Iran War: 'बमबारी रुकी तो ही करेंगे मदद', होर्मुज पर ट्रंप की नाराजगी के बाद बोले फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों

रक्षा परिषद की बैठक में इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस इस संघर्ष का हिस्सा नहीं है और इसलिए वर्तमान हालात में जलडमरूमध्य को खोलने या सुरक्षित करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब स्थिति सामान्य हो जाएगी और संघर्ष का तीव्र चरण समाप्त हो जाएगा, तब फ्रांस अन्य देशों के साथ मिलकर जहाजों को सुरक्षा देने में भूमिका निभा सकता है।इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस तरह के किसी भी मिशन के लिए ईरान के साथ तनाव कम करने और बातचीत की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यह ईरान में चल रहे सैन्य अभियानों और बमबारी से पूरी तरह अलग होना चाहिए।दुनिया में करीब 20 प्रतिशत समुद्री तेल की आपूर्ति करने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य फिलहाल पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते प्रभावित है। पिछले सप्ताह मैक्रों ने संकेत दिया था कि फ्रांस और उसके सहयोगी इस जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक रक्षात्मक मिशन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा जब हालात में सुधार होगा।इमैनुएल मैक्रों के बयान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो पर निशाना साधते हुए कहा कि संगठन ईरान के मुद्दे पर बड़ी गलती कर रहा है और अमेरिका को किसी मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अधिकांश सहयोगियों ने जहाजों की सुरक्षा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि उनका देश सहयोगियों के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की व्यवहारिक योजना पर काम कर रहा है, लेकिन उन्होंने नाटो मिशन से इनकार कर दिया। जर्मनी के अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया कि यह युद्ध नाटो का विषय नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Israel Iran War: 'अभी और सरप्राइज बाकी', लारीजानी और बासिज कमांडर सुलेमानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह हमने अली लारिजानी और गुलामरेजा सुलेमानी को खत्म कर दिया। उन्होंने लारीजानी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का बॉस बताया। उन्होंने बासिज कमांडर सुलेमानी को गुंडों का सहायक बताया, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे।इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के अंदर गहराई तक हवाई हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वहां की सत्ता को कमजोर करना और आंतरिक बदलाव के हालात बनाना है। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर दोनों ही ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने में शामिल रहे हैं।नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है। इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारिजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया।वहीं, इस्राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला की ओर से बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले की तैयारी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते उसकी वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर है। यह घटनाक्रम उस संघर्ष के बीच हुआ है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हमले में मौत के बाद हुई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल के साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran: ईरान ने की बासिज कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि, इस्राइल का दावा- अली लारीजानी को भी मार गिराया

दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।हालांकि ईरान ने अली लारीजानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इसे खारिज किया है। लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है, खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई थी। लारीजानी पूर्व में संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नीति सलाहकार भी रह चुके थे। परमाणु वार्ता में भी उनकी भूमिका रही थी।जनरल सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारीजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- नाटो की मदद की जरूरत नहीं, अमेरिका अकेला ही काफी

#WATCH | US-Israel vs Iran war, US President Donald Trump says, “We have had great support from the Middle-East. Qatar has been great. UAE has been absolutely great. Saudi Arabia has been terrific. Bahrain has been very good. The Middle Eastern countries have been very strong in… pic.twitter.com/AlwOYIDmxA — ANI (@ANI) March 17, 2026 ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि नाटो के कई सहयोगी देशों ने अमेरिका को साफ बता दिया है कि वे ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं है। उनके अनुसार नाटो लंबे समय से एकतरफा व्यवस्था बन गया है, जिसमें अमेरिका दूसरे देशों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वही देश अमेरिका का साथ नहीं देते।ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका हर साल अरबों डॉलर खर्च कर नाटो देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद जब अमेरिका को जरूरत होती है तो वही देश पीछे हट जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पहले से ही लगता था कि नाटो एक वन-वे स्ट्रीट की तरह है। यानी अमेरिका अपने सहयोगियों की रक्षा करता है, लेकिन बदले में उसे वही समर्थन नहीं मिलता।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को लगभग खत्म कर दिया गया है। ट्रंप के अनुसार ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रडार सिस्टम को भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता अब सक्रिय नहीं हैं।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Israel Iran War: 'अभी और सरप्राइज बाकी', लारीजानी और बसीज कमांडर सुलेमानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह हमने अली लारिजानी और गुलामरेजा सुलेमानी को खत्म कर दिया। उन्होंने लारीजानी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का बॉस बताया। उन्होंने बासिज कमांडर सुलेमानी को गुंडों का सहायक बताया, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे।इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के अंदर गहराई तक हवाई हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वहां की सत्ता को कमजोर करना और आंतरिक बदलाव के हालात बनाना है। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर दोनों ही ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने में शामिल रहे हैं।नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है। इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारिजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया।वहीं, इस्राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला की ओर से बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले की तैयारी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते उसकी वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर है। यह घटनाक्रम उस संघर्ष के बीच हुआ है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हमले में मौत के बाद हुई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल के साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Assam Assembly Election: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल, एक सांसद और एक बड़े नेता का इस्तीफा

Ahead of Assam Assembly Elections, Navajyoti Talukdar tenders his resignation from the post of Vice President, AICC Member, and from the primary membership of the Indian National Congress pic.twitter.com/0CT5wkUfer — ANI (@ANI) March 17, 2026 विधानसभा की कुल सीटें: 126 , बहुमत के लिए: 64 126 64 अधिसूचना- 16 मार्च 16 मार्च नामांकन की आखिरी तारीख- 23 मार्च 23 मार्च नामांकन पत्रों की जांच- 24 मार्च 24 मार्च नाम वापसी की आखिरी तारीख- 26 मार्च 26 मार्च मतदान- 9 अप्रैल, नतीजे- 4 मई 2021 के विधानसभा चुनावों में असम में क्या थे नतीजे? वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवज्योति तालुकदार ने पार्टी के उपाध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित करते हुए पोस्ट में इस्तीफे की बात लिखी है।असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि उनका फिलहाल कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई से कोई संपर्क नहीं है, लेकिन भविष्य में बातचीत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। राजधानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सरमा ने स्पष्ट किया कि अभी तक उनकी प्रद्युत बोरदोलोई से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बोरदोलोई ने केंद्रीय गृह मंत्री से संपर्क किया होता, तो उन्हें इसकी जानकारी जरूर होती। फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि उन्होंने किसी भाजपा नेता से बात की है।राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने दो सूची जारी करते हुए कुल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

कुलदीप-वंशिका रिसेप्शन: आशीर्वाद देने के लिए दिग्गज क्रिकेटरों का जमवाड़ा, पहुंचे योगी और अखिलेश भी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- नाटो की मदद की जरूरत नहीं, अमेरिका अकेला ही काफी

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि नाटो के कई सहयोगी देशों ने अमेरिका को साफ बता दिया है कि वे ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते। ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस फैसले पर कोई हैरानी नहीं है। उनके अनुसार नाटो लंबे समय से एकतरफा व्यवस्था बन गया है, जिसमें अमेरिका दूसरे देशों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वही देश अमेरिका का साथ नहीं देते।ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका हर साल अरबों डॉलर खर्च कर नाटो देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसके बावजूद जब अमेरिका को जरूरत होती है तो वही देश पीछे हट जाते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पहले से ही लगता था कि नाटो एक वन-वे स्ट्रीट की तरह है। यानी अमेरिका अपने सहयोगियों की रक्षा करता है, लेकिन बदले में उसे वही समर्थन नहीं मिलता।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को लगभग खत्म कर दिया गया है। ट्रंप के अनुसार ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रडार सिस्टम को भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के कई शीर्ष सैन्य नेता अब सक्रिय नहीं हैं।ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है और उसे किसी भी देश की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नाटो ही नहीं बल्कि जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया की मदद के बिना भी अमेरिका अपने सैन्य अभियान को जारी रखने में सक्षम है। उनके अनुसार अमेरिका ने अब तक जो सैन्य सफलता हासिल की है, उससे साफ हो गया है कि वह अकेले भी अपने लक्ष्य पूरे कर सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन: क्रिकेटर कुलदीप दुल्हन वंशिका संग विंटेज कार से पहुंचे, कोच गौतम गंभीर ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कुलदीप और वंशिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पहुंच चुके हैं। शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई। कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम ने बुके देकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छुए। वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सीएम ने कुलदीप और वंशिका को गिफ्ट भी दिया है। स्टेज से जाते समय भी कुलदीप ने पैर छुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 1 min · National Desk

चुनाव के बाद कितनी बदली राज्यसभा की तस्वीर: किसकी सीटों में हुआ इजाफा, कौन से दल रहे नुकसान में? जानें

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित परिणाम में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे। हरियाणा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए किसी उम्मीदवार को 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। राज्य में मौजूदा समय में 48 सीटों के साथ भाजपा सबसे मजबूत है। हालांकि, कांग्रेस भी 37 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। यानी भाजपा-कांग्रेस के लिए एक-एक सीट के साथ मुकाबला बराबर रहना तय था। हालांकि, इसमें पेच निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल की वजह से आया।बताया गया है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की, जबकि कुल पांच वोट रद्द हुए। इसमें कांग्रेस के चार व भाजपा का एक वोट शामिल है। दूसरी तरफ इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के दो विधायकों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में किसी उम्मीदवार को राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए कुल 28.66 वोट हासिल करने थे।इसे ऐसे समझें- हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं। इनमें इनेलो के दो विधायकों ने हिस्सा नहीं लिया, जबकि पांच वोट रद्द हुए। यानी कुल वोट 83। भाजपा के 48, निर्दलीय तीन और कांग्रेस के पांच क्रॉस वोट और एक वोट रद्द। यानी भाजपा के पास कुल वोट हुए- 55, जबकि जीत के लिए समर्थन का आंकड़ा था 28.66 वोटों का। इसके बाद भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध को जीत मिली, जबकि सतीश नांदल को हार मिली। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk