1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स एलपीजी संकट के बीच भारत में आने वाले गैस टैंकरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से सीधे संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की सोच भारत के लिए खतरा हो सकती है और इससे 43 राज्यों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैजिक हादसे में टैंकर से टकराने के बाद एक स्लीपर बस पलट गई, जिसमें 20 यात्री घायल हुए और दो को लखनऊ रेफर किया गया। मौसम का मिजाज भी बदलने वाला है कुल्लू से केरल तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है, पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में मौसम प्रभावित हो सकता है। यात्रियों के लिए एक और खबर यह है कि फास्टैग वार्षिक पास की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ा दी जाएगी। एनएचएआई ने नई दरें जारी करते हुए बताया कि इससे यात्रा की लागत में वृद्धि होगी, इसलिए समय रहते प्लान करना आवश्यक है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 भारतीय व्यापारिक जहाज (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी के पास अपने कई युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार ये युद्धपोत भारत आने वाले व्यापारिक जहाजों को जरूरत पड़ने पर सहायता देने के लिए तैयार रखे गए हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना के जहाजों को इस क्षेत्र में इसलिए तैनात किया गया है, ताकि भारतीय व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
TOP News: भारत आ रहे LPG गैस टैंकरों की सुरक्षा में नौसेना तैनात, देश में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम लेगा करवट
1 of 11 आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स एलपीजी संकट के बीच भारत में आने वाले गैस टैंकरों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए फारस की खाड़ी के पास नौसेना के युद्धपोत तैनात किए गए हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान से सीधे संवाद की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र की सोच भारत के लिए खतरा हो सकती है और इससे 43 राज्यों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैजिक हादसे में टैंकर से टकराने के बाद एक स्लीपर बस पलट ग