हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर, हादसे में चार लोगों की मौत; 18 की बची जान

1 of 4 कुल्लू में खाई में गिरी ट्रैवलर गाड़ी - फोटो : अमर उजाला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नेशनल हाईवे-305 पर शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घीयागी से करीब दो किलोमीटर पीछे सोझा की ओर भ्रागे जान नामक स्थान पर पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई (नाले) में जा गिरी। #WATCH | Kullu, Himachal Pradesh: As per information received by the Police Control Room Kullu, a traveller vehicle met with an accident near Sojha after falling off the road. A total of 22 persons were on board (20 adults and 02 children). Out of these, 18 persons have been… pic.twitter.com/lWysAJJWy8 — ANI (@ANI) April 4, 2026 यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला चार की मौत, दो लापता, 15 को बचाया गया ताजा जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार सैलानियों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं 15 पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 of 4 अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहे थे बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में कुल 22 पर्यटक सवार थे और वाहन जलोड़ी दर्रा से जीभी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। 4 of 4 रेस्क्यू में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 5, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: कहीं हिंसा, कहीं ध्रुवीकरण की कोशिश; विश्लेषकों ने बताया कहां कैसे चल रहा चुनाव

पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। पश्चिम बंगाल और केरल में हिंसा की घटनाएं सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। मलदा में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। वहीं, केरल में कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर शनिवार को हमला कर दिया गया। चुनावी हिंसा और उसके परिणामों पर असर को लेकर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और अजय सेतिया मौजूद रहे। राकेश शुक्ल: ममता बनर्जी दो राष्ट्रीय पार्टियों के बीच अपने आप को सैंडविच नहीं बनाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ये मुद्दा चुना। वो नहीं चाहती थीं कि उनके 15 साल के शासन पर सवाल हो। इसलिए उन्होंने एसआईआर को मुद्दा बनाया। आजादी के बाद से जो भी बंगाल के मिजाज से पार्टियां बनीं वो सत्ता में रहीं। भाजपा अब तक बंगाल के मिजाज के हिसाब की पार्टी नहीं बन सकी है। इसलिए अब तक वो सत्ता में नहीं आ सकी है। बंगाल का ये चुनाव भय और विश्वास का चुनाव है। असम के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप का मुद्दा क्यों बन गए। दो राज्यों का चुनाव दो मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। असम का चुनाव पाकिस्तान के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल का चुनाव बांग्लादेश के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। अजय सेतिया: बंगाल के चुनाव में हिंसा का लंबा इतिहास है। बाकी राज्यों में अब चुनावी हिंसा लगभग खत्म हो चुकी है। मालदा की घटना को दूसरे परिपेक्ष्य में देखना चाहिए। ममता सुप्रीम कोर्ट नहीं आईं होतीं तो सुप्रीम कोर्ट वहां न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति नहीं करता। तो ये मामला होता ही नहीं। न्यायिक अधिकारियों का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Trump Warns Iran: ट्रंप बोले- ईरान पर 48 घंटे बाद कहर टूटेगा, समझौते और होर्मुज में गतिरोध का जिक्र भी किया

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी टकराव जल्द थमने के संकेत नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताजा घटनाक्रम में कहा है कि 48 घंटे में अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है और होर्मुज क्षेत्र में जहाजों की मुक्त और सुरक्षित आवाजाही पर बना हुआ गतिरोध दूर नहीं होता है तो अंजाम बहुत बुरा होगा। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री ने शांति वार्ता को लेकर एक बयान में कहा कि उन्होंने कभी पाकिस्तान जाने से इनकार नहीं किया, लेकिन ईरान अपनी शर्तों से पीछे नहीं हटेगा। ईरान को लेकर ट्रंप ने अपने सबसे ताजा बयान में क्या कुछ कहा है? बीते एक महीने से अधिक समय से जारी जंग किस दिशा में जा रही है? इस खबर में जानिए ऐसे सवालों के जवाब दरअसल, शनिवार शाम करीब सात और साढ़े सात बजे के बीच (भारतीय समयानुसार) ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखे दो अलग-अलग बयानों में ईरान में जारी युद्ध का जिक्र किया। उन्होंने पहले पोस्ट में लिखा, ‘कल जारी किए गए 1,78,000 नई नौकरियों के आंकड़े जबरदस्त हैं। व्यापार घाटा भी 55% कम हो गया, जो इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है।‘अमेरिका की तरफ से लगाए जा रहे टैरिफ को अपना पसंदीदा शब्द बता चुके ट्रंप ने अपने इस पोस्ट में इसका भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘धन्यवाद, मिस्टर टैरिफ़!… एक परमाणु-संपन्न ईरान के कारण पैदा होने वाले खतरे को भी मिटाया जा रहा है।’ ट्रंप ने अपने इस पोस्ट के अंत में रिपब्लिकन पार्टी के चुनावी नारे- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (MAGA) का भी जिक्र किया।इसके करीब आधे घंटे बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और ट्रुथ सोशल पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने ईरान को खुली धमकी दी। ट्रंप ने इस पोस्ट में लिखा, ‘याद रहे कि मैंने ईरान क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पस्त, लेकिन चीन के लिए कैसे वरदान बन सकता है यह संकट? जानिए सच

