जम्मू-कश्मीर: उड़ी में सेना का बड़ा एक्शन, रात के अंंधेरे में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नियंत्रण रेखा के पास बुछार इलाके में हुई एक संयुक्त कार्रवाई में सेना के जवानों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। सेना के अनुसार, यह आतंकवादी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को बुछार, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास के संबंध में एक विशिष्ट खुफिया इनपुट प्राप्त हुआ था। इस सूचना के आधार पर भारतीय सेना और पुलिस ने 14-15 मार्च की दरमियानी रात को एक संयुक्त अभियान शुरू किया।अभियान के दौरान घने जंगल में सैनिकों ने एक आतंकवादी की संदिग्ध गतिविधि देखी। सतर्क जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर आतंकी को चुनौती दी। इसके जवाब में आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।इस मुठभेड़ के दौरान मारे गए पाकिस्तानी आतंकवादी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। बरामदगी में एक एके राइफल, पिस्तौल और कारतूस शामिल हैं। यह बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आतंकवादी बड़े हमले की योजना बना रहा था।सेना ने बताया है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा बल इलाके में किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान चला रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

ECI: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज संभव, निर्वाचन आयोग शाम 4 बजे करेगा प्रेस वार्ता

भारत में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज चुनाव आयोग कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग संभवतः उन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करेगा, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। Election Commission of India likely to announce the schedule of elections in poll-bound states today. pic.twitter.com/INyTpBGXr6 — ANI (@ANI) March 15, 2026 आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव न केवल इन राज्यों के लिए बल्कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तीन से चार को असम में दो चरणों में मतदान संभव सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है। चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा? बता दें कि चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश; पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर

देश का विशेषकर उत्तर भारत का मौसम रविवार से फिर बदलने वाला है। रविवार तड़के सुबह ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पहाड़ी राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, तथा 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।इसके अलावा सोमवार और बुधवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान ताबो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ऊना में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से बारिश और बादलों की गतिविधि बढ़ सकती है।राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Conflict: इस्राइल के साथ जंग रोकने को तैयार हुआ लेबनान, शांति वार्ता के लिए रख दी ये शर्त

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने करीबी सलाहकार रॉन डर्मर को लेबनान से जुड़े कूटनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी है। वहीं अमेरिकी पक्ष से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के वार्ता में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बातचीत आने वाले दिनों में शुरू हो सकती है और इसके लिए पेरिस या साइप्रस संभावित स्थान हो सकते हैं।इस बीच फ्रांस की ओर से एक शांति प्रस्ताव की चर्चा भी सामने आई है, जिसमें युद्ध खत्म करने के लिए हिजबुल्ला के निरस्त्रीकरण और लेबनान द्वारा इस्राइल को मान्यता देने की शर्तों का उल्लेख किया गया था। हालांकि फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने ऐसे किसी प्रस्ताव से इनकार किया है।लेबनान के संसदीय अध्यक्ष और अमल मूवमेंट के नेता नबीह बेरी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी वार्ता से पहले युद्धविराम लागू होना आवश्यक है। उधर पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव भी लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अमेरिकी बल ईरानी सैन्य क्षमताओं के खिलाफ अभियान जारी रखे हुए हैं।इसी दौरान प्रेस टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक इराकी प्रतिरोधी समूह ने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का वीडियो जारी किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इराक में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले के बाद आग लग गई। ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने भी दावा किया है कि उन्होंने चार और ड्रोन मार गिराए हैं, जिसके बाद अब तक गिराए गए ड्रोन की संख्या 118 हो गई है।दक्षिणी लेबनान में भी झड़पें जारी हैं। अल जजीरा के अनुसार, इस्राइली हवाई हमलों और तोपखाने की गोलाबारी ने कई क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: भारत आ रहे LPG गैस टैंकरों की सुरक्षा में नौसेना तैनात, देश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम लेगा करवट

