दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में भी मौसम बदला रहा। हरियाणा-चंडीगढ़ के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं भी देखी गईं। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। राजस्थान में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल यानी शनिवार, 4 अप्रैल 2026 के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जोरदार बारिश, बर्फबारी और ओलों की बौछार होने वाली है। इसके चलते कई राज्यों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसका असर आज से ही होने लगा है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूमध्य सागर से उठकर आए लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के वायुमंडल में भारी उथल-पुथल मची हुई है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम अपने चरम पर होगा, जिसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक पर दिखाई देगा। इस मौसमी उथल-पुथल का मुख्य केंद्र गुजरात और राजस्थान की सीमाओं के करीब बन रहा है।मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज आंधी की चेतावनी दी है। इसके साथ ही झमाझम बारिश और आसमान में कड़कड़ाती हुई बिजली चमकने के पूरे आसार हैं। तेज हवाओं के चलते सड़कों पर पेड़ों की टहनियां या होर्डिंग्स गिरने का भी खतरा है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली-एनसीआर में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में भी मौसम बदला रहा। हरियाणा-चंडीगढ़ के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं भी देखी गईं। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है। राजस्थान में पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।भारत