West Asia Crisis LIVE: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ईरानी ड्रोन नष्ट किए; ईरानी राष्ट्रपति ने पुतिन से की बात

02:28 AM, 07-Mar-2026 कतर ने आंशिक हवाई यातायात फिर शुरू किया कतर की जनरल अथॉरिटी ऑफ सिविल एविएशन ने कहा कि देश में आंशिक हवाई यातायात फिर से शुरू किया गया है। इस चरण में केवल यात्रियों की निकासी और कार्गो उड़ानें संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन ने यात्रियों से कहा है कि जिनके पास उड़ानों की पुष्टि है, वे अपनी उड़ानों की नवीनतम जानकारी जरूर देखें। दोहा की नियमित उड़ानें अभी शुरू नहीं हुई हैं, जो आधिकारिक घोषणा के बाद फिर से शुरू होंगी। 02:28 AM, 07-Mar-2026 ईरान के राष्ट्रपति ने रूस के पुतिन से की फोन पर बातचीत ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। यह जानकारी ईरानी सरकारी समाचार सेवा ने दी है। संबंधित पक्षों से और अपडेट मिलते ही नई जानकारी दी जाएगी। 02:12 AM, 07-Mar-2026 ईरानी ड्रोन हमले: कतर की वायु रक्षा ने 10 में 9 ड्रोन नष्ट किए कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने ईरान से आने वाले ड्रोन हमलों का मुकाबला किया। सुबह से शाम तक जारी इस हमले में कुल 10 ड्रोन कतर की तरफ भेजे गए। इनमें से 9 ड्रोन इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिए गए, जबकि एक ड्रोन अनासीन इलाके में गिरा, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 01:32 AM, 07-Mar-2026 नतांज के पास विस्फोट: ईरानी सरकारी मीडिया ने दी जानकारी ईरान के केंद्रीय शहर नतांज के पास विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं, ऐसा ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है। नतांज ईरान की सबसे बड़ी न्यूक्लियर समृद्धिकरण सुविधाओं में से एक का घर है। इस शहर पर पहले भी हमला हुआ है। 2025 में 12-दिन के युद्ध के दौरान और वर्तमान युद्ध में भी। 01:18 AM, 07-Mar-2026 नागरिक उड्डयन मंत्रालय न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी हमले से पहले भारत ने तेहरान के एक और जहाज को दी थी डॉकिग की अनुमति, बड़ा दावा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ईरान ने जहाज को तुरंत डॉक करने की भारत से मांगी थी अनुमति ईरान का युद्धपोत आईरिस लावन 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और युद्धाभ्यास मिलन 2026 में शामिल होने के लिए आया था। 28 फरवरी को ईरान की सरकार ने भारत सरकार से अनुरोध किया कि गंभीर तकनीकी समस्याओं के कारण पोत को तुरंत कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति दी जाए। गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के हमले भी 28 फरवरी को ही शुरु हुए थे। भारत ने 1 मार्च को ईरान के जहाज को कोच्चि में डॉकिंग की अनुमति दे दी। जिसके बाद आईरिस लावन 4 मार्च को कोच्चि पहुंच गया और फिलहाल कोच्चि में ही डॉक है। आईरिस लावन के चालक दल के 183 सदस्य फिलहाल कोच्चि में स्थित नौसैन्य सुविधाओं में ठहरे हुए हैं। अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी जहाज को बनाया था निशाना सरकारी सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में अन्य जहाजों की मौजूदगी के कारण जानकारी साझा करने में देरी हुई। इससे पहले 4 मार्च को ईरानी नौसेना के युद्धपोत आईरिस डेना को श्रीलंका के दक्षिण में एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा निशाना बनाया गया। इस हमले में चालक दल के 180 सदस्यों में से 87 के मारे जाने की खबर है। हमले के बाद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 32 लोगों को बचाया गया, जिनका श्रीलंका के अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारत ने भी आईरिस डेना की मदद के लिए अभियान चलाया गया और भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस तरंगिनी और आईएनएस इक्षक के साथ-साथ अपने पी8आई गश्ती विमानों को भी तैनात किया। ये भी पढ़ें- ईरान का युद्धपोत आईरिस लावन 15 से 25 फरवरी के बीच आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू और युद्धाभ्यास मिलन 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: फॉर्म में लौटे बल्लेबाज, गेंदबाज साबित हो रहे महंगे; फाइनल के लिए कितनी तैयार भारतीय टीम?

