भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का लखनऊ में रिसेप्शन शुरू हो गया है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे हैं। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं कुलदीप और वंशिका ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुलदीप ने ब्लैक कलर का बंद गला सूट तो वंशिका ने क्रीम कलर की स्टोन वाली साड़ी पहनी है। कुलदीप ने 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी की थी। उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी हुई थी। रिसेप्शन में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल पहुंच चुके हैं। शिखर धवन और रविंद्र जडेजा पत्नी के साथ आए हैं। होटल में उन पर फूलों की बारिश की गई। कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। सीएम ने बुके देकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कुलदीप ने योगी के पैर छुए। वंशिका ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया। सीएम ने कुलदीप और वंशिका को गिफ्ट भी दिया है। स्टेज से जाते समय भी कुलदीप ने पैर छुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें