रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार जिले के कई परिवारों के लिए दुख और मातम लेकर आया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों, करंट लगने और संदिग्ध परिस्थितियों की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मुसाफिरखाना और गौरीगंज में हुए अलग-अलग हादसों में 11 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं ने कई घरों की खुशियां पल भर में छीन लीं। कमरौली के गढ़ा मोड़ के पास लखनऊ–वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार अनवरी बानों (55) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहम्मद वसीम (59) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल वसीम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।इन्हौना के कैथागांव धीरापुर निवासी राज बहादुर (60) की भी सड़क हादसे में जान चली गई। लखनऊ–सुल्तानपुर राजमार्ग पर अनियंत्रित कार की टक्कर से उनकी मौत हो गई। बाजार शुकुल के बागमीरा भिटवा गांव निवासी शिव ओम (18) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिल से होली खेलने जा रहा था।जैसे ही वह जगदीशपुर–सत्थिन मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को ग्रामीणों ने सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पीपरपुर के सवनगी गांव में करिश्मा (27) संदिग्ध परिस्थितियों में मायके के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।मुंशीगंज के सेवई हेमगढ़ गांव में खेत से लौट रहे किसान घेराऊ प्रजापति (65) बिजली के टूटे तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।मुसाफिरखाना के जाखा शिवपुर निवासी सुनील कुमार वर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें