खैरथल-तिजारा जिले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच के दौरान जश्न मनाने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के बाधोड़ा घुमकड़ गांव की बताई जा रही है, जहां फायरिंग के दौरान एक युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के लोग घर की छत पर बैठकर क्रिकेट मैच देख रहे थे। इसी दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा एक ओवर में लगातार दो विकेट लेने पर घर के लोगों ने खुशी में ताली बजाकर जश्न मनाया। आरोप है कि पास में मौजूद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे विवाद बढ़ गया।बताया जा रहा है कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद करीब 15 से 20 लोग इकट्ठे होकर पीड़ित परिवार के घर के बाहर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति छत पर चढ़ गया और वहां से फायरिंग कर दी। गोली घर में मौजूद 30 वर्षीय भजनो बाई के सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत किशनगढ़ बास अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने युवती के सिर पर नौ टांके लगाए हैं।घटना में युवती के मामा रिकु के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें