भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी रिसेप्शन में पहुंचे। कुलदीप ने योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे। कुलदीप यादव और वंशिका ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें