होर्मुज बंद रहा तो भी परेशानी नहीं: तेल-गैस सप्लाई के लिए क्या नई योजना बना रहे खाड़ी देश, भारत को कैसे फायदा?

होर्मुज बंद रहा तो भी परेशानी नहीं: तेल-गैस सप्लाई के लिए क्या नई योजना बना रहे खाड़ी देश, भारत को कैसे फायदा? यह वीडियो/ हटाएं आइये जानते हैं कि खाड़ी देश अब होर्मुज से आगे व्यवस्था पर विचार क्यों कर रहे हैं? जिन वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है, वह क्या हैं? योजनाओं में भारत की क्या भूमिका रही है? अगर योजना जमीन पर उतरती है तो इससे भारत को क्या फायदा होगा? आइये जानते हैं… इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (2 अप्रैल) को एलान किया कि ईरान में अपने लक्ष्य पूरे करने के बाद ही उनकी सेना इस युद्ध से बाहर निकलेगी। उन्होंने कहा कि इस काम में दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है। इस बीच अपनी ऊर्जा सप्लाई के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भर खाड़ी देश, जैसे- संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, कुवैत, आदि इसके आगे भी बंद रहने की संभावना को देखते हुए तेल-गैस पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार कर रहे हैं। जिन योजनाओं पर विचार किया जा रहा है, उनमें से एक योजना खुद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बनाई गई थी। हालांकि, इस पर लंबे समय से काम अटका है। खाड़ी देश अब होर्मुज से आगे व्यवस्था पर विचार क्यों कर रहे हैं? खाड़ी देश होर्मुज जलडमरूमध्य को बायपास करने के लिए नए तेल परिवहन मार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Ships: भारत के लिए एक और अच्छी खबर, सातवें एलपीजी टैंकर ग्रीन शान्वी ने होर्मुज को सुरक्षित पार किया

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए एक और राहत भरी खबर है। भारतीय झंडे वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन शान्वी 3 अप्रैल 2026 की रात हॉर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जहाज में करीब 46,650 मीट्रिक टन एलपीजी कार्गो लदा हुआ था। आने वाले दिनों में दो और भारत-ध्वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा और जग विक्रम भी हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना होंगे। सात भारतीय जहाजों ने होर्मुज किया पार गौरतलब है कि पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक ग्रीन शान्वी समेत कुल सात भारतीय एलपीजी टैंकर इस संवेदनशील जलमार्ग को पार कर चुके हैं। ग्रीन शान्वी के ट्रांजिट के बाद अब फारस की खाड़ी में कुल 17 भारतीय जहाज मौजूद हैं। इनमें तीन अन्य एलपीजी टैंकर, चार कच्चे तेल के टैंकर, एक एलएनजी टैंकर, एक केमिकल प्रोडक्ट्स टैंकर, तीन कंटेनर शिप, दो बल्क कैरियर और दो जहाज नियमित मरम्मत (मेंटेनेंस) के लिए शामिल हैं। भारत की कूटनीतिक बातचीत का असर भारत ने अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ईरान के साथ कूटनीतिक स्तर पर बातचीत की है। ईरान ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि जो देश उसके साथ समन्वय बनाए रखते हैं और शत्रु श्रेणी में नहीं आते, उनके जहाजों को जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा था कि भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की इजाजत दी जा रही है। होर्मुज क्यों है इतना अहम? होर्मुज जलडमरूमध्य, जो ईरान और ओमान के बीच स्थित एक बेहद संकरा लेकिन रणनीतिक समुद्री मार्ग है, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की धुरी माना जाता है। हर दिन दो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

मालदा मामला: 'जब अन्याय कानून बन जाए, तो विरोध आखिरी रास्ता'; माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने हिंसा का किया बचाव

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों के घेराव और हिंसा को लेकर सियासत तेज हो गई है। माकपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने इस घटना का बचाव करते हुए कहा कि जब अन्याय कानून बन जाता है, तो विरोध ही एकमात्र रास्ता बचता है। सलीम ने कहा कि यह घटना केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं का परिणाम है, खासकर मतदाता सूची से नाम हटाने के विवाद को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। उनके मुताबिक, जब लोगों के नागरिक और वोटिंग अधिकार प्रभावित होते हैं, तो ऐसे आंदोलन स्वाभाविक हो जाते हैं।मालदा के मोथाबाड़ी इलाके में बुधवार को हालात उस समय बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारी भीड़ ने सड़क जाम, तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला किया। इस दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बीडीओ कार्यालय में बंधक बना लिया गया, जबकि एक अधिकारी को वाहन में करीब नौ घंटे तक रोके रखा गया।इस मामले में अब तक 35 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच की जिम्मेदारी सीआईडी के साथ-साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भी सौंपी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सक्रिय हुई है। सलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तंत्र और चुनाव आयोग जनता को न्याय देने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर पड़ती हैं, तो शासन पुलिस राज्य की तरह व्यवहार करने लगता है, जिससे जनता का विरोध बढ़ना तय है।उन्होंने यह भी दावा किया कि विवादित मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया (SIR) गरीब, अल्पसंख्यक और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के खिलाफ एक तरह का अभियान है। सलीम के अनुसार, बिना स्पष्ट कारणों के लोगों के नाम हटाए गए, जिससे समाज के कई वर्ग प्रभावित हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Unmute Bharat: 'संविधान पर पूरा विश्वास पर राजनीतिक सेक्युलरिज्म अब गाली बन चुका', विपक्षियों पर बरसे ओवैसी

ओवैसी का सबसे बड़ा ख्वाब ओवैसी से जब पूछा गया कि क्या भविष्य में भारत का प्रधानमंत्री कोई मुस्लिम चेहरा बन सकता है? इस पर उन्होंने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि उनकी ख्वाहिश देश में एक मुस्लिम महिला हिजाब पहनकर भारत की प्रधानमंत्री बने। उन्होंने दृढ़ता के साथ कहा कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है। पश्चिम बंगाल और टीएमसी के सेक्युलर रवैये पर बात करते हुए ओवैसी ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में दर्ज सेक्युलरिज्म पर उन्हें पूरा विश्वास है, लेकिन आजकल का ‘पॉलिटिकल सेक्युलरिज्म’ महज एक गाली बनकर रह गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने याद दिलाया कि 2004 में जब वह पहली बार सांसद बने थे, तब ममता खुद भाजपा को समर्थन दे रही थीं। राज्य में मुसलमानों की बदहाली का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि 29 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले बंगाल में सरकारी नौकरियों में उनकी हिस्सेदारी सिर्फ 8% है, और मालदा-मुर्शिदाबाद जैसे इलाकों में पानी में आर्सेनिक की भारी मात्रा उनकी जमीनी हकीकत बयां करती है।कार्यक्रम की शुरुआत में जब ओवैसी से उनके तीखे बयानों और चुनावी रुख को लेकर दोहरे चेहरे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया। ओवैसी ने स्पष्ट किया कि उनका कोई दोहरा चेहरा नहीं है और वे जैसे हैं, वैसे ही जनता के सामने रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब भारत की सुरक्षा और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की बात आती है, तो पूरा देश एक सुर में बोलता है और राष्ट्रनीति के मसले पर उनमें कोई विरोधाभास नहीं है। वहीं, जब देश में चुनाव होते हैं, तो राजनीतिक दलों के बीच अपनी पार्टी को जिताने और दूसरों को हराने की होड़ होती है, जो म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: 24 घंटों में ईरान ने US को दिया बड़ा झटका, दो लड़ाकू विमान-हेलीकॉप्टर बने निशाना; एक पायलट लापता

इन घटनाओं के बाद एक लापता अमेरिकी पायलट की खोज तेज कर दी गई है, जो दुश्मन क्षेत्र में छिपा हुआ बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के उलट है कि यूएस का ईरान के आसमान पर कब्जा हो गया है।ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट को गोलाबारी में मार गिराया। दो पायलट वाले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि दोनों देशों के अधिकारियों ने की है। घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है।इसी दिन एक अलग घटना में एक अमेरिकी A-10 वारथोग अटैक एयरक्राफ्ट कुवैत के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, विमान के पायलट ने सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर लिया और उसे बाद में बचा लिया गया। एक के बाद एक हुई इन दो घटनाओं ने संघर्ष की शुरुआत के बाद अमेरिकी वायु सेना को लगे सबसे बड़े झटकों में से एक को बना दिया है।F-15E लड़ाकू विमान के लापता पायलट का पता लगाने के प्रयास बेहद खतरनाक साबित हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खोज और बचाव मिशन के लिए तैनात दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टरों पर भी ईरानी गोलाबारी हुई। हालांकि वे ईरानी हवाई क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। आशंका जताई गई है कि ये दो हेलीकॉप्टर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने देश के दक्षिण-पश्चिम इलाके में लापता अमेरिकी पायलट की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि पायलट की सूचना देने या उसे पकड़ने वाले शख्स को इनाम दिया जाएगा। वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा कि युद्ध अब शासन परिवर्तन स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम: उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, अगले हफ्ते तक आंधी-पानी-ओलावृष्टि के आसार भी

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है। हिमालयी क्षेत्रों, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां भारी बर्फबारी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। मौसम के बदले मिजाज के चलते कई स्थानों पर तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में 2 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और दूसरा 7 अप्रैल से सक्रिय होने वाला है। पहले विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली। दूसरे पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद इसी तरह की मौसम की हलचल दोबारा शुरू होगी और कम से कम 7 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और श्रीनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 4-9 अप्रैल तक अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे कुछ संवेदनशील जगहों पर अचानक बाढ़, भूस्खलन, पत्थर गिरने की घटनाएं हो सकती हैं और कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पश्चि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: ईरान ने एक और अमेरिकी विमान किया ढेर; दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्ती; पढ़ें आज की सुर्खियां

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम साल भर सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की राजधानी में एंट्री बंद कर दी जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। ऐसे में जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अभी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) कराने की जो कोशिशें चल रही थीं, वे फिलहाल रुक गई हैं। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

Earthquake: दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, 5.9 रही तीव्रता; अफगानिस्तान था केंद्र

#WATCH | Ghaziabad: A local resident says, “It was raining when we felt the earthquake. It was not a major one. Then I came out to check the situation.” https://t.co/27ie3D6rVW pic.twitter.com/81D6HMkyuC — ANI (@ANI) April 3, 2026 भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में था। भूकंप के झटके चार देशों भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश था। गाजियाबाद के एक स्थानीय निवासी का कहना है, “जब हमने भूकंप महसूस किया, तब बारिश हो रही थी। यह कोई बड़ा भूकंप नहीं था। फिर मैं स्थिति का जायजा लेने के लिए बाहर आया।“पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 1 min · National Desk

बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; जानें अपने राज्य का हाल

दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में भी मौसम बदला रहा। हरियाणा-चंडीगढ़ के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं भी देखी गईं। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। राजस्थान में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल यानी शनिवार, 4 अप्रैल 2026 के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जोरदार बारिश, बर्फबारी और ओलों की बौछार होने वाली है। इसके चलते कई राज्यों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसका असर आज से ही होने लगा है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूमध्य सागर से उठकर आए लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची हुई है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम अपने चरम पर होगा, जिसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पर दिखाई देगा। इस मौसमी उथल-पुथल का मुख्य केंद्र गुजरात और राजस्थान की सीमाओं के करीब बन रहा है।मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी की चेतावनी दी है। इसके साथ ही झमाझम बारिश और आसमान में कड़कड़ाती हुई बिजली चमकने के पूरे आसार हैं। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर पेड़ों की टहनियां या होर्डिंग्स गिरने का भी खतरा है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 3, 2026 · 2 min · National Desk