T20 World Cup: फॉर्म में लौटे बल्लेबाज, गेंदबाज साबित हो रहे महंगे; फाइनल के लिए कितनी तैयार भारतीय टीम? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर खड़ी है। टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होनी है। भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट में अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए फाइनल से पहले चिंता का सबब बन गया है। बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही है टीम टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा है। अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म के बावजूद भारतीय टीम अहम मुकाबलों में बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल रही है। संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत को साबित करके दिखाया है। संजू इस टूर्नामेंट में खेले चार मुकाबलों में 201 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 232 रन बना चुके हैं। ईशान किशन भी अच्छी लय में दिखाई दिए हैं और उन्होंने आठ मुकाबलों में 189 के स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन लगातार निराश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: छह हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण चाहता है US; बगदाद एयरपोर्ट के पास हमला

12:35 AM, 07-Mar-2026 ईरान के उप विदेश मंत्री ने अमेरिका पर जताया भरोसा न होने का आरोप ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने कहा है कि तेहरान की हाल की कार्रवाइयां रक्षा के उद्देश्य से हैं। उनका कहना था कि यह युद्ध अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर थोप दिया। France 24 को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि हम अच्छे इरादों से बातचीत कर रहे थे, लेकिन अमेरिका ने अपनी रणनीति बदल दी। उन्होंने सीधे कहा कि हम अमेरिकियों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने न सिर्फ हमें धोखा दिया, बल्कि कूटनीति को भी ठेस पहुंचाई। ईरानी उप विदेश मंत्री का यह बयान अमेरिका और इजराइल के साथ बढ़ते तनाव और हालिया संघर्ष के बीच आया है। 12:22 AM, 07-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी केंद्र वाले सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला मिडिया रिपोर्टस के अनुसार बगदाद में बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाके पास स्थित एक सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला किया गया। यह वही बेस है जहां अमेरिका का एक राजनयिक केंद्र भी मौजूद है। इराकी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अज्ञात हमलावरों ने इस सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे। फिलहाल हमले में हुए नुकसान या हताहतों को लेकर तुरंत कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है। 12:19 AM, 07-Mar-2026 छह हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण चाहता है अमेरिका पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने कहा है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण पाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अमेरिका इस लक्ष्य को हासिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

सलीम यूट्यूबर केस में खुलासा: की थी जबरदस्त प्लानिंग, नंबर प्लेट पर लगाया टेप; जला डाले थे खून से सने कपड़े

1 of 7 सलीम पर हमला करने वाले जीशान और गुलफाम - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की जांच में हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि यह वारदात महज गुस्से में नहीं, बल्कि दोनों भाइयों ने योजना बनाकर अंजाम दी थी। जांच में सामने आया है कि 26 फरवरी को लोनी स्थित सलीम के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला करने के बाद आरोपी जीशान और गुलफाम पहले खोड़ा पहुंचे। वहां से दोनों अमरोहा के कस्बा सैदनंगली स्थित अपने घर चले गए थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब पुलिस के अनुसार, गांव पहुंचने पर उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सलीम को सजा दे दी है। आरोपी वारदात के समय बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर पहुंचे थे। यह बाइक पुलिस को सैदनंगली में मिली। दोनों ने खून से सने अपने कपड़े रास्ते में जला दिए थे। 3 of 7 सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का नया फुटेज - फोटो : वीडियो ग्रैब मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। बाद में पुलिस मुठभेड़ में दोनों भाइयों को ढेर कर दिया गया। 4 of 7 गुलफाम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला घर पहुंचकर बेटे का माथा चूमकर निकला था गुलफाम पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जब गुलफाम अपने घर पहुंचा तो बेटे का माथा चूमा और कुछ देर बाद वहां से निकल गया। इसके बाद दोनों भाई अलग-अलग हो गए। इसी दौरान छोटे भाई जीशान के मुठभेड़ में मारे जाने की खबर गुलफाम को अमरोहा के दारौरा गांव में मिली। इसके बाद वह व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia LIVE: ईरान में बमबारी जारी, खाड़ी देश ट्रंप से नाराज; ईरानी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बातचीत

12:04 AM, 07-Mar-2026 ईरान के विदेश मंत्री ने भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बातचीत ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारत और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथके साथ क्षेत्र में हाल ही में हुए घटनाक्रम और दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान ईरान के विदेश मंत्री ने हाल के दिनों में अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाइयों को ईरान के खिलाफ सैन्य आक्रामकता बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के देशों को अमेरिका के इन घटनाओं की कड़ी निंदा करनी चाहिए। Foreign Ministry, Islamic Republic of Iran (@IRIMFA_EN) posts, “Iran’s Foreign Minister Holds Phone Talks with Indian, Sri Lankan Counterparts on Regional Developments.” pic.twitter.com/nma55PCztf — Press Trust of India (@PTI_News) March 6, 2026 11:28 PM, 06-Mar-2026 कतर ने बहरीन में अपने नौसैनिकों के घरों पर ईरानी हमले की निंदा की कतर ने कहा है कि बहरीन में उन इमारतों पर ईरान ने हमला किया, जहां कतर अमीरी नौसेना बलों के कर्मचारी मौजूद थे। कतर के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि बहरीन में जिन इमारतों को निशाना बनाया गया, वे गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) की संयुक्त सैन्य कमान के तहत आती हैं। दोहा ने इस घटना को खुला आक्रामक हमला बताया और कहा कि यह बहरीन की संप्रभुता का उल्लंघन है। क़तर के अनुसार इस तरह की कार्रवाई क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि हमले के समय इमारतों में मौजूद क़तरी सैन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 7, 2026 · 2 min · National Desk

Social Media: विदेश के बाद अब भारत में भी सख्ती; राज्यों में कड़े फैसले, कंपनियों की नीति क्या? जानिए सबकुछ

बच्चों और किशोरों में सोशल मीडिया की बढ़ती लत को अब ब्रिटेन जैसे देशों में ‘सिगरेट’ के समान खतरनाक माना जा रहा है। डिजिटल सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के कड़े रुख के बाद अब भारत में भी नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। हाल ही में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने प्रतिबंध की घोषणाएं की हैं, वहीं दिग्गज टेक कंपनियां इन पाबंदियों को रोकने के लिए अरबों रुपये खर्च कर रही हैं। आइए सवाल-जवाब के जरिए इस आर्थिक और नीतिगत पहलुओं को समझते हैं। भारत में राज्यों ने बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर क्या कड़े फैसले लिए हैं? भारत में बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर राज्य सरकारें आक्रामक रुख अपना रही हैं। कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह अहम एलान किया। इसी तर्ज पर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने भी अगले 90 दिनों के भीतर 13 साल (या 16 साल) से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस बंद करने की घोषणा की है। इन राज्यों का तर्क है कि डिजिटल लत से बच्चों की मानसिक सेहत, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सीखने की आदत पर भारी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। केंद्र सरकार का इस मुद्दे पर क्या रुख है? केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी साफ कर चुके हैं कि बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज की सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों के साथ गंभीर चर्चा चल रही है। सरकार वर्तमान में उम्र-आधारित एक्सेस कंट्रोल लागू करने पर व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

UP News: दुनिया में अशांति फैली है, भारत खिलखिला रहा, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले- ट्रंप भरोसेमंद नहीं

मछली बंदर मठ पहुंचने पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। हर-हर महादेव, जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। उन्होंने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मठ में कुछ समय प्रवास के दौरान उन्होंने पीठाधीश्वर से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और मठ में भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने उनके साथ सेल्फी ली और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह अस्सी घाट पहुंचे, जहां गंगा तट पर कुछ समय बिताया और अपने अनुयायियों से वार्ता की। घाट पर भी उनके दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रही। भक्तों ने जयघोष करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अस्सी घाट से अनुयायियों के साथ काशी श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपनी मां के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। हालांकि, एयरपोर्ट से शहर में लौटकर लहुराबीर स्थित अपने एक शिष्य से मिले और आशीर्वाद दिया। ट्रंप भरोसेमंद नहीं, दुनिया में शांति नहीं आएगी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रंप भरोसेमंद नहीं हैं। वह शाम को कुछ और और सुबह कुछ और बोलते हैं, ऐसे व्यक्ति पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके टैरिफ वार से यह स्पष्ट होता है कि उनका उद्देश्य दुनिया में अशांति फैलाना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

Israel-Iran War: इस्राइल का दावा- 50 लड़ाकू विमानों ने तबाह किया खामेनेई का भूमिगत बंकर, वीडियो जारी किया

🎥 WATCH: ~50 Israeli Air Force fighter jets dismantled Ali Khamenei’s underground military bunker beneath the Iranian regime’s leadership compound in Tehran. pic.twitter.com/Nw0tvvQMRX March 6, 2026 How the United States administration is helping the people of Iran! 👇This is another elementary school, Shahid Hamedani School, in Niloufar Sq., Tehran, targeted by the American/Israeli aggressors. pic.twitter.com/Auf0mkVha5 — Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) March 6, 2026 इसके अलावा, इस्राइली सेना ने ईरान के शहर कोम के एक औद्योगिक इलाके के लोगों को तत्काल वहां से बाहर निकल जाने को कहा है। आईडीएफ ने अपने फारसी भाषा एक्स खाते पर एक पोस्ट में कोम शोकोहियेह औद्योगिक क्षेत्र का नक्शा साझा किया। नक्शे में एक इलाके को लाल रेखाओं से चिह्नित किया गया है। सेना ने कहा कि वह यहां आने वाले कुछ घंटों में कार्रवाई करेगी। सेना ने लोगों से कहा कि नक्शे में दिखाए गए क्षेत्र को तुरंत खाली कर दें। इस्राइली सेना के मुताबिक, इस इलाके में रुकना लोगों की जान के लिए खतरा बन सकता है।वहीं, इरानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इस्राइली ने राजधानी तेहरान में एक प्राथमिक विद्यालय को निशाना बनाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमला तेहरान के निलोफर स्क्वार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर हुआ। उन्होंने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें स्कूल की कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई दिखाई दे रही हैं और अंदर काफी मलबा फैला हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस हमले में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी।(अधिक जानकारी अपडेट की जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk

राहुल गांधी का छात्रों से संवाद: कहा- भारत को बहुत सावधान रहना होगा; दुनिया के हालात, RSS और एआई पर क्या बोले?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमारी उच्च शिक्षा प्रणाली वैचारिक हमले की चपेट में है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप हमारे सभी कुलपतियों को देखें, तो उनमें से बड़ी संख्या में कुलपति केवल इसलिए बनाए जा रहे हैं, क्योंकि वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हैं और एक खास विचारधारा का समर्थन करते हैं। सबसे पहले इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को आरएसएस के विभाजनकारी दृष्टिकोण तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालातों को चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा, जमीन पर देखने पर यह अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध जैसा लगता है, लेकिन वास्तव में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच का संघर्ष है।अमेरिका महाशक्ति बने रहने का प्रयास कर रहा है, जबकि चीन धीरे-धीरे इसके करीब पहुंच रहा है। पश्चिम एशिया उर्जा उत्पादन का केंद्र है। पश्चिम एशिया पर हमारी निर्भरता के कारण भारत को इसका सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत में ईंधन और महंगा होने जा रहा है। भारत में आर्थिक विकास धीमा होने जा रहा है। तो हमें इसको लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस तरह के संघर्षों के बढ़ने की आशंका है। भारत को समझना होगा कि हम एक हिंसक और खतरनाक समय में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए भारत की अपनी नीति स्पष्ट होनी चाहिए। इसलिए भारत को अपनी नीति और इस खतरनाक दौर से निपटने के तरीकों को लेकर स्पष्ट रहना होगा। चीन हमारी सीमा पर है और अमेरिका हमारा सहयोगी है। वे युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं। हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी कि हम अचानक इस संघर्ष में न फंस जाएं।भारत में एआई की स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा, अगर हम अपना डाटा अमेरिका को सौंप देते हैं। अगर ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 6, 2026 · 2 min · National Desk