1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स एलपीजी संकट के बीच भारत में आने वाले गैस टैंकरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से सीधे संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की सोच भारत के लिए खतरा हो सकती है और इससे 43 राज्यों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैजिक हादसे में टैंकर से टकराने के बाद एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 20 यात्री घायल हुए और दो को लखनऊ रेफर किया गया। मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है। यात्रियों के लिए एक और खबर यह है कि फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ा दी जाएगी। एनएचएआई ने नई दरें जारी करते हुए बताया कि इससे यात्रा की लागत में वृद्धि होगी, इसलिए समय रहते प्लान करना आवश्यक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 भारतीय व्यापारिक जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी के पास अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ये युद्धपोत भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों को जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार रखे गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को इस क्षेत्र में इसलिए तैनात किया गया है, ताकि भारतीय व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

'पाकिस्तान से सीधे संवाद जरूरी': मणिशंकर अय्यर बोले- हिंदू राष्ट्र सोच भारत के लिए खतरा, बंट सकते हैं 43 राज्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने पाकिस्तान के साथ संवाद की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय और पाकिस्तानी आम नागरिकों के बीच बातचीत सबसे आसान है। उनका कहना है कि भाषा, मानसिकता और संस्कृति लगभग समान हैं। हम एक-दूसरे को पूरी तरह समझ सकते हैं। उनके कबाब शायद हमारे से बेहतर हों, लेकिन हम दोस्ताना प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं ‘नहीं, हमारे कबाब तुम्हारे से बेहतर हैं!’ #WATCH | Jaipur, Rajasthan: Former Union Minister Mani Shankar Aiyar says, “In this vast subcontinent, specifically the portion known today as India, there exists an overwhelming Hindu majority… But Muslims constitute the largest minority, about 20 crore… 5 crore people… pic.twitter.com/QCtUAoHdLr — ANI (@ANI) March 14, 2026 अय्यर ने भारत की विदेश नीति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा हम अचानक अमेरिका के प्रति इतने घनिष्ठ और इस्राइल के साथ इतने करीब क्यों हो गए? हम रूस पर इतनी निर्भरता क्यों रखते हैं? अगर विभाजन की त्रासदी नहीं हुई होती, तो उस देश के नागरिक हमारे देश के नागरिक होते। फिर भी हम उनके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। अगर वास्तव में साहस है, तो आमने-सामने बैठकर बात करें। हमारा सरकार इस निरंतर संवाद का साहस क्यों नहीं दिखा रही? उन्होंने ने कहा कि संवाद आवश्यक है क्योंकि इस प्रक्रिया में दोनों पक्ष अपनी शिकायतें रखेंगे और गलतियों को समझेंगे। उन्होंने इसे लंबी प्रक्रिया बताया जो महीनों तक चल सकती है, और इतिहास के हर पहलू से जुड़ी होगी।मणि शंकर अय्यर ने देश में हिंदू राष्ट्र के विचार को लेकर भी आगाह किया। उन्होंने कहा इस विशाल उपमहाद्वीप में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Crisis: भारत आ रहे एलपीजी गैस टैंकरों को मिलेगी सुरक्षा, फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को इस क्षेत्र में इसलिए तैनात किया गया है, ताकि भारतीय व्यापारिक जहाजों और उनके चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इसी बीच शनिवार को ईरानी अधिकारियों ने भारत की ओर जा रहे दो भारतीय झंडे वाले एलपीजी जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी। इनमें से एक जहाज शिवालिक है, जो जहाज निगरानी वेबसाइट के अनुसार फिलहाल ओमान के पास देखा गया था। इसके 21 मार्च तक अपने गंतव्य पर पहुंचने की संभावना है।बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को फारस की खाड़ी क्षेत्र की समुद्री स्थिति, भारतीय नाविकों और जहाजों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार फारस की खाड़ी में 24 भारतीय ध्वज वाले जहाजों पर 668 भारतीय नाविक काम कर रहे हैं, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में तीन जहाजों पर 76 भारतीय नाविक मौजूद हैं।मंत्रालय ने बताया कि डीजी शिपिंग जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय मिशनों के साथ समन्वय बनाए हुए है। सभी जहाजों और चालक दल की लगातार निगरानी की जा रही है। 24 घंटे के नियंत्रण कक्ष के सक्रिय होने के बाद से अब तक 2,425 से अधिक कॉल और 4,441 ईमेल प्राप्त हुए हैं। 223 से ज्यादा फंसे भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई है।भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बावजूद ईरान भारत की ओर जाने वाले जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने भारत और ईरान को पुराने मित्र बताते हुए कहा कि दोनों देशों के हित और भविष्य जुड़े हुए हैं।वहीं भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

