बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह हमने अली लारिजानी और गुलामरेजा सुलेमानी को खत्म कर दिया। उन्होंने लारीजानी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का बॉस बताया। उन्होंने बासिज कमांडर सुलेमानी को गुंडों का सहायक बताया, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे।इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के अंदर गहराई तक हवाई हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वहां की सत्ता को कमजोर करना और आंतरिक बदलाव के हालात बनाना है। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर दोनों ही ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने में शामिल रहे हैं।नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत का भी जिक्र किया और कहा कि दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग जारी है। इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारिजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया।वहीं, इस्राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला की ओर से बड़े पैमाने पर रॉकेट हमले की तैयारी के संकेत मिले हैं, जिसके चलते उसकी वायु रक्षा प्रणाली हाई अलर्ट पर है। यह घटनाक्रम उस संघर्ष के बीच हुआ है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की संयुक्त अमेरिकी-इस्राइली हमले में मौत के बाद हुई थी। इसके बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस्राइल के साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Israel Iran War: 'अभी और सरप्राइज बाकी', लारीजानी और बसीज कमांडर सुलेमानी की मौत का दावा कर बोले नेतन्याहू
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि आज सुबह हमने अली लारिजानी और गुलामरेजा सुलेमानी को खत्म कर दिया। उन्होंने लारीजानी को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का बॉस बताया। उन्होंने बासिज कमांडर सुलेमानी को गुंडों का सहायक बताया, जो प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दमनकारी अभियानों के लिए जिम्मेदार थे।इस्राइली पीएम ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के अंदर गहराई तक हवाई हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य वहां की सत्ता को कमजोर करना और आंतरिक बदलाव के हालात बनाना है। उन्होंने कहा कि लारिजानी और बासिज कमांडर