'विदेशी हमलावरों को खदेड़ें': खाड़ी देशों से अराघची बोले- हॉर्मुज की सुरक्षा के लिए US दूसरों से मांग रहा मदद

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका की सुरक्षा छत्रछाया पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट में कहा “दिखाया गया अमेरिकी सुरक्षा छत्रछाया सिर्फ छेदों से भरा है और यह परेशानियों को रोकने की बजाय आमंत्रित कर रहा है। अब अमेरिका दूसरों, यहां तक कि चीन से मदद मांग रहा है ताकि हॉर्मुज की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।” Touted US security umbrella has proven to be full of holes and inviting rather than deterring trouble. US is now begging others, even China, to help it make Hormuz safe. Iran calls on brotherly neighbors to expel foreign aggressors, especially as their only concern is Israel.— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 14, 2026 अराघची ने पड़ोसी देशों से अपील की कि वे विदेशी आक्रामकों को खदेड़ें, खासकर उन ताकतों को जिनकी एकमात्र चिंता इस्राइल है। उन्होंने कहा हम अपने भाई-भतीजों से अपील करते हैं कि वे इन विदेशी हमलावरों को बाहर निकालें। अमेरिकी अड्डे खतरा, सुरक्षा नहीं ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर घलीबाफ ने भी खाड़ी में अमेरिकी बलों की उपस्थिति पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा इस युद्ध ने स्पष्ट कर दिया कि हमारे क्षेत्र में अमेरिकी अड्डे किसी की सुरक्षा नहीं करते बल्कि ये खतरे हैं। अमेरिका केवल इस्राइल के लिए सब कुछ बलिदान करता है और किसी की परवाह नहीं करता। उन्होंने कहा जो भी अमेरिकी छत्रछाया में लिपटा है, वह वास्तव में नंगा है! …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 15, 2026 · 2 min · National Desk

Kuldeep-Vanshika Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे; शादी की तस्वीरें देखीं क्या?

Kuldeep-Vanshika Wedding: एक-दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, मसूरी में लिए सात फेरे; शादी की तस्वीरें देखीं क्या? और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ शनिवार को उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत कर ली। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में यह शादी बेहद खास और निजी समारोह में संपन्न हुई। बताया जा रहा है कि मसूरी के एक लग्जरी रिजॉर्ट में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों परिवारों के सदस्य, करीबी दोस्त और क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ खास मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी समारोह में लगा सितारों का जमावड़ा कुलदीप और वंशिका की शादी में क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ, स्पिनर युजवेंद्र चहल और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना समेत कई क्रिकेटरों ने समारोह में शिरकत की। शादी के दौरान मेहमानों ने जमकर मस्ती की और संगीत कार्यक्रम में डांस-म्यूजिक का भी खूब रंग जमा। परिवार और दोस्तों के साथ क्रिकेट सितारों ने नवदंपती को शुभकामनाएं दीं, जिससे पूरा माहौल जश्न और खुशी से भर गया। प्री वेडिंग कार्यक्रमों में सितारों की धूम कुलदीप और वंशिका की शादी पहले नवंबर 2025 में तय की गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

ऊर्जा संकट के बीच सरकार सख्त: PNG उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी LPG; इस तरह के गैस कनेक्शन रखने वालों पर भी लगाम

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की सप्लाई को लेकर बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब जिन घरों में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन मौजूद है, उन्हें घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यदि किसी उपभोक्ता के पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन हैं, तो उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा। यह फैसला शनिवार को जारी अधिसूचना के माध्यम से लागू किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति एवं वितरण का विनियमन) आदेश, 2000 में संशोधन किया गया है। नए प्रावधानों के अनुसार पीएनजी कनेक्शन रखने वाला कोई भी व्यक्ति नया घरेलू एलपीजी कनेक्शन नहीं ले सकेगा। पीएनजी और एलपीजी दोनों रखने वाले उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर का रिफिल नहीं प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य होगा। सरकारी तेल कंपनियां (आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल) और उनके वितरक ऐसे घरों में एलपीजी प्रदान नहीं कर सकेंगे।सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि एलपीजी की सीमित आपूर्ति को बेहतर तरीके से प्रबंधित हो और उन जरूरतमंद परिवारों तक सिलेंडर पहुंचे, जिनके पास पीएनजी जैसा विकल्प नहीं है। पीएनजी मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां पाइपलाइन के माध्यम से सस्ती और पर्यावरण-अनुकूल गैस मिलती है। वहीं ग्रामीण और छोटे शहरों में अभी भी एलपीजी ही मुख्य ईंधन है। इस बदलाव से पीएनजी वाले क्षेत्रों में एलपीजी की मांग कम होगी, जिससे ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ेगी।यह क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

किसी भी कीमत पर होर्मुज को खुला रखेगा अमेरिका: ट्रंप ने ईरान को दी सख्त चेतावनी, चीन और ब्रिटेन से की यह अपील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के कई बड़े देशों से अपील की है कि वे अपनी नौसेना के युद्धपोत भेजकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को बाधित करने की कोशिश करता है तो अमेरिका उसकी तटरेखा पर सैन्य हमले और तेज करेगा। व्हाइट हाउस ने इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा की गारंटी के लिए 20 अरब डॉलर तक की बीमा राशि की पेशकश पर भी विचार किया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 1 min · National Desk

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को दी धमकी: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- इस बार माथे पर मारेंगे गोली

लॉरेंस गैंग ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर धमकी दी है। रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर धमकी भरी यह पोस्ट डाली गई है। पोस्ट में रैपर बादशाह के टटीरी गाने का जिक्र करते हुए लिखा गया है “गाने से हरियाणा की संस्कृति को खराब करने का प्रयास किया गया है। पहले 2024 में तेरे कब्ल पे तुझे ट्रेलर दिखाया था। इस बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे” पानीपत में मनी एक्सचेंज कार्यालय में फायरिंग पानीपत शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में शनिवार दोपहर बाद सवा तीन बजे असंध रोड अनेजा पेट्रोल पंप के पास मनी एक्सचेंज कार्यालय पर तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने कार्यालय के शीशे पर बाहर से ही सात राउंड फायर किए। कार्यालय संचालक ने बदमाशों की रेकी करने का पता चलने पर आधे घंटे पहले ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई थी। वह टीम के कहने पर पुलिस थाने में शिकायत देने गया था। बेखौफ बदमाशों ने इस बीच कार्यालय पर गोली चला दी। डीएसपी मुख्यालय, मॉडल टाउन थाना प्रभारी और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में संदिग्ध हमलावर कैद हो गए। हमलावर सुबह नौ बजे से ही रेकी कर रहे थे। शक होने पर पुलिस को इसकी सूचना भी दी गई थी। फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट इसी हमले के बाद रणदीप मलिक अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेवारी लॉरेंस गैंग की ओर से ली गई है। उन्होंने रैपर बादशाह को दी धमकी के अलावा पोस्ट पर लिखा कि “मनी एक्सचेंज कार्यालय पर जो फायरिंग हुई वह रणदीप मलिक और अनिल पंडित यूएसए ने करवाई है। ऑफिस से हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

प. एशिया संकट: खर्ग द्वीप पर अमेरिकी हमला; जबाव में ईरान ने UAE के तेल टर्मिनल को बनाया निशाना, लगी भीषण आग

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह आग उस मलबे के गिरने से लगी, जो एक ड्रोन को सफलतापूर्वक मार गिराने के बाद नीचे गिरा था। अधिकारियों ने ऑनलाइन बयान में कहा कि गिरते हुए टुकड़ों से आग लगी। हालांकि, घटना की सटीक जगह के बारे में जानकारी नहीं दी गई। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ईरान के बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से निपट रही है। Last night, U.S. forces executed a large-scale precision strike on Kharg Island, Iran. The strike destroyed naval mine storage facilities, missile storage bunkers, and multiple other military sites. U.S. forces successfully struck more than 90 Iranian military targets on Kharg… pic.twitter.com/2X1glD4Flt — U.S. Central Command (@CENTCOM) March 14, 2026 वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि अमेरिकी बलों ने ईरान के खर्ग द्वीप पर स्थित ठिकानों पर बमबारी की है। खर्ग द्वीप ईरान के तेल उद्योग का एक बेहद अहम केंद्र है और देश के लगभग सभी कच्चे तेल के निर्यात को संभालता है। ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि इस द्वीप की तेल से जुड़ी संरचनाओं को निशाना बनाया जा सकता है। ये भी पढ़ें: अमेरिका-इस्राइल ने ईरान के तेल ढांचों को बनाया निशाना 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान का युद्ध शुरू होने के बाद से उर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले इस्राइल ने तेहरान में तेल भंडारों पर हमला किया गया था। इसके जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कुवैत से लकर ओमान तक फैली कई उर्जा संरचनाओं को निशाना बनाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

प्रधानमंत्री TMC पर बरसे: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान रैली में भरी हुंकार, कहा- बंगाल से महाजंगलराज खत्म होगा

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है - चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार!सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा- कल टीएम ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो।प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और एनडीए के साथ महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद है। श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, ऋषि बंकिमचंद्र, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, खुदीराम बोस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी सभी महान विभूतियों ने जिस बंगाल की कल्पना की थी। भाजपा की सरकार उस बंगाल का निर्माण करेगी, नवनिर्माण करेगी।उन्होंने कहा, टएक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

LPG: 92700 मीट्रिक टन गैस लेकर आ रहे शिवालिक और नंदा, सरकार ने बताया- कालाबाजारी के खिलाफ देशभर में छापेमारी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार सक्रिय है। भारत की राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा और मैरीटाइम लॉजिस्टिक्स के मोर्चे पर महत्वपूर्ण गतिविधियां दर्ज की गई हैं। एक तरफ जहां भारी मात्रा में एलपीजी गैस लेकर विशाल टैंकर भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घरेलू बाजार में आपूर्ति शृंखला को बाधित करने वालों के खिलाफ एजेंसियों ने सख्त रुख अपना लिया है। शनिवार को सरकार की ओर से बताया गया कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा’ नाम के एलपीजी टैंकर इस समय रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज पास को पार कर चुके हैं और भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। यह एक बड़ा ऊर्जा लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन है, क्योंकि ये दोनों पोत कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन गैस का बड़ा शिपमेंट लेकर आ रहे हैं।जहाजरानी मंत्रालय ने बताया कि तय योजना के मुताबिक, ये वाणिज्यिक जहाज पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख बंदरगाहों- मुंद्रा पोर्ट और कांडला पोर्ट पर एंकर करेंगे। शेड्यूलिंग के अनुसार ये शिपमेंट 16 और 17 मार्च को भारत पहुंच जाएंगे। इतनी बड़ी मात्रा में गैस की आवक से घरेलू बाजार में ऊर्जा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी और औद्योगिक व घरेलू मांग को सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा।पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह हमारे लिए चिंता का विषय बना हुआ है; हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार की स्टॉक की कमी की सूचना नहीं मिली है। शर्मा ने बताया कि घबराहट में बुकिंग के मामले अब भी बहुत अधिक हैं। उन्होंने कहा, “जो आंकड़ा मैंने कल आपके साथ साझा किया था - लगभग 75 से 76 लाख बुकिंग - वह अब बढ़कर लगभग 88 लाख हो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: 'हम युद्ध नहीं चाहते, वैश्विक नेताओं की जिम्मेदारी वे जंग रुकवाएं', बोले भारत में ईरान के प्रतिनिधि

पश्चिम एशिया संघर्ष पर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता था। इलाही ने आरोप लगाया कि जब वे बातचीत की मेज पर थे, तब उन पर हमला किया गया और इसी से इस युद्ध की शुरुआत हुई। एएनआई के साथ बातचीत में डॉ. इलाही ने कहा कि ये वैश्विक समस्याएं और संघर्ष ईरान की वजह से नहीं हैं, बल्कि दूसरे पक्ष द्वारा पैदा किए गए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ईरान दूसरे लोगों की पीड़ा, गैस, पेट्रोल या तेल की कमी से खुश नहीं है। हालांकि, उन्होंने अपनी रक्षा करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इलाही ने दुनिया के नेताओं से अपील की कि यह उनका कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका पर दबाव डालें। उन्होंने आग्रह किया कि वैश्विक नेता अमेरिका से कहें कि इस युद्ध को रोका जाए, क्योंकि लोग पीड़ित हैं। युद्ध की शुरुआत पर ईरान का रुख डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने मौजूदा संघर्ष के लिए दूसरे पक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत के माध्यम से समाधान चाहता था। उनके अनुसार, बातचीत के दौरान ही उन पर हमला किया गया। इसी हमले के कारण यह युद्ध शुरू हुआ, जिसमें कई लोग प्रभावित हुए हैं। वैश्विक नेताओं से अपील और जिम्मेदारी ईरान के प्रतिनिधि ने वैश्विक नेताओं से इस संघर्ष को समाप्त करने में भूमिका निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के नेताओं का यह कर्तव्य है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका पर दबाव डालें। इलाही ने उनसे युद्ध रोकने की अपील की, ताकि पीड़ित लोगों को राहत मिल सके। यह जिम्मेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। होर्मुज से जुड़े …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk

Sonam Wangchuk: जोधपुर जेल से रिहा हुए जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, गृह मंत्रालय ने हटाया NSA; जानें मामला

जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। यह रिहाई उस समय हुई जब केंद्र सरकार ने वांगचुक पर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) को हटा दिया। मंत्रालय ने बताया कि यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए लिया गया है। सरकार का कहना है कि यह फैसला लद्दाख में शांति और स्थिरता का माहौल बनाने के लिए लिया गया है। वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को हिरासत में लिया गया था। इससे ठीक दो दिन पहले लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बड़े प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भी हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिनमें 22 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हिंसा के बाद लेह के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया था, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बाद में उन्हें राजस्थान के जोधपुर स्थित जेल में भेज दिया गया था।वांगचुक का हिरासत रद्द करते हुए गृह मंत्रालय ने बयान जारी कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसा कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सभी पक्षों के साथ सार्थक और रचनात्मक बातचीत हो सके। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वांगचुक की हिरासत खत्म करने का फैसला लिया गया है।सरकार का कहना है कि वह लद्दाख के अलग-अलग समुदायों, नेताओं और संगठनों से लगातार बातचीत कर रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों की चिंताओं और मांगों का समाधान निकाला जा सके। हालांकि सरकार ने यह भी कहा कि हाल के समय में हड़ताल और विरोध प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 14, 2026 · 2 min · National Desk