US-Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, डूम्सडे बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण; कितनी घातक?

अमेरिकी स्पेस फोर्स ने जानकारी दी कि ‘जीटी 254’ नाम का यह रॉकेट बिना किसी हथियार के छोड़ा गया था। इसने प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड्स के पास अपने तय लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने बताया कि इस मिसाइल को इसकी सटीकता और तैयारी को परखने के लिए दागा गया था।576वें फ्लाइट टेस्ट स्क्वाड्रन के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल कैरी रे ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस टेस्ट से मिसाइल सिस्टम के अलग-अलग हिस्सों की कार्यक्षमता का अंदाजा लगाने में मदद मिली। उन्होंने बताया कि ऐसे परीक्षणों से देश की परमाणु शक्ति के जमीनी हिस्से को और भी मजबूत और तैयार रखा जा सकता है।यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और इस्राइल ने हाल ही में ईरान पर हमला किया था। उस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिससे पूरे इलाके में जंग छिड़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले तेज करने चेतावनी दी है और कहा है कि एक बड़ा हमला होने वाला है। हालांकि, एयर फोर्स ग्लोबल स्ट्राइक कमांड ने यह भी साफ किया कि मंगलवार का यह परीक्षण रूटीन था और इसकी योजना वर्षों पहले ही बना ली गई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha Polls: कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की सूची की जारी, अभिषेक मनु सिंघवी सहित इन नेताओं के नाम का एलान

पार्टी की ओर से हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। लगातार दूसरी बार उम्मीदवार फूलो देवी 54 वर्ष की फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की रहने वाली हैं और लंबे समय से आदिवासी समाज की राजनीति में सक्रिय रही हैं। कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 2020 में राज्यसभा भेजा था और अब उनके कार्यकाल के समाप्त होने से पहले पार्टी ने उन्हें लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी। छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम। हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध। हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा। तमिलनाडु से एम. क्रिस्टोफर तिलक। Congress releases a list of candidates for the Rajya Sabha Biennial elections. Abhishek Manu Singhvi and Vem Narender Reddy from Telangana. Phulo Devi Netam from Chhattisgarh. Karamvir Singh Boudh from Haryana. Anurag Sharma from Himachal Pradesh. M. Christopher Tilak from Tamil… pic.twitter.com/o2JwrC5Ax2 — ANI (@ANI) March 5, 2026 हरियाणा से पार्टी उम्मीदवार करमवीर सिंह बौद्ध दलित समुदाय से आते हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा को पार्टी के उभरते युवा चेहरों में गिना जाता है और वे राज्य की राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं तमिलनाडु से उम्मीदवार क्रिस्टोफर तिलक लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे हैं और दक्षिण भारत में पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।बता दें कि दस राज्यों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Election: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर कांगड़ा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नाम का एलान किया है। कांग्रेस हाईकमान ने देश भर से छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें हिमाचल से अनुराग शर्मा का नाम शामिल है। अनुराग शर्मा आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस महत्वपूर्ण अवसर से पहले, मुख्यमंत्री सुक्खू विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक लेंगे। इस बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। अनुराग शर्मा का राजनीतिक सफर कांगड़ा जिला कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष अनुराग शर्मा, पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनके उम्मीदवार चुने जाने से कांगड़ा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। अनुराग शर्मा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के करीबी रहे हैं। वह अभी बीड़ बिलिंग पैरा ग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, जो कि इंटरनेशनल लेवल की पैरा ग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन करती है। अनुराग कभी सुधीर शर्मा के करीबी होते थे। हालांकि सुधीर अब भाजपा से विधायक हैं। भाजपा से मौजूदा राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी का कार्यकाल 9 अप्रैल को पूरा हो रहा है। इससे पहले नए सांसद का चुनाव होना है। आज नामांकन भरे जाने हैं और कल इनकी छंटनी होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: 'जंग में हिस्सा लेने से नहीं कर सकते इनकार', कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का बड़ा बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान पर कनाडा का रुख मार्क कार्नी ने ओटावा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों पर कनाडा का रुख साफ है। उन्होंने ईरान को पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत बताया और उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त करने या विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में शांति कब-कैसे?: चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा कार्नी का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बयान कार्नी ने कहा कि कनाडा और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने ईरान से बार-बार अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में हुई चर्चाओं और पिछले सितंबर में फिर से लागू किए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का जिक्र किया। तनाव कम करने का आह्वान कैनबरा में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्नी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने एकजुट रुख दिखाया। उन्होंने मध्य पूर्व में व्यापक शत्रुता को कम करने का आग्रह किया गया और साथ ही ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने की जरूरत पर जोर दिया गया। अन्य वीडियो- मार्क कार्नी ने ओटावा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों पर कनाडा का रुख साफ है। उन्होंने ईरान को पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत बताया और उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त करने या विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।कार्नी ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 24600 के पार

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में भारी नुकसान झेलने के बाद, वैश्विक शेयर बाजारों में आए उछाल के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

TOP News: नेपाल में आज आम चुनाव; ट्रंप बोले- कमजोर पड़ रहा ईरान; T20WC सेमीफाइनल में भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड

पड़ोसी देश नेपाल में आज आम चुनाव के लिए वोटिंग होगी। साल 2025 में जेन-जी के विरोध प्रदर्शन के बाद नेपाल की तत्कालीन केपी शर्मा ओली सरकार गिर गई थी। 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर चिंता सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान, वेनेजुएला के साथ-साथ एआई डेटा सेंटर और नए उद्योगों की बढ़ती ऊर्जा मांग संबंधित कई मामलों में एक बार फिर अपना रुख साफ किया। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका की मजबूत स्थिति पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ईरान के मिसाइल और लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी जिक्र किया और उनके परमाणु समझौते को सबसे बुरा सौदा बताया। इसके साथ ही आज भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। टीम इंडिया की नजरें इंग्लैंड को लगातार दूसरे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में हराकर खिताब अपने नाम करने पर है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

