एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन उड़ानों में जेद्दा और मस्कट के लिए शेड्यूल सेवाएं शामिल हैं। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख पर अपनी उड़ान रीकॉर्बुक कर सकते हैं या पूर्ण रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी। एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न सेवा संचालित करेगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, कोझिकोड और मंगलोर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए कुल 12 शेड्यूल उड़ानें संचालित करेगी। इनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से एक-एक उड़ान शामिल है, जबकि कोच्चि से दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये उड़ानें नियमित समय-सारणी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी।शेड्यूल उड़ानों के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से 26 नॉन-शेड्यूल उड़ानें यूएई और सऊदी अरब के लिए संचालित करेंगी। इन उड़ानों का संचालन उपलब्ध स्लॉट और प्रस्थान स्टेशनों की परिस्थितियों के अनुसार किया जाएगा। ये सभी उड़ानें भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों के लिए एअर इंडिया की सभी उड़ानें अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी।वह यात्री जिनकी यात्रा की शेड्यूल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं, वे: एअर इंडिया के यात्रियों को रीकॉर्बुकिंग या रद्द करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर आवेदन क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें