'उन्हें अपनी बहन से सीखना चाहिए'; कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी, कहा- महिला सांसद असहज हो जाती हैं

अदाकारा और सांसद कंगना रनौत का कहना है कि संसद में राहुल गांधी अनुशासनहीन व्यवहार करते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कंगन रनौत का कहना है कि राहुल गांधी से संसद में महिला सांसद असहज महसूस करती हैं। कंगना ने प्रियंका गांधी के व्यवहार की तारीफ की। VIDEO | Delhi: BJP MP Kangana Ranaut (@KanganaTeam) says, “Women MPs often feel very uncomfortable around Rahul Gandhi because he behaves in Parliament in a very unruly manner. For instance, if someone is giving an interview, he interrupt with inappropriate remarks. It is very… pic.twitter.com/HrPhvOl2Pr — Press Trust of India (@PTI_News) March 18, 2026 कंगना से पूछा गया कि, ‘ब्यूरोक्रेट्स ने एक पत्र लिखकर कहा है कि राहुल गांधी का आचरण संसद में ठीक नहीं है। उस पर आप क्या कहेंगी?’ इस पर उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, हम महिलाओं को उन्हें देखकर बहुत असहज महसूस होता है, क्योंकि वो एकदम टपोरी की तरह आते हैं और किसी के साथ भी तू-तड़ाक करते हैं’। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

योगी सरकार के नौ साल: सीएम बोले - 2017 के पहले आधी आबादी पलायन को मजबूर थी, हमने पहचान का संकट दूर किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ साल में प्रदेश ने विकास की यात्रा तय की है। नौ साल पहले प्रदेश के सामने पहचान का संकट था हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वो संकट दूर करने में सफलता पाई। 2017 के पहले प्रदेश की आधी आबादी पलायन को मजबूर थी हमने प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया। यही कारण है कि अब प्रदेश अपनी पूरी क्षमता से विकास कर रहा है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Crude Oil: होर्मुज संकट के बीच भी जारी ईरान का तेल निर्यात; चुनिंदा जहाजों को मिल रही इजाजत, जानें पूरा मामला

पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक, होर्मुज जलडमरूमध्य, भले ही लगभग ठप हो गया हो, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। समुद्री और व्यापारिक आंकड़ों के मुताबिक 1 से 15 मार्च के बीच करीब 90 जहाज, जिनमें 16 तेल टैंकर शामिल हैं, इस जलमार्ग को पार करने में सफल रहे। ईरान होर्मुज पर कैसे कर रहा नियंत्रण? हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद से यहां जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है। पहले जहां रोजाना 100 से 135 जहाज गुजरते थे, अब यह संख्या बेहद सीमित हो गई है। इस दौरान करीब 20 जहाजों पर हमले भी हुए हैं, जिससे जोखिम और बढ़ गया है। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर चयनात्मक नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यानी कुछ खास देशों या जहाजों को ही सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है, जबकि बाकी के लिए मार्ग लगभग बंद है। इसके बावजूद ईरान मार्च की शुरुआत से अब तक 1.6 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल निर्यात करने में सफल रहा है। भारत-पाकिस्तान के जहाज भी निकले सुरक्षित ट्रेड डेटा प्लेटफॉर्म केप्लर के मुताबिक, चीन ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है, जबकि कई जहाज डार्क ट्रांजिट यानी बिना ट्रैकिंग के पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुजर रहे हैं। हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान से जुड़े जहाज भी इस खतरनाक मार्ग को पार करने में सफल रहे हैं। भारत के शिपिंग कॉरपोरेशन के एलपीजी कैरियर शिवालिक और नंदा देवी 13-14 मार्च के आसपास जलडमरूमध्य से गुजरे। बताया जा रहा है कि इसके लिए कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की गई थी। वहीं पाकिस्तान का तेल टैंकर कराची भी इस मार्ग से गुजर चुका है और सुरक्षित पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। सेफ कॉरि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Indore Fire Tragedy: 'अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है', CM यादव ने जताया दुख; सिंघार-वियजवर्गीय भी हुए दुखी

इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के लगभग 4 बजे एक भयंकर हादसा हुआ। कॉलोनी में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जो देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले गई। इस हादसे में शहर के एक बड़े व्यवसायी समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखे गैस सिलेंडर भी भड़क उठे। इसके बाद एक-एक कर सिलेंडर फटने लगे, जिससे धमाका इतना जोरदार हुआ कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय मकान में सो रहे लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके। मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया है। सीएम यादव ने दुख जताते हुए कहा किइंदौर में हुई अग्नि दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में दिवंगत नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बहुत दुखद घटना है। अलार्मिंग भी है, क्योंकि ईवी का युग है। इसकी चार्जिंग में आग लगी है। पूरा समाज ईवी की तरफ जा रहा है। पुलिस कमिश्नर से कहा है कि इसके लिए एक्सपर्ट की कमेटी बनाएं, ताकि इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो। इसकी पूरी जानकारी लेकर इसकी एसओपी बनाना चाहिए।तुलसी सिलावट ने कहा कि ये बहुत दुखद घटना है, शब्द नहीं मिलते हैं ऐसी घटना के लिए। एक परिवार के सात लोग बिछड़ गए और तीन लोग बचे हैं। मध्य प्रदेश की सरकार और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एक-एक पल की खबर ले रहे हैं और मध्य प्रदेश की सरकार इस पूरी घटना में पीड़ित परिवार के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: सेंसेक्स 518 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी; US डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुझान के बीच, बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले दो कारोबारी सत्रों की बढ़त को बरकरार रखते हुए तेजी देखी गई। आईटी शेयरों में आई तेज उछाल ने घरेलू बाजारों में भी सकारात्मक रुझान को जन्म दिया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 518.84 अंक बढ़कर 76,589.68 पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 157.75 अंक बढ़कर 23,738.90 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 92.43 पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंटरग्लोब एविएशन, ट्रेंट, एचसीएल टेक, इंफोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक इस मामले में पिछड़ गए। क्या है विशेषज्ञों की राय? बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा के अनुसार, बाजार ने अत्यधिक गिरावट और निराशा के स्तर से उभरते हुए रिकवरी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि मार्च में विदेशी निवेशकों (FPI) द्वारा कैश इक्विटी से 70,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार को संभाला है। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि बाजार की आगे की दिशा काफी हद तक तेल और गैस आपूर्ति में व्यवधान की तीव्रता और अवधि पर निर्भर करेगी। उनके मुताबिक, यह एक बड़ा अनिश्चित कारक है, जिसे बाजार अभी पूरी तरह से कीमतों में शामिल नहीं कर रहा है। अजय बग्गा ने कहा कि इस सप्ताह का सबसे अहम वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम अमेरिकी फेडर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

खाड़ी देशों पर ईरान का हमला जारी: सऊदी ने अब तक 438 ड्रोन और 36 मिसाइलें नष्ट की, अन्य देशों का हाल भी जानिए

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 19वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी बीच सऊदी अरब ने आंकड़ा जारी कर बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से उसने अब तक 438 ड्रोन और 36 मिसाइलों को रोक दिया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Iran War: अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास गिराया 5000 पाउंड वजनी बम; मिसाइल ठिकाने बने निशाना

अमेरिकी सेना के बयान में कहा गया कि इन ठिकानों पर मौजूद एंटी-शिप क्रूज मिसाइलें अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रही थीं, इसलिए यह कार्रवाई की गई। इस बीच ईरान ने इस्राइल के मध्य क्षेत्र में बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई।इस्राइल की आपातकालीन सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के अनुसार, रमत गन शहर में एक पुरुष और एक महिला की मौत गंभीर छर्रे लगने से हुई। वहीं, तेल अवीव के उत्तर में स्थित बेनी ब्राक शहर में भी मिसाइल के टुकड़े गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात में भी ईरान की ओर से मिसाइल और ड्रोन हमलों की पुष्टि हुई है।यूएई के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में वायु रक्षा प्रणालियों ने बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका और लड़ाकू विमानों ने ईरानी ड्रोन्स को मार गिराया। राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। पूरे देश में सायरन बजते हुए सुनाई दिए, जिन्हें सफल इंटरसेप्शन ऑपरेशन का नतीजा बताया गया।बहरीन के गृह मंत्रालय ने भी सायरन बजने की पुष्टि करते हुए नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया। कुवैत में भी सेना ने बताया कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियां दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही हैं और धमाकों की आवाजें इन्हीं इंटरसेप्शन की वजह से हैं।वहीं, इस्राइल की ओर से भी ईरान पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। बीते दिन इस्राइली सेना के हमलों में ईरान के शीर्ष अधिकारी अली लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की मौत हो गई। वहीं, इस्राइल ने ले …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: इस्राइली हमले में ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौत; देशभर में फिर आंधी-बारिश के आसार

देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने भी खेल बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, इस्राइल के हालिया हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। असम में भी राजनीतिक तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी में अपमान और अकेलेपन के चलते इस्तीफे का एलान किया, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, होर्मुज प्रायद्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ किया कि बमबारी रोकने के बाद ही मदद की जाएगी, जिससे मध्य-पूर्व की जटिल परिस्थितियों पर वैश्विक निगाहें टिक गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: बढ़ती गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देशभर में फिर बारिश-आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार

मौसम में इस व्यापक बदलाव के पीछे मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का चक्रवाती प्रसार है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर क्षेत्र से उत्पन्न होकर उत्तर भारत तक पहुंचने वाली प्रणाली है, जो बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है। इस समय यह प्रणाली पंजाब के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पछुआ जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है, जिससे बादलों का निर्माण और वर्षा गतिविधियां तेज हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और अधिक उथल-पुथल होने की संभावना है।पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम ज्यादा प्रभावित रहने के आसार हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम अस्थिर बना हुआ है। झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है, जहां हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवा चलने के आसार है।पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम का असर और अधिक तीव्र रहने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश दर्ज होने का अनुमान है। साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक अधिकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran-Israel: इस्राइल के हमले में कमांडर सुलेमानी और अली लारीजानी की हुई मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

दोनों नेताओं को जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्रवाई में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता था। इनकी मौत ऐसे समय में हुई है जब ईरान युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहा है। इस्राइल-अमेरिका के जारी हमलों को इस्लामिक गणराज्य के लिए हाल के दशकों की सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।लारीजानी को देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है, खासकर सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई थी। लारीजानी पूर्व में संसद अध्यक्ष और वरिष्ठ नीति सलाहकार भी रह चुके थे। परमाणु वार्ता में भी उनकी भूमिका रही थी।जनरल सुलेमानी पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए गए थे, क्योंकि उन पर वर्षों से विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाने का आरोप था। वहीं, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्राइली सेना के हमलों पर कहा कि इनका उद्देश्य ईरान की सरकार को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से ईरान की जनता को अपनी स्थिति बदलने का अवसर मिल सकता है।इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि इससे ईरानी नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी। उन्होंने लारीजानी के संदर्भ में कहा कि उन पर अमेरिका में 10 मिलियन डॉलर का इनाम था, लेकिन हमने यह काम मुफ्त में कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 18, 2026 · 2 min · National Desk