्र में फंसेमध्य पूर्व संघर्ष के बीच होरमुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 200 जहाज, जिनमें तेल और एलएनजी टैंकर भी शामिल हैं, खाड़ी के देशों इराक, सऊदी अरब और कतर के तटों के पास खुले समुद्र में लंगर डाले खड़े हैं। कई अन्य जहाज बंदरगाहों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। यह जलमार्ग दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति के लिए अहम माना जाता है। संकट के कारण कतर ने गैस उत्पादन रोका है और इराक ने तेल उत्पादन घटा दिया है। 200 से ज्यादा जहाज खुले समुद्र में फंसेमध्य पूर्व संघर्ष के बीच होरमुज जलडमरूमध्य में समुद्री व्यापार लगभग ठप हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 200 जहाज, जिनमें तेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय, अमेरिका का दावा- ईरानी युद्धपोत को किया नष्ट

07:02 PM, 04-Mar-2026 ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाला सरगना मारा गया- अमेरिकी रक्षा मंत्री अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कथित साजिश के पीछे मौजूद सरगना को मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा एजेंसियों और सैन्य बलों के संयुक्त अभियान के दौरान की गई। हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका अपने नेताओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि ऑपरेशन के स्थान और अन्य विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। 07:02 PM, 04-Mar-2026 पश्चिम एशिया संकट के बीच 80 छात्र समेत दुबई से लौटे 111 भारतीय पश्चिम एशिया में अमेरिका-इस्राइल-ईरान संघर्ष के कारण दुबई में फंसे पुणे जिले के 111 लोग सुरक्षित भारत लौट आए हैं। प्रशासन के अनुसार लौटने वालों में पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के 80 छात्र और चार फैकल्टी सदस्य शामिल हैं। जिले के कुल 184 लोग दुबई में फंसे थे, जिनमें से बाकी लोगों को वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहल पर विशेष उड़ानों के जरिए यात्रियों को मुंबई लाया गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सीएम बनाने की चर्चा थी। भाजपा नहीं बना सकी। उसने कहा कि नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ा, वही बनेंगे। नीतीश की चाहत नहीं थी, फिर भी बने। अनबन अंदर-अदर चली। नतीजा कि नीतीश कुमार निकल कर महागठबंधन के सीएम बन गए। वहां गए तो चर्चा निकली कि नीतीश तेजस्वी यादव को कुछ दिन में अपनी कुर्सी दे देंगे। यहां भी असहज हुए तो वापस भाजपा के साथ आ गए। उन्हें दिन-रात धोने वाले भाजपाई फिर नीतीश के पीछे हो गए। फिर राष्ट्रपति चुनाव आया तो नीतीश का नाम उछाला गया। उप राष्ट्रपति चुनाव आया तो नाम उछाला गया। लोकसभा चुनाव में शांति रही, क्योंकि इससे नीतीश भड़क सकते थे। विधानसभा चुनाव में भी उसी तरह का माहौल रहा। अब जैसे ही सबकुछ ठीक हुआ और राज्यसभा चुनाव आया तो उनके राज्यसभा सांसद बनने की बात उछाली गई। क्या यह संभव है? नहीं तो क्यों? होलिका दहन की शाम से नीतीश कुमार के बेटे निशांत को राज्यसभा भेजने की चर्चा उठाई गई। यह शुरुआत थी। जबकि, हकीकत यह है कि अब तक नीतीश की छवि परिवारवादी नहीं रही है। कहा गया कि नीतीश पार्टी की कमान निशांत को देंगे, इसलिए राज्यसभा भेजेंगे। और, अगर बिहार की राजनीति करानी होगी तो विधान परिषद् में उतारेंगे। वह चर्चा होली के दिन थम गई। नई बात निकली कि नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। एक सांसद बनकर रिटायर होंगे, क्योंकि वह अपने बेटे को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार हो गए हैं और मुख्यमंत्री की कुर्सी भाजपा के खाते में छोड़ देंगे। लेकिन, सच यह है कि जब-जब इस तरह की बात अंदरूनी राजनीति में उठी है तो नीतीश कुमार की जगह भाजपा को ही नुकसान हुआ है। दबाव की राजनीति से तंग आकर दो बार नीतीश भाजपा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk

Rajasthan News: ईरान के मिसाइल हमले में नागौर का युवक लापता, क्रूड ऑयल टैंकर बना निशाना, शव की तलाश जारी

मध्य-पूर्व में भड़के ईरान-इजराइल संघर्ष की आंच अब भारतीयों तक भी पहुंचती दिखाई दे रही है। राजस्थान के नागौर जिले के खींवताना गांव का युवक दलीप सिंह इस घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। ओमान के खासब पोर्ट के पास खड़े क्रूड ऑयल टैंकर एमवी स्काईलाइट पर 1 मार्च की सुबह मिसाइल हमले से जहाज को भारी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार हमले के समय जहाज सर्विसिंग के लिए पोर्ट पर लंगर डाले खड़ा था। इसी दौरान मिसाइल या ड्रोन बोट के टकराने से जहाज के अगले हिस्से में जोरदार विस्फोट हो गया और आग लग गई। जिस हिस्से में धमाका हुआ, वहीं दलीप सिंह पायलट के पास ड्यूटी पर तैनात थे।इस हमले में बिहार के कैप्टन आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दलीप सिंह अब तक लापता हैं। पिछले तीन दिनों से ओमान की रेस्क्यू एजेंसियां मलबे और समुद्री इलाके में तलाश अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।दलीप सिंह मुंबई की स्काईलाइट कंपनी के क्रूड ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे। उन्होंने करीब एक महीने पहले ही यह नौकरी जॉइन की थी। परिवार के अनुसार 28 फरवरी को उनकी आखिरी बार घर पर बात हुई थी। उस दौरान वे खुश थे और जल्द घर आने की बात कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिवार सदमे में है।खींवताना गांव में जैसे ही यह खबर पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द दलीप सिंह की तलाश कर उन्हें भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।यह घटना अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच विदेशों में काम कर रहे भारतीय नाविकों और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 4, 2026 · 2 min · National Desk