पश्चिम एशिया में अमेरिका और इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। इस युद्ध के कारण अपूर्ति शृंखला इतनी बुरी तरह प्रभावित हुई कि पूरी दुनिया असमंजस में है। हालांकि, यह संकट चीन के लिए एक अलग ही तस्वीर पेश कर रहा है। जहां एक ओर डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों और ईरान पर हमलों से वैश्विक बाजार खस्ताहाल हो रहे हैं, वहीं चीन खुद को इस हालात में भी स्थिरता और निश्चितता का प्रतीक बता रहा है। इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस युद्ध से चीन की अर्थव्यवस्था को नुकसान तो होगा, लेकिन उसके प्रतिद्वंद्वियों और पड़ोसियों की तुलना में यह असर काफी कम रहेगा। वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच चीन की मजबूत तैयारी ऊर्जा आपूर्ति के मोर्चे पर चीन अपनी बेहतर तैयारी के कारण काफी सुरक्षित स्थिति में है। जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश अपने कच्चे तेल का 70% से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मंगाते हैं, जबकि चीन की इस मार्ग पर निर्भरता केवल एक तिहाई है। इसके अलावा, चीन के कुल ऊर्जा उपयोग में कोयला, परमाणु ऊर्जा और तेजी से बढ़ती नवीकरणीय ऊर्जा की प्रमुख हिस्सेदारी है। चीन पर दबाव और न्यू थ्री उत्पादों की क्या भूमिका? यदि आपूर्ति शृंखला बुरी तरह बाधित होती है, तो चीन के पास लगभग चार महीने का सुरक्षित समुद्री तेल भंडार मौजूद है, जिसे सरकार फिलहाल केवल सबसे खराब स्थिति के लिए बचाकर रखना चाहती है। हालांकि, 23 मार्च को चीन में पेट्रोल की कीमतों में 13% की बढ़ोतरी की गई है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार कच्चे माल की यह बढ़ती लागत चीन को 41 महीनों से चले आ रहे ‘डिफ्लेशन’ (कीमतों में लगातार गिरावट) के खतरनाक दौर से बाहर निकालने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

केरल चुनाव के उम्मीदवारों की कुंडली: किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया मौका, करोड़पति उम्मीदवार कितने बढ़े?

केरल चुनाव के उम्मीदवारों की कुंडली: किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया मौका, करोड़पति उम्मीदवार कितने बढ़े? यह वीडियो/ हटाएं राजनीतिक सुधारों के लिए काम करने वाले एनजीओ एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की तरफ से इस बार केरल चुनाव में उतरने वाले 883 में से 863 उम्मीदवारों के एफिडेविट का विश्लेषण किया गया है। इसके जरिए जो आंकड़े सामने आए हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। आइये जानते हैं कि केरल विधानसभा चुनाव में इस बार उम्मीदवारों का विश्लेषण क्या कहता है… केरल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। इसे लेकर उम्मीदवारों के नामांकन भरने के बाद इसकी जांच प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और अब अधिकतर प्रत्याशी जीत के लिए मैदान में जोर-शोर से उतरे हैं। इस बीच केरल चुनाव में इस बार खड़े होने वाले उम्मीदवारों के राजनीतिक जीवन की कुंडली यानी उनके एफिडेविट के आधार पर एक विश्लेषण सामने आया है। पहले जानें- इस बार केरल में कितने उम्मीदवार? केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कुल 883 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें राष्ट्रीय दलों से कुल 375 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य स्तरीय दलों से 81 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों से 145 उम्मीदवा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान; गिल बाहर

07:10 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव। राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। 07:03 PM, 04-Apr-2026 GT vs RR Live Score: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी आईपीएल का नौवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल की जगह राशिद खान गुजरात का नेतृत्व कर रहे हैं। रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। राशिद खान ने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे। राजस्थान इस मैच में दो बद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम ने ली अंगड़ाई: कई राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान में फसलें तबाह!

मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर मध्य भारत तक के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में तेज हवा के साथ-साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इन सभी इलाकों में लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट है, जहां भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।देश के कई अन्य हिस्सों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि वहां मौसम खराब हो सकता है और लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम बिगड़ सकता है। एक तरफ जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है, वहीं ओडिशा में मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और उमस को लेकर भी चेतावनी जारी की है।इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर अब दिखने लगा है। शनिवार शाम को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज हवाओं के साथ जमकर ओले गिरे और बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर संभागों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश की वजह से ग्वालियर और रीवा जैसे इलाकों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आई है।उत्तर प्रदेश के कानपुर और हिमाचल के धर्मशाला में भी तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया संकट पर बोले PM: खाड़ी देशों में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, दुश्मनी चाहती है कांग्रेस

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की मंशा बेहद खतरनाक है। वे चाहते हैं कि पश्चिम एशिया के देश भारत को अपना दुश्मन समझ लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि हम यहां कोई ऐसी गलती कर दें या कोई ऐसा बयान दे दें, जिससे खाड़ी देशों में रह रहे हमारे भारतीय भाई-बहनों पर बड़ी मुसीबत आ जाए। पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस जानबूझकर खाड़ी देशों को नाराज करने वाले बयान दे रही है, जिससे देश में डर का माहौल बने और उन्हें केंद्र सरकार को कोसने का मौका मिल सके।प्रधानमंत्री ने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और एलडीएफ-यूडीएफ के लोगों से साफ कह देना चाहता हूं कि राजनीति अपनी जगह है और चुनाव आते-जाते रहेंगे। मेरे लिए केरल के जो लाखों लोग वहां काम कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मैं इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।प्रधानमंत्री ने केरल की संस्कृति पर हो रहे हमलों को लेकर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस के भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण का सीधा निशाना केरल की महान संस्कृति और आस्था पर है। उन्होंने कहा कि पहले इन लोगों ने सबरीमाला तीर्थ को बदनाम करने की साजिश रची और अब यह इनकी लूट का अड्डा बन गया है।पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि सबरीमाला में जो कुछ भी हुआ वह एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि यह चोरी एलडीएफ सरकार में हुई और इसके तार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से जुड़े पाए गए हैं। यही वजह है कि एलडीएफ सरकार इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप रही है।प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हर चीज में झूठ बोलना इनका स्वभाव बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब हम सीएए लेकर आए, तब इन्होंने खूब झूठ फैलाया। आज का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

पश्चिम एशिया की जंग मुश्किल क्यों: US ने 12,300 ठिकानों पर निशाना साधा, फिर भी ईरान ने मिसाइल बंकर ठीक कर लिए

ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू जेट को गोलाबारी में मार गिराया। दो पायलट वाले इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि दोनों देशों के अधिकारियों ने की है। घटना के बाद एक पायलट को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है। इस बीच, ईरान ने मध्यस्थता की पाकिस्तान की पेशकश को सिरे से खारिज कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान में अमेरिका नेतृत्व वाले किसी भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं करेगा। अमेरिका पांच हफ्तों में ईरान के 12,300 ठिकानों पर हमले कर चुका है। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, ईरान घंटों में अपने मिसाइल बंकर दोबारा चालू कर रहा है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक कम से कम 2,076 लोगों की मौत हो चुकी है और 26,500 लोग घायल हुए हैं। अब सवाल-दर-सवाल जानते हैं असली हालात…द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने इस दावे पर संदेह जताया है कि अमेरिका ईरान की मिसाइल क्षमता को नष्ट करने के करीब है, जबकि यही इस युद्ध का एक प्रमुख लक्ष्य था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान के पास अभी भी इतनी बैलिस्टिक मिसाइलें और लॉन्चर बचे हैं कि वह इस्राइल और खाड़ी के अन्य देशों पर हमले जारी रख सके। खुफिया एजेंसियां बचे हुए लॉन्चरों की सटीक संख्या को लेकर अभी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं।व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा था कि लोग राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी सेना की शानदार उपलब्धियों को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमले 90 प्रतिशत कम हो गए हैं। उनकी नौसेना तबाह हो चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Politics: क्या होगा बिहार में सत्तारूढ़ दलों का मंत्रिमंडल गणित? सीएम का नाम तय नहीं, कहां-क्या चल रहा?

बिहार का मुख्यमत्री कौन होगा? यह अब तक तय नहीं हुआ है। 10 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। इसके बाद वह कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। संभावन है कि खरमास के बाद नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कुछ नेताओं ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा चल रही है। दिल्ली में बैठे आलाकामन ने कुछ नामों पर चर्चा कर रही है। अंतिम मुहर अब तक नहीं लग पाई है। इधर, सोशल मीडिया पर नई सरकार के मंत्रिमंडल का गठन भी रोज हो रहा है। ऐसे में क्या है बिहार में सत्तारूढ़ दलों का मंत्रिमंडल गणित आइये जानते हैं… जदयू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि नई सरकार बनाने में भी नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी। निशांत कुमार को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि संगठन जिसे भी मुख्यमंत्री के रूप में चुनेगा, वह हमलोगों को सर्वमान्य होगा। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी ने कहा कि भाजपा इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 89 विधायक भाजपा के पास है। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद यह तो तय है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। इसके लिए दिल्ली दरबार में मंथन चल जारी है। इस स्थिति में डिप्टी सीएम का पद जनता दल यूनाईटेड के पास जाएगा। फिलहाल भाजपा कोटे से दो डिप्टी सीएम हैं। जदयू की ओर से भी दो डिप्टी सीएम का दावा किया जा सकता है। नई कुछ ऐसे नए चेहरों को मौका मिला सकता है। हालांकि, मौजूदा सरकार में बड़े चेहरे हैं उन्हें सरकार रिपीट जरूर करेगी। हाल के दिनों में विपक्ष ने जिन मंत्रियों पर सवाल उठाया है, उनपर NDA दोबारा विचार कर रहा है।राजनीतिक गलियारे से यह बात सामने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 4, 2026 · 2 min · National Desk