Karnal: झंझाड़ी गांव के पास अमानी बैंक्वेट हॉल में लगी आग, किचन और टिन शेड जलकर राख; एसी फटने से हुए धमाके

हाल में शनिवार देर रात को अचानक आग लग गई। आग लगने से फार्म के दोनों हॉल, किचन और टिन शेड सहित अन्य सारा सामान जलकर राख हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर दमकल विभाग की दस गाडियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैँक्वेट मालिक ने दमकल विभाग की गाड़ियों को सूचना देने के करीब आधा घंटा बाद पहुंचने के आरोप लगाए हैं। अमानी फार्म में रात को करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। मालिक सुशील जैन और आयुष जैन ने दमकल विभाग को सूचित किया। मालिक का आरोप है कि सूचना के आधा घंटा बाद विभाग की दो गाड़ियां पहुंची हैं। पहले आग अगली तरफ थी, लेकिन कम समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पिछली तरफ भी फैल गई।आग लगने से फार्म के दोनों हॉल, किचन और टीन शेड़ पूरी तरह से जल गया। वहीं टिन शेड आग लगने से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि जिस दौरान आग लगी उस दौरान फार्म में न तो कोई कार्यक्रम था और न ही कोई व्यक्ति मौजूद था, नहीं तो जानी नुकसान हो सकता था। फार्म मालिक का आरोप है कि गाड़ी सूचना के तुंरत बाद पहुंच जाती तो आग से होने वाले नुकसान को काफी हद तक बचाया जा सकता था। कपड़े और सिंथेटिक के पर्दे लगे होने के कारण भयंकर आग फैली थी।फार्म में आग लगने के बाद हॉल में लगे हुए एसी धमाके के साथ फटे। इसके अलावा कांच के शीशे टूटने के धमाकों की आवाज भी रात को दूर तक सुनाई दी। धमाके सुनकर झंझाड़ी गांव सहित आसपास से काफी संख्या में लोग पहुंच गए।लोगों ने भी फार्म के अंदर पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन सवा 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका था।वहीं आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी से पहले पुलिस की डायल 112 की गाड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

किसी भी कीमत पर होर्मुज को खुला रखेगा अमेरिका: ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी, चीन और ब्रिटेन से की यह अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े देशों से अपील की है कि वे अपनी नौसेना के युद्धपोत भेजकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को बाधित करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसकी तटरेखा पर सैन्य हमले और तेज करेगा। व्हाइट हाउस ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की गारंटी के लिए 20 अरब डॉलर तक की बीमा राशि की पेशकश पर भी विचार किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 1 min · National Desk

ऊर्जा संकट के बीच सरकार सख्त: PNG उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी LPG; इस तरह के गैस कनेक्शन रखने वालों पर भी लगाम

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की सप्लाई को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यदि किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। यह फैसला शनिवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकेगा। पीएनजी और एलपीजी दोनों रखने वाले उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा। सरकारी तेल कंपनियां (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) और उनके वितरक ऐसे घरों में एलपीजी प्रदान नहीं कर सकेंगे।सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि एलपीजी की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित हो और उन जरूरतमंद परिवारों तक सिलेंडर पहुंचे, जिनके पास पीएनजी जैसा विकल्प नहीं है। पीएनजी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल गैस मिलती है। वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी एलपीजी ही मुख्य ईंधन है। इस बदलाव से पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी की मांग कम होगी, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ेगी।यह क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk