UP: कुलदीप यादव 14 मार्च को लखनऊ की वंशिका संग लेंगे सात फेरे, मसूरी में होगी शादी, 17 मार्च को होगा रिसेप्शन

टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में लखनऊ की वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन होगा। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने आठ मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें शादी और रिसेप्शन का निमंत्रण दिया था। कुलदीप और वंशिका ने चार जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में सगाई की थी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पहले शादी नवंबर 2025 में होनी थी लेकिन भारतीय टीम के मैच होने और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण तारीख आगे बढ़ाई गई। 13 मार्च 2026 को हल्दी और मेहंदी की रस्म होंगी। 14 मार्च को मसूरी स्थित एक रिसॉर्ट में विवाह होगा। शादी में दोनों परिवारों के अलावा बीसीसीआई और भारतीय टीम के पूर्व व वर्तमान क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। रिसेप्शन में बीसीसीआई, यूपीसीए और कई शहरों के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

सिपरी रिपोर्ट: भारत बना दूसरा बड़ा हथियार आयातक; यूक्रेन शीर्ष पर, चीन शीर्ष 10 से बाहर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रिपोर्ट के अनुसार, इस अवधि में यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक था, जिसने कुल अंतरराष्ट्रीय हथियार लेन-देन का 9.7 फीसदी हिस्सा प्राप्त किया। इसमें यह भी बताया गया है कि चीन 1991-95 के बाद पहली बार शीर्ष 10 हथियार आयातक देशों में नहीं आया, क्योंकि उसने अपनी घरेलू हथियार उत्पादन क्षमता बढ़ा दी है। रिपोर्ट का नाम ‘ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर्स’ है। हथियार आपूर्ति में सबसे आगे कौन देश रहा? 2021-25 में अंतरराष्ट्रीय हथियार आपूर्ति का 42 फीसदी हिस्सा अमेरिका ने दिया, जबकि 2016-20 में यह केवल 36 फीसदी था। एशिया और ओशिनिया के चार देश भारत, पाकिस्तान, जापान और ऑस्ट्रेलिया 2021-25 में दुनिया के दस सबसे बड़े हथियार आयातकों में शामिल थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2021-25 में अमेरिका इस क्षेत्र का मुख्य आपूर्तिकर्ता था, जिसका हिस्सा 35 फीसदी था। रूस ने 17 फीसदी और चीन ने 14 फीसदी आपूर्ति की। ये भी पढ़ें: रूस और पश्चिमी देशों से कितने हथियार खरीद रहा भारत? सिपरी ने कहा, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश है। 2016-20 और 2021-25 के बीच भारत के आयात में मामूली चार फीसदी की कमी आई। भारत के हथियार आयात का सबसे बड़ा हिस्सा (40 फीसदी) रूस से आया, जो 2016-20 में 51 फीसदी और 2011-15 में 70 फीसदी था। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अब पश्चिमी देशों से भी हथियार खरीदने की ओर बढ़ रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रूस अब भी भारत का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता है। लेकिन भारत, फ्रांस और इस्राइल से भी हथियार खरीद रहा है। पाकिस्तान के हथियार आयात में बढ़ोतरी पाकिस्तान के हथियार आयात 2016-20 औ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

जंग का आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, बाजार धड़ाम व सोना-चांदी में उथल-पुथल; पांच सवालों में समझें पूरा संकट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारत को सबसे ज्यादा खतरा क्यों है? भारत अपनी जरूरत का 89% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। युद्ध शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड 50% से अधिक उछलकर 117 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ है, जहां से हमारा रोजाना 26 लाख बैरल तेल गुजरता है। कतर के ऊर्जा मंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर खाड़ी देशों के ऊर्जा निर्यात पर असर पड़ा, तो तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव और रुपये के टूटने के क्या मायने हैं? सोमवार को दिल्ली में चांदी की कीमतों में 3,400 रुपये की गिरावट आई और यह 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि सोने का भाव लगभग स्थिर रहा और 1,64,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना रहा। अस्थिर वैश्विक बाजारों के बीच मजबूत अमेरिकी डॉलर ने कीमती धातुओं की मांग को कम कर दिया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सफेद धातु (सोने) में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और शुक्रवार के बंद भाव 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 3,400 रुपये या लगभग 1.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,68,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, “कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि से मुद्रास्फीति का दबाव फिर से बढ़ने की आशंका बढ़ गई है, जिसके चलते चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह की गिरावट जारी रही।” ऊर्जा की बढ़ती कीमतें व्यापक मुद्रास्फीति की आशंकाओं को बढ़ावा देती हैं, जिससे फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की गति में देरी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इस परिदृश्य से अमेरिक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

राम मंदिर समारोह: QR कोड से लैस होगा आमंत्रण पत्र, स्कैन के बाद ही मिलेगी एंट्री; राष्ट्रपति होंगी मुख्य अतिथि

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में 19 मार्च को होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए इस बार क्यूआर कोड से लैस विशेष आमंत्रण पत्र जारी किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेहमानों को प्रवेश से पहले क्यूआर कोड स्कैन कराना अनिवार्य होगा। व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा मंदिर प्रशासन के अनुसार आमंत्रण पत्र पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही अतिथियों को मंदिर परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और आमंत्रित अतिथियों की पहचान भी आसानी से हो सकेगी। बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को सुबह 10 बजे तक मंदिर परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद आने वाले मेहमानों को सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 19 मार्च को होने वाले इस विशेष समारोह में देश भर से संत-महंत, विशिष्ट अतिथि और कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां तेजी से चल रही हैं, ताकि समारोह सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। मेहमानों के लिए बुक किए गए 1500 से अधिक कमरे राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेहमानों के लिए अयोध्या धाम में 1500 से अधिक कमरे बुक कराए गए हैं। ज्यादातर कमरे होम स्टे व गेस्ट हाउस में बुक कराए गए हैं। राम मंदिर के आसपास स्थित होम स्टे को प्राथमिकता दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

IndiGo: हवाई क्षेत्र बंद होने से इंडिगो की दिल्ली-मैनचेस्टर फ्लाइट सात घंटे बाद वापस लौटी, शेयर पड़े कमजोर

पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई देशों ने अचानक अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसी वजह से इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जाने वाली फ्लाइट को करीब सात घंटे उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। एयरलाइन को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा? एयरलाइन के प्रवक्ता के मुताबिक, फ्लाइट 6E 033 दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए रवाना हुई थी, लेकिन उड़ान के दौरान कुछ देशों द्वारा अंतिम समय में एयरस्पेस प्रतिबंध लागू कर दिए गए। इसके चलते विमान को सुरक्षा कारणों से वापस दिल्ली लौटना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया और उसके आसपास की स्थिति तेजी से बदल रही है। ऐसे हालात में कई उड़ानों को लंबा मार्ग लेना पड़ सकता है या उन्हें बीच रास्ते से ही मोड़ना पड़ सकता है। इसी वजह से इस उड़ान को भी अपने शुरुआती स्थान दिल्ली लौटना पड़ा। एयरलाइन के शेयरों में आई गिरावट एयरलाइन ने बताया कि यात्रियों की यात्रा फिर से शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और एयरपोर्ट एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। कंपनी के अनुसार यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस घटना की जानकारी सबसे पहले फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म FlightRadar24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की थी। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार विमान ने इथियोपिया और इरिट्रिया की सीमा के पास यू-टर्न लिया और भारत की ओर लौट गया। यह उड़ान 26 फरवरी के बाद दिल्ली-मैनचेस्टर रूट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट थी।फ्लाइट ट्रैकर के एक अन्य अपडेट में बताया गया कि 8 मार्च तक यूएई की प्रमुख एयरलाइनों और कतर एयरवेज के संचालन में भी बदलाव देखा गया। रविवार को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

जंग का तिहरा आर्थिक प्रहार: कच्चे तेल में आग, रुपया पस्त और बाजार धड़ाम; पांच आसान सवालों में समझें पूरा संकट

क्या इस संकट से कॉरपोरेट कंपनियों और महंगाई पर सीधा असर पड़ेगा? जी हां। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन, विमानन और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर्स की लागत बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर महंगाई पर होगा, क्योंकि माल ढुलाई महंगी होने से आम जरूरत की चीजें महंगी हो जाएंगी। हालांकि वित्त मंत्री ने सोमवार को लोकसभा में देश को भरोसा दिया है कि क्रूड ऑयल की कीमतें भरते से तत्कालिक रूप से देश में महंगाई बढ़ने की आशंका नहीं है। दूसरी ओर, विश्लेषक निफ्टी की कंपनियों की आय में 12% वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, उनका मानना है कि अब कंपनियों के मार्जिन सिकुड़ेंगे और अर्निंग रिकवरी शिथिल पड़ सकती है। क्या भारतीय अर्थव्यवस्था इस भारी झटके को सहने के लिए तैयार है? राहत की बात यह है कि भारत इस बार पिछले संकटों की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में है। सरकार के पास कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का 25 करोड़ (250 मिलियन) बैरल का बफर रिजर्व मौजूद है, जो सात से आठ हफ्ते की जरूरत पूरी कर सकता है। इसके अतिरिक्त, भारत ने अब 27 के मुकाबले करीब 40 देशों से तेल मंगाना शुरू कर दिया है। खाड़ी देशों के अलावा रूस, पश्चिम अफ्रीका, अमेरिका और मध्य एशियाई देशों से भी आपूर्ति हासिल हो रही है। हमारा 60% तेल अब वैकल्पिक रास्तों से आ रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार और मजबूत आर्थिक बुनियादी ढांचे (वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में चालू खाता घाटा मात्र 0.8%) से भी अर्थव्यवस्था को एक सुरक्षा कवच मिला हुआ है। अब आगे क्या हो सकता है? फिलहाल भारत के मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और विविध ऊर्जा स्रोतों ने अर्थव्यवस्था को एक ढाल प्रदान की है। लेकिन, अगर मध्य-पूर्व का यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो महंगाई, कॉरपोरेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, खरगे बोले- भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है प्रभाव

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज पश्चिम एशिया में जारी संकट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान देखने को मिला है। विदेश मंत्री की तरफ से सदन में पश्चिम एशिया में व्याप्त संकट पर बयान दिया गया। लेकिन इसके बाद से विपक्ष सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक बड़े बदलाव की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। आपने शेयर बाजार देखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के साथ समझौता कर लिया है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो फिर इस पर चर्चा करने में उन्हें क्या दिक्कत है?’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk

Crude Prices: क्या कच्चे तेल में उबाल के बावजूद महंगाई नहीं बढ़ेगी? जानिए वित्त मंत्री लोकसभा में क्या बोलीं

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेज उछाल आया है। लेकिन, आम जनता और निवेशकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा बताया कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का भारत की महंगाई दर पर फिलहाल कोई असर पड़ेगा, इसकी आशंका नहीं है। लगातार गिरती महंगाई: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापी गई औसत खुदरा महंगाई दर 2023-24 के 5.4% से घटकर 2024-25 में 4.6% और 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) में महज 1.8% पर आ गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापी गई औसत खुदरा महंगाई दर 2023-24 के 5.4% से घटकर 2024-25 में 4.6% और 2025-26 (अप्रैल-जनवरी) में महज 1.8% पर आ गई है। आरबीआई के लक्ष्य के करीब: जनवरी 2026 में हेडलाइन महंगाई दर 2.75% थी, जो रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% से 2% के टॉलरेंस बैंड के सबसे निचले स्तर के पास है। जनवरी 2026 में हेडलाइन महंगाई दर 2.75% थी, जो रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4% से 2% के टॉलरेंस बैंड के सबसे निचले स्तर के पास है। ब्याज दरों में राहत: महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने फरवरी 2025 से अब तक पॉलिसी रेट में कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। 28 फरवरी 2026 को पश्चिमी एशिया में भू-राजनीतिक तनाव शुरू होने से पहले, पिछले एक साल से भारत द्वारा आयात किए जाने वाले कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही थीं।28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई से हालात बदल गए।इसके असर से, भारतीय बास्केट के लिए कच्चे तेल की कीमत फर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

क्रिकेट मैच के दौरान भारत के समर्थन पर हिंसा: राजस्थान में जश्न के दौरान विवाद, पथराव-गोलीबारी में युवती गंभीर

खैरथल-तिजारा जिले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाधोड़ा घुमकड़ गांव की बताई जा रही है, जहां फायरिंग के दौरान एक युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के लोग घर की छत पर बैठकर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा एक ओवर में लगातार दो विकेट लेने पर घर के लोगों ने खुशी में ताली बजाकर जश्न मनाया। आरोप है कि पास में मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया।बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद करीब 15 से 20 लोग इकट्ठे होकर पीड़ित परिवार के घर के बाहर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति छत पर चढ़ गया और वहां से फायरिंग कर दी। गोली घर में मौजूद 30 वर्षीय भजनो बाई के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत किशनगढ़ बास अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने युवती के सिर पर नौ टांके लगाए हैं।घटना में युवती के मामा रिकु के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 2 min · National Desk

आइरिस लावन को भारत में पनाह दिए जाने पर क्या बोली सरकार?: संसद में जयशंकर ने बताया- ईरानी समकक्ष मदद के आभारी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने एक मानवीय कदम उठाते हुए ईरान के जहाज आईरिस लावन को केरल के कोच्चि बंदरगाह पर रुकने की अनुमति दी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि इस फैसले के लिए ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का आभार भी जताया है। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन भारत ने स्थिति को देखते हुए मानवीय आधार पर यह फैसला लिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 9, 2026 · 1 min · National Desk