US-Iran War: ईरान युद्ध पर ट्रंप को शुरुआती राहत, रिपब्लिकन सांसदों ने खारिज किया जंग रोकने वाला प्रस्ताव

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी सीनेट में बुधवार को एक महत्वपूर्ण मतदान में रिपब्लिकन सांसदों ने उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को रोकना था। यह प्रस्ताव 47 के मुकाबले 53 वोटों से गिर गया। यह प्रस्ताव ‘वार पावर्स रेजोल्यूशन’ के रूप में पेश किया गया था, जिसके तहत आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य करने की मांग की गई थी। वोटिंग लगभग पार्टी लाइन के अनुसार हुई, हालांकि कुछ सांसदों ने अलग रुख भी अपनाया। रिपब्लिकन सीनेटर रैंड पॉल ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि डेमोक्रेटिक सीनेटर जॉन फेटरमैन ने इसके खिलाफ वोट दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 1 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: स्पेन ने US के समर्थन को खारिज किया; ट्रंप बोले- तेजी से नष्ट हो रहे ईरानी मिसाइलें

03:17 AM, 05-Mar-2026 ट्रंप बोले- ईरान की मिसाइलें और लॉन्चर तेजी से नष्ट हो रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका बहुत अच्छी स्थिति में है और आगे भी मजबूत रहेगा। उनका कहना है कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे बड़ी और ताकतवर है। ट्रंप ने कहा कि ईरान पिछले 47 साल से अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने ओबामा के परमाणु समझौते को अब तक का सबसे बुरा समझौता बताया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान को सब कुछ मिल गया था, यहां तक कि परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि ईरानी मिसाइलें और उनके लॉन्चर तेजी से नष्ट किए जा रहे हैं। उनका कहना था कि जब “पागल लोग” परमाणु हथियार रखते हैं, तो खतरनाक चीजें होती हैं। ट्रंप ने भरोसा जताया कि अमेरिका बहुत मजबूत स्थिति में है और आगे भी स्थिति संभालते रहेंगे। 02:59 AM, 05-Mar-2026 स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। 02:59 AM, 05-Mar-2026 इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया; ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला

02:59 AM, 05-Mar-2026 स्पेन ने अमेरिकी युद्ध समर्थन की खबर को खारिज किया स्पेन के विदेश मंत्री जोसे मैनुअल अल्बारेस ने सफाई दी कि स्पेन की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्हाइट हाउस की तरफ़ से कहा गया कि स्पेन ने अमेरिका के ईरान पर सैन्य ऑपरेशन में सहयोग किया है, लेकिन अल्बारेस ने इसे खारिज करते हुए कहा कि स्पेन ने अपनी सैन्य नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। 02:59 AM, 05-Mar-2026 इस्राइल का ईरान पर बड़े पैमाने का हमला इस्राइल ने तेहरान, ईरान में ईरानी कमांड सेंटरों पर 100 से ज्यादा लड़ाकू विमानों से हमला किया। इस हमले में क़ुद्स फोर्स, इंटेलिजेंस निदेशालय, बेसिज मिलिशिया और साइबर यूनिट को निशाना बनाया गया। 250 से ज्यादा बम गिराए गए। यह हमला इज़रानी सुरक्षा ढांचे और विरोध प्रदर्शन दबाने वाली इकाइयों को कमजोर करने के लिए किया गया। 02:53 AM, 05-Mar-2026 ओमान के पास कंटेनर जहाज पर हमला बुधवार दोपहर को ओमान के तट के पास एक कंटेनर जहाज एमवी सफीन प्रेस्टीज पर अज्ञात मिसाइलों से हमला हुआ। जहाज होर्मूज जलसंधि से गुजर रहा था। मिसाइलों से इंजन रूम में आग लगी और जहाज को भारी नुकसान हुआ। जहाज पर 24 नाविक थे 21 मिस्र और 3 यूक्रेन के जो ओमान की नौसेना ने सुरक्षित बचा लिया। 01:47 AM, 05-Mar-2026 जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 🇸🇦📞🇮🇳 | Foreign Minister HH Prince @FaisalbinFarhan receives a phone call from Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar. pic.twitter.com/ewEsoZv3qi — Foreign Ministry 🇸🇦 (@KSAmofaEN) March 4, 2026 सऊदी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: ईरान में युद्ध में अब तक 1045 लोगों की मौत; IRGC ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

01:47 AM, 05-Mar-2026 जयशंकर और सऊदी विदेश मंंत्री ने की बातचीत सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 🇸🇦📞🇮🇳 | Foreign Minister HH Prince @FaisalbinFarhan receives a phone call from Indian External Affairs Minister @DrSJaishankar. pic.twitter.com/ewEsoZv3qi — Foreign Ministry 🇸🇦 (@KSAmofaEN) March 4, 2026 सऊदी अरब साम्राज्य के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का फोन आया।’ 01:43 AM, 05-Mar-2026 मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट किया, ‘मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में एक 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, ताकि मध्य प्रदेश के उन निवासियों की सहायता की जा सके जो अध्ययन, नौकरी, व्यापार, पर्यटन आदि के लिए मध्य पूर्व एशियाई देशों में गए हैं। हम मध्य प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्य के नागरिकों से मेरी अपील है कि वे किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।’ मध्य पूर्व एशिया देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु गए मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मध्यप्रदेश के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।… pic.twitter.com/5t3ikFdmbj — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) March 4, 2026 मध्य प्रदेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 5, 2026 · 2 min · National Desk