भारत में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में देश की सियासत के लिए अहम माने जाने वाले पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज चुनाव आयोग कर सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इस दौरान आयोग संभवतः उन राज्यों के चुनाव कार्यक्रम और तारीखों की घोषणा करेगा, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। Election Commission of India likely to announce the schedule of elections in poll-bound states today. pic.twitter.com/INyTpBGXr6 — ANI (@ANI) March 15, 2026 आयोग की यह घोषणा राजनीतिक दलों और मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे पता चलेगा कि चुनाव कब और कैसे संपन्न होंगे। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन राज्यों में होने वाले चुनावों का पूरा कार्यक्रम बताया जाएगा। ये चुनाव न केवल इन राज्यों के लिए बल्कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय चुनावों के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तीन से चार को असम में दो चरणों में मतदान संभव सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है। चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा? बता दें